चोरों ने किया लाखो पर हाथ साफ
चोरों ने किया लाखो पर हाथ साफ
स्योहारा।सर्दी बढ़ते ही अब चोरों की भी सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं इसी के चलते बीती रात नगर से सटे ग्राम फैजुल्लापुर निवासी मो उमर के नामक व्यति के घर पर हाथ साफ करते हुए चोरों ने लाखों पर हाथ साफ कर लिया।
घटना की जानकारी देते हुए उमर की पत्नी शबनम ने बताया कि बीती रात जब वो बरामदे में सोए थे तो तभी उसके कमरे में रखी सेर अलमारी से चोरों ने तीन लाख की नकदी व सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए,घटना के बाद परिजनों में मातम बना हुआ है जबकि घटना की जानकारी पुलिस को दे दीं गयी है।

Comments
Post a Comment