Posts

फरार दो आरोपितों की कुर्की

Image
 फरार दो आरोपितों की कुर्की नहटौर : अफजलगढ़ के गांव गढ़ी मनियावाला थाना निवासी शाइस्ता पुत्री सरफराज की शादी दो वर्ष पूर्व ग्राम बैरम नगर निवासी राशिद पुत्र अकबर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसका उत्पीड़न शुरु कर दिया था। साथ ही उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इस पर विवाहिता ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले के दो आरोपित जाहिद, असगर ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। जबकि राशिद व जाकिर एक वर्ष से फरार चल रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों की अचल संपत्ति की कुर्की की है। कोतवाल एसपी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया दोनों आरोपित काफी समय से फरार चल रहे हैं तथा न्यायालय के आदेश पर उन दोनों आरोपितों की पुलिस ने कुर्की की है।

स्योहारा।मुस्लिम कुदरत इन्टरकॉलेज मेप्रधान लिपिक के पद पर तैनात व समाज सेवी सफदर रिहान का बीती रात दिल्ली स्थित एक अस्पताल इलाज के दौरान निधन हो गया

Image
 स्योहारा।मुस्लिम कुदरत इन्टरकॉलेज मेप्रधान लिपिक के पद पर तैनात व समाज सेवी सफदर रिहान का बीती रात दिल्ली स्थित एक अस्पताल इलाज के दौरान निधन हो गया जिसके बाद नगर भर में शोक की लहर दौड़ गयी और लोगो का तांता उनके घर पर लग गया।सफदर रिहान को आज सुबह ही सुपुर्द खाक भी कर दिया गया। सफदर रिहान के देहांत पर चेयरमैन हाजी अख़्तर जलील,विधायक नईम उल हसन,भाजपा विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र अरोड़ा,डा मनोज वर्मा,अरुण कुमार वर्मा ,असजद चोधरी,हाजी इल्यास,आदिल चोधरी,एड महफूज़ चोधरी,गजेंद्र सिंह टिकैत,राजीव चौहान,दानिश चोधरी,नदीम ज़फ़र,इशरत मंसूर सिद्दीकी,कारी नाज़िर,मा.फहीम,मा.अफ़ज़ाल, मा.वसीम,शुऐब अंसारी,डॉ ज़ानिब नसीम,आदि ने शोक ज़ाहिर करते हुए उनके जनाज़े में शिरकत की,

जिला मण्डलीय चिकित्सालय खबरे विशेष*

Image
 *जिला मण्डलीय चिकित्सालय खबरे विशेष*  उत्तरप्रदेश मीरजापुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ओम प्रकाश तिवारी का वाराणसी दीनदयाल मंडलीय चिकित्सालय में स्थानांतरण। मीरजापुर में नया पदभार लेंगे डॉ प्रभु दयाल गुप्ता, बताते चलें कि श्री गुप्ता वाराणसी के दीनदयाल मंडलीय अस्पताल से मीरजापुर स्थानांतरित हुए हैं।  *कोरोना से एक अधेड़ की मौत**  कछवा थाना क्षेत्र के महानंदपुर निवासी 55 वर्षीय अधेड़ की कोरोना से मौत हो गई।  मंगलवार को पांच संक्रमित मिले। छह के  स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया । जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 41 हो गई है ।

जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रमवार कुल 05 व्यक्तियों का किया गया चालान*

Image
 **जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रमवार कुल 05 व्यक्तियों का किया गया चालान*   *थानावार विवरण निम्नवत*   *थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0  151/107/116 में चालान:-* 1. राजेश पुत्र स्व0 भैरव निवासी गौरियान थाना कोतवाली शहर मीरजापुर । 2. शिवम पुत्र अशोक निवासी गौरियान थाना कोतवाली शहर मीरजापुर । *थाना कछवां पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0  151/107/116 में चालान:-* 1. मुरली पुत्र चन्दन निवासी महामलपुर थाना कछवां मीरजापुर । 2. बृजनाथ पुत्र महंगू निवासी महामलपुर थाना कछवां मीरजापुर । *थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति का दं0प्र0सं0  151/107/116 में चालान:-* 1. चेतनारायण पुत्र मंगरू निवासी कैमारसूलपुर थाना जमालपुर मीरजापुर ।

