मुठभेड़ के दौरान चार हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार

 मुठभेड़ के दौरान चार हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार



हल्दौर पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे चांदपुर-हल्दौर मार्ग स्थित मोहनपुर सिद्धपीठ तिराहे के पास पांच युवक किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनारहे थे। पुलिस को देखकर उन्होंने फायरिग की। घेराबंदी करके चार बदमाशों को दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को अपने नाम प्रशांत उर्फ चंडी पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव खासपुरा, दानिश उर्फ पठान पुत्र जाहिद निवासी गांव उमरी बड़ी, आदित्य कुमार उर्फ जानी पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी गांव खासपुरा, सचिन सैनी उर्फ जिद्दी पुत्र रोहताश सिंह निवासी गांव पैजनिया थाना हल्दौर बताए हैं। फरार साथी का नाम रचित पुत्र धर्मेद्र सिंह गांव स्योहारा गिरधर थाना कोतवाली शहर बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि चारों आरोपितों का संबंधित धाराओं में चालान किया है। पांचवें फरार आरोपित को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*