फरार दो आरोपितों की कुर्की

 फरार दो आरोपितों की कुर्की



नहटौर : अफजलगढ़ के गांव गढ़ी मनियावाला थाना निवासी शाइस्ता पुत्री सरफराज की शादी दो वर्ष पूर्व ग्राम बैरम नगर निवासी राशिद पुत्र अकबर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसका उत्पीड़न शुरु कर दिया था। साथ ही उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इस पर विवाहिता ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले के दो आरोपित जाहिद, असगर ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। जबकि राशिद व जाकिर एक वर्ष से फरार चल रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों की अचल संपत्ति की कुर्की की है। कोतवाल एसपी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया दोनों आरोपित काफी समय से फरार चल रहे हैं तथा न्यायालय के आदेश पर उन दोनों आरोपितों की पुलिस ने कुर्की की है।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*