मिर्जापुर जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में आज हुई दुर्घटनाओ मे दो पुरुष व 3√1/2वर्षीय बालक की आग में झुलसने से मौत*

Image
 *मिर्जापुर जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में आज हुई दुर्घटनाओ मे दो पुरुष व 3√1/2वर्षीय बालक की आग में झुलसने से मौत*   *1* उत्तरप्रदेश मीरजापुर क्षेत्र आज दिनांक 24.11.2020 को समय करीब 14.10 बजे थाना अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मानिकपुर निवासी जितेन्द्र कुमार बिन्द के इकट्ठा कर रखे पुआल में आग लग गयी, जिसकी चपेट में आने से जितेन्द्र कुमार बिन्द के दो पुत्र व पत्नी झुलस गई । जिनमें से अंकुश पुत्र जितेन्द्र उम्र करीब 03½ वर्ष की मृत्यु हो गयी तथा अमित पुत्र जितेन्द्र व चन्दा देवी पत्नी जितेन्द्र झुलस गए है जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा में चल रहा है । थाना अहरौरा पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । *2* लालगंज मीरजापुर थाना क्षेत्र के लालगंज हलिया रोड पर स्थित कटाई गांव  तिराहे पर लालगंज से अपने घर वापस जाते समय मंगलवार को सायंकाल साढे चार बजे  रामदयाल कोल (40)निवासी लालगंज थाना क्षेत्र बघई गाँव की दसचक्का ट्रक *(अलकतरा लोड* ) की चपेट में आने से मौत हो गई।लालगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।   *3* लालगंज मिर्...

थाना जिगना अन्तर्गत 02 शातिर किस्म के अपराधियों पर लगा गैंगेस्टर —*

Image
 *थाना जिगना अन्तर्गत 02 शातिर किस्म के अपराधियों पर लगा गैंगेस्टर —*   उत्तरप्रदेश मीरजापुर अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जिगना पर दिनांक 23.11.2020 को 02 शातिर अपराधियों पारस हरिजन पुत्र मोहन निवासी लबियापुरा गौरा थाना जिगना मीरजापुर व कपिल पुत्र दिनेश हरिजन निवासी लच्छिया का पूरा थाना जिगना मीरजापुर, जो भौतिक लाभ हेतु समाज विरोधी क्रियाकलाप करने व अन्य गंभीर प्रवृत्ति के अपराध कारित करने के अभ्यस्त हैं तथा जनमानस में इनका इतना आतंक एवं भय व्याप्त है कि इनके विरूद्ध कोई भी जनता का व्यक्ति मुकदमा या गवाही करने की हिम्मत नही करता । इस गिरोह के  विरूद्ध प्रभारी निरीक्षक जिगना प्रणय प्रसून श्रीवास्तव द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुये थाना स्थानीय पर अन्तर्गत धारा उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया है जिसमे अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है ।

थाना लालगंज प्रकरण में अभियुक्त गिरफ्तार जिलाधिकारी व पुलिसअधीक्षक ने लिया संज्ञान मे*

Image
 *थाना लालगंज प्रकरण में अभियुक्त गिरफ्तार जिलाधिकारी व पुलिसअधीक्षक ने लिया  संज्ञान मे*          उत्तरप्रदेश मीरजापुर दिनांक 23.11.2020 को थाना लालगंज निवासी वादी द्वारा थाना लालगंज पर उपस्थित होकर नमाजद युवक के विरूद्ध अपनी 15 वर्षीय पौत्री का प्रताड़ना से तंग आकर मिट्टी का तेल छिड़ककर स्वयं को आग लेना तथा उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जिसके क्रम में आज दिनांक 24.11.2020 को त्वरित कार्यवाही करते हुए उ0नि0 संजय कुमार राय व का0 कपील देव यादव थाना लालगंज द्वारा जरिये मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अभियुक्त शिवमंगल कोल पुत्र होरीलाल उम्र 19 वर्ष निवासी नेवढ़िया थाना लालगंज मीरजापुर को मुसकिरा पेट्रोल पम्प के पास से आज सुबह गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।घटना स्थल पर आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव में घटित घटना के अपराधी से पूछताछ करने पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने अपराधी से पूरे विवरण की हिस्ट्री के बारे में जानकारी लिए। वहां मौजूद कोतवाल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पूछताछ  के बाद पुलिस...

