Posts

लङकी बरामद न होने पर थाने पर धरना

Image
 लङकी बरामद न होने पर थाने पर धरना  नूरपुर - नूरपुर थाना क्षेत्र से एक माह पूर्व हिन्दू समुदाय की लङकी को क्षेत्र का ही मुस्लिम लङका प्रेमजाल मे फसाकर ले गया। जिसको लेकर हिन्दू नेता जितेन्द्र बैस जी के नेतृत्व मे दिनांक 20 मार्च को महापंचायत कर पुलिस को पांच दिन का समय दिया था। लेकिन पुलिस लङकी को बरामद नही पाई पांच दिन बीत जाने पर लङकी के पिता ग्रामीणों सहित थाने पर धरने पर बैठ गये। जिससे पुलिस मे हडकंप मच गया। धरने पर पहुंचे हिन्दू नेता जितेन्द्र बैस जी व ग्रामीणों से पुलिस ने धरना समाप्त करने की विनती करते हुए पांच दिन का समय देने की माग की संघर्ष समिति की ओर से पुलिस को पांच दिन का समय देते हुए धरना समाप्त कर दिया गया। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा अगर पांच दिन के अन्दर लङकी बरामद नही हुई तो थाने पर आमरण अनशन किया जायेगा। धरना प्रदर्शन करने वालो मे जितेन्द्र बैस जी  दीपक दिवाकर जिला प्रमुख हिन्दू जागरण मंच बिजनौर

स्योहारा।आरएसएस के पथ संचलन का आयोजन शनिवार को हुआ जिसमें

Image
 स्योहारा।आरएसएस के पथ संचलन का आयोजन शनिवार को हुआ जिसमें भगतसिंह बस्ती व आर्यनगर बस्ती का पथ संचलन नगर कार्यवाह अर्पित त्यागी के नेतृत्व में शिव मंदिर पटवारियान से प्रारम्भ होकर, थाना चौराहा, नूरपुर सड़क, भारतीय स्टेट बैंक सड़क, केनरा बैंक सड़क, काले खां पेट्रोल पंप चौराहा, एल्फा स्वीट्स, पुनः थाना चौराहा से होते हुए शिव मंदिर पटवारियान में जाकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह विपिन कुमार  एवं कार्यक्रम अध्यक्ष लवकुमार रस्तौगी रहे। संचलन में कुश रस्तौगी, नीरज अग्रवाल, अमन कुमार, लिंकित त्यागी, शौर्य शर्मा, सुमित रस्तौगी, सार्थक पुष्पक, अमन जोशी, विशाल, चंद्रकांत विश्नोई, अनित, शुभम, प्रिंस राणा, वैभव रस्तौगी, संजीव गर्ग, पीयूष रस्तौगी आदि बहुत से स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे। पथ संचलन का स्टेशन मार्ग स्थित वर्मा मैटरनिटी  पर समाजसेवी डॉ मनोज कुमार वर्मा द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया गया।

स्योहारा।बीती देर रात स्टेशन से मिल रोड पर स्थित एक बिजली के खम्बे की चपेट में आकर एक भेस की दर्दनाक मौत हो गयी ,भेस के शव को भेस स्वामी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया सुबह जब दुकानदार आए

Image
 स्योहारा।बीती देर रात स्टेशन से मिल रोड पर स्थित एक बिजली के खम्बे की चपेट में आकर एक भेस की दर्दनाक मौत हो गयी ,भेस के शव को भेस स्वामी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया सुबह जब दुकानदार आए तो उन्होंने कुत्तों से भेस के शव को बचाते हुए नगरपालिका से भेस के शव को हटवाने की मांग की ,दुकानदार सुल्तान राणा,अमानत अली,अबरार,जिल्लु,आदि ने बताया कि दोपहर तक हो जाने के बाद भी भेस के शव को हटवाया नही गया था जिससे दुर्गंध उठने लगी है और बीमारी भी फैलने की आशंका है।

स्योहारा।आज दूसरे दिन भी आएसएