होमगार्ड के परिवार की आर्थिक मदद की मांग

 *होमगार्ड के परिवार की आर्थिक मदद की मांग           


                                                                    आकाश कर्णवाल चांदपुर* :- होमगार्ड के परिवार की आर्थिक मदद की मांग की गयी है । नगर के हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी पर तैनात घायल हुए होमगार्ड के परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन कोतवाली प्रभारी अजय कुमार को सौंपा इस मौके पर उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड राकेश कर्णबाल को गाड़ी में सबार कुछ लोगों ने टक्कर मार कर घायल कर दिया था ।जिसमें उसके पैर की हड्डी टूट गई थी । स्थानीय चिकित्सकों ने घायल होमगार्ड को बिजनौर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था । जहां उसका इलाज चल रहा है । हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की मांग है कि गाड़ी में सवार लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा घायल हुए होमगार्ड के परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक मदद दिलाई जाए । ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र राजपूत, अर्पित गोयल, मनजीत सिंह, अनुज अग्रबाल, आसूं गोयल, सुमित अग्रवाल सहित अनेक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*