थाना लालगंज का पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने कियाआकस्मिक निरीक्षण और कार्यशैली हेतु दिया दिशानिर्देश*

Image
 *थाना लालगंज का  पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने कियाआकस्मिक निरीक्षण और कार्यशैली हेतु दिया दिशानिर्देश*  उत्तरप्रदेश मीरजापुर आज दिनांक 24.11.2020 को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा थाना लालगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम में थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों का अवलोकन किया गया । कम्प्यूटर कक्ष की चेकिंग के दौरान कम्प्यूटर उपकरणों के रखरखाव हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । थाने पर आने वाले फरियादीगण के साथ सद्व्यवहार करने और उनकी समस्याओं सुनकर उनका निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए गए । वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैली महामारी कोविड-19 के मद्देनजर मास्क को धारण करने, समय समय से सेनेटाइज कराने , साफ-सफाई एवं सुरक्षा के विषय में अन्य सावधानी बरतने हेतु बैरकों, भोजनालय व कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार उचित दूरी रखी जाय तथा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत थाने पर बनाए गए महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए गए, । थाना परिसर भम्रण के दौरान साफ-सफाई एवं मालो के रखरखाव, निस्तारण हेतु तथ...

चोरों ने किया लाखो पर हाथ साफ

Image
 चोरों ने किया लाखो पर हाथ साफ स्योहारा।सर्दी बढ़ते ही अब चोरों की भी सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं इसी के चलते बीती रात नगर से सटे ग्राम फैजुल्लापुर निवासी मो उमर के नामक व्यति के घर पर हाथ साफ करते हुए चोरों ने लाखों पर हाथ साफ कर लिया। घटना की जानकारी देते हुए उमर की पत्नी शबनम ने बताया कि बीती रात जब वो बरामदे में सोए थे तो तभी उसके कमरे में रखी सेर अलमारी से चोरों ने तीन लाख की नकदी व सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए,घटना के बाद परिजनों में मातम बना हुआ है जबकि घटना की जानकारी पुलिस को दे दीं गयी है।

पुलिस लाईन मे मीरजापुर पुलिस ने मनाया झण्डा दिवस*

Image
 *पुलिस लाईन मे मीरजापुर पुलिस ने मनाया झण्डा दिवस*  उत्तरप्रदेश मीरजापुर आज दिनांक 23/11/2020 को 10.00 बजे जनपद के समस्त थानों/ चौकियों व कार्यालयों में को पुलिस झण्डा दिवस मनाया गया। दिनांक 23 नवम्बर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर व ध्वज प्रदान किया गया था। ध्वज का आकार 04 फिट लम्बा एवं 03 फिट चौडा है, ध्वज में दो रंग है जिसमें ऊपर लाल रंग एवं नीचें की ओर नीला रंग है। इसी दिन पीएसी बल को भी ध्वज प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में 23 नवम्बर का दिन विशेष महत्व रखता है। इस तिथि को "पुलिस झण्डा दिवस" के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है    पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अजय कुमार सिंह द्वारा क्वार्टर गार्द पर पुलिस ध्वज को फहराते हुए सलामी दी गयी, इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि यह ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है और हमारे गौरवशाली इतिहास का भी प्रतीक है। जिससे हमने देश सेवा एवं लोक सेवा में अपने कौशल, शौर्य व कर्तव्य परायणता से अप्रति...

गंगा नदी में 25 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग पुलिस की सतर्कता से बचाई गई जान।*

Image
 *गंगा नदी में 25 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग पुलिस की सतर्कता से बचाई गई जान।* उत्तर प्रदेश मीरजापुर आज दिनांक 23/11/2020 को समय 12.00 बजे के करीब थाना को0कटरा क्षेत्राअन्तर्गत राजेन्द्र पुत्र दूधनाथ निवासी नरथुआ औराई शास्त्री पुल गंगा नदी मे कूद गये जिसकी सूचना पर तत्परता दिखाते हुए चौकी प्रभारी शास्त्री ब्रिज अखिलेश कुमार के द्वारा मैं हमराही में साथ मौके पर पहुंचकर व  स्थानीय नविको के द्वारा उस व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जो बेहोशी की हातल में है, सूचना पर थाना प्रभारी को0कटरा मौके पर पहुचकर जिला चिकित्सालय भेजवाया गया। परिजनों को सूचना दे दिया गया है, आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जीआरपी पुलिस ने मनाया झंडा दिवस*

Image
 *जीआरपी पुलिस ने मनाया झंडा दिवस*   उत्तरप्रदेश मीरजापुर ।जीआरपी पुलिस ने मनाया झंडा दिवस रेलवे स्टेशन पर कार्य करने वाले सभी लोगों को और आने जाने वाले यात्रियों को भी झंडे का स्टीकर चिपका कर जीआरपी प्रभारी द्वारा लोगों को झंडा दिवस के लिए किया गया जागरूक ।इस मौके पर जीआरपी प्रभारी उदय शंकर कुशवाहा द्वारा आरपीएफ प्रभारी को भी झंडे का स्टीकर चिपका कर झंडा दिवस की बधाई दी । आज दिनांक 23/11/2020 को पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर थाना जीआरपी मिर्जापुर पर पुलिस झंडा फहराया गया एवं एवं सलामी दी गई तथा इस अवसर पर पुलिस अधिकारी / कर्मचारी, सफाई कर्मियों, कुलियों, यात्रियों एवं थाना पर आने वाले आगंतुकों पर झंडा दिवस के स्टीकर चिपकाए गए तथा सुविधानुसार जलपान कराया गया तथा डीजीपी उत्तर प्रदेश  का संदेश पढ़कर सुनाया गया ।

जीआरपी पुलिस के चढ़ा हत्थे ट्रेनों में चोरी की घटनाओ को देता था अंजाम*

Image
 *जीआरपी पुलिस के चढ़ा हत्थे ट्रेनों में चोरी की घटनाओ को देता था अंजाम*   उत्तरप्रदेश मीरजापुर ।ट्रेनों में चोरी की घटना को देता था अंजाम , जीआरपी पुलिस ने पकड़ा lआज दिनांक 23/11/2020 को  पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार झा ‘रेलवे’ प्रयागराज  के द्वारा ट्रेनों में सुरक्षा/ सतर्कता हेतु चलाये जा रहे अभियान के मद्देनजर थाना जीआरपी मिर्जापुर के प्रभारी निरीक्षक उदय शंकर कुशवाहा के नेतृत्व में उ0नि0  राजेन्द्र प्रसाद यादव चौकी प्रभारी जीआरपी विन्ध्याचल मय हमराही का0 अमित कुमार यादव, का0 संदीप कुमार यादव व का0 राजेन्द्र कुमार यादव के साथ प्लेटफार्म नं0 1 के पश्चिमी छोर नाम पट्टिका के पास रेलवे स्टेशन विन्ध्याचल बहद जीआरपी मिर्जापुर से अभि0 गोकुल प्रसाद बिन्द पुत्र मुन्नी लाल निवासी गोपालपुर थाना विन्ध्याचल जनपद मिर्जापुर उम्र 34 वर्ष के कब्जे से मु0अ0सं0- 37/20 धारा 380/411 भादवि से सम्बन्धित एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल सैमसंग कम्पनी, मु0अ0सं0- 67/20 धारा 380/411 भादवि से सम्बन्धित एक अदद नथनी (पीली धातु की सोने जैसी) व 500/- रूपया नगद एवं मु0अ0सं0- 78/20 धारा 411/4...

स्वास्थ शिविर में की जांच

Image
 स्वास्थ शिविर में की जांच नूरपुर : धामपुर मार्ग स्थित देवता महाविद्यालय में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुंवर रविन्द्र कुमार, महाविद्यालय के सचिव विरेंद्र सिह, प्राचार्य डा. लोकवीर सिंह, समाजसेवी उदल सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नेता नितिन चौहान व डा. अमित नारायण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। संचालन चौधरी जितेंद्र कुमार ने किया। शिविर में डा. खिवेंद्र सिंह, डा. पंकज, डा. अरिहंत, डा. राहुल आदि चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और बीएमडी, शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी की नि:शुल्क जांच की।

साहित्य साधक कवि-सम्मेलन*

Image
 *साहित्य साधक कवि-सम्मेलन* *(22-11-2020)* *********************      आज दिनांक 22-11-2020 को सायं 06:00 बजे से साहित्य साधक ,अखिल भारतीय साहित्य मंच पर वीडियो कवि-सम्मेलन का शानदार आयोजन संस्थापक श्री कृष्ण कुमार क्रांति जी के निर्देशन मेंं  किया गया जिसमें भारत के अनेक श्रेष्ठ कवि और कवियित्रियों ने प्रतिभागिता कर वाहवाही लूटी।        कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष श्री शशिकांत शशि जी के द्वारा माँ शारदे का चित्र स्थापित कर किया गया तदुपरांत मुख्य-अतिथि श्री उदय नारायण सिंह जी ने माँ शारदे पर माल्यार्पण की, विशिष्ट अतिथि आ. डॉ. राणा जयराम सिंह प्रताप जी ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का *श्रीगणेश* किया।         भारतीय परम्परा के अनुसार वरिष्ठ कवि श्री रामनाथ ननकी जी ने सुमधुर स्वर में  *गणेश वंदना* "हे गजानन गणपति ज्ञान दे ,विज्ञान दे" की प्रस्तुति दी।माँ शारदे को नमन करते हुए वरिष्ठ गीत एवं ग़ज़ल कार श्री अभिलाज जी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया जिसे  श्री अमरसिंह निधि ने संयोजित किया।कार्यक्रम के *मुख्य-अति...

हिंदू युवा वाहिनी कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

Image
 हिंदू युवा वाहिनी कार्यकारिणी की बैठक आयोजित संवाद सूत्र, नूरपुर- हिन्दू युवा वाहिनी नूरपूर ब्लॉक कार्यकारिणी की एक बैठक ग्राम सहबाजपुर में सम्पन्न हुई। जिसके मुख्य अथिति जिला महामंत्री सुमित राजपूत व जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रहे । बैठक में कई नए कार्यकर्ताओ को दायित्व सौपें गए व नूरपूर नगर व ब्लॉक में और अधिक विस्तार के लिए चर्चा हुई, जिसमे नितिन चौहान, दीपक कुमार सैनी, नितिन कुमार सैनी, मुकेश कुमार, अरुण कुमार सैनी, रवि कुमार, ओमकार सिंह,गजेंद्र सिंह, भीम सिंह, नटवरलाल, दीक्षित , बलजीत, लोकेंद्र, योगेश व निशांत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

होमगार्ड के परिवार की आर्थिक मदद की मांग

Image
 *होमगार्ड के परिवार की आर्थिक मदद की मांग                                                                                आकाश कर्णवाल चांदपुर* :- होमगार्ड के परिवार की आर्थिक मदद की मांग की गयी है । नगर के हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी पर तैनात घायल हुए होमगार्ड के परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन कोतवाली प्रभारी अजय कुमार को सौंपा इस मौके पर उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड राकेश कर्णबाल को गाड़ी में सबार कुछ लोगों ने टक्कर मार कर घायल कर दिया था ।जिसमें उसके पैर की हड्डी टूट गई थी । स्थानीय चिकित्सकों ने घायल होमगार्ड को बिजनौर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था । जहां उसका इलाज चल रहा है । हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की मांग है कि गाड़ी में सवार लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा घायल हुए होमगार्ड के परिवार को ...

27 दारोगाओं को किया इधर-उधर, कई की चौकी छीनी

Image
 27 दारोगाओं को किया इधर-उधर, कई की चौकी छीनी बिजनौर: एसपी डा. धर्मवीर ने 27 दारोगा को इधर-उधर किया है। लापरवाही और घटनाएं नहीं रोकने पर चौकी इंचार्ज भी बदले गए हैं। जलीलपुर चौकी इंचार्ज धीरज कुमार को थाना किरतपुर, फायरिग चौकी इंचार्ज दिवाकर उपाध्याय को थाना हीमपुर, कस्बा प्रभारी चांदपुर कर्मजीत को प्रभारी कस्बा नगीना, सतेंद्र उज्जवल को प्रभारी चौकी हरेवली से प्रभारी चौकी जलीलपुर, एसएसआई नूरपुर संजीव कुमार को नहटौर, एसएसआई नजीबाबाद सिमरनजीत कौर को थाना नजीबाबाद, एसएसआई चांदपुर रामचंद्र सिंह को प्रभारी चौकी भागूवाला, कुंवरपाल को थाना धामपुर से स्योहारा, राजेंद्र कुमार को नजीबाबाद से नांगल, सुभाष धनकड़ को नगीना से प्रभारी चौकी फायरिग रेंज, धमेंद्र गिरी को नगीना से प्रभारी कस्बा चांदपुर, जोगेंद्र बैंसला को नहटौर से हरेवली चौकी प्रभारी, लोकेश कुमार हीमपुर से चौकी प्रभारी जाफराबाद, श्रीपाल नांगल से एसएसआई नांगल, संदीप त्यागी एसएसआई धामपुर बनाया गया है। किरतपुर में तैनात दारोगा देवेंद्र सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा आठ दारोगाओं को पुलिस लाइन से अलग-अलग थानों में स्थानांतरण कि...

शादियों में शामिल होंगे सिर्फ 100 लोग

Image
 *शादियों में शामिल होंगे सिर्फ 100 लोग                                                                           आकाश कर्णवाल चांदपुर:-*  बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच चांदपुर सहित जिले में अब सख्ती बढ़ा दी गई है। शासनादेश के मुताबिक, अब शादी समारोह में सिर्फ 100 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति होगी। नए शासनादेश ने शादी समारोह से जुड़े कारोबारियों में उथल-पुथल मचा दी है। वहीं जिनके घरों में शादी है, उन्हें भी नए सिरे से सोचने को मजबूर कर दिया है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह अब शादी में किस रिश्तेदार और परिचित को आमंत्रित करें और किसे इन्कार करें। वहीं जिला प्रशासन शासन के आदेश का पालन कराने का दावा कर रहा है।                                                ...

मुठभेड़ के दौरान चार हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार

Image
 मुठभेड़ के दौरान चार हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार हल्दौर पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे चांदपुर-हल्दौर मार्ग स्थित मोहनपुर सिद्धपीठ तिराहे के पास पांच युवक किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनारहे थे। पुलिस को देखकर उन्होंने फायरिग की। घेराबंदी करके चार बदमाशों को दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को अपने नाम प्रशांत उर्फ चंडी पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव खासपुरा, दानिश उर्फ पठान पुत्र जाहिद निवासी गांव उमरी बड़ी, आदित्य कुमार उर्फ जानी पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी गांव खासपुरा, सचिन सैनी उर्फ जिद्दी पुत्र रोहताश सिंह निवासी गांव पैजनिया थाना हल्दौर बताए हैं। फरार साथी का नाम रचित पुत्र धर्मेद्र सिंह गांव स्योहारा गिरधर थाना कोतवाली शहर बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि चारों आरोपितों का संबंधित धाराओं में चालान किया है। पांचवें फरार आरोपित को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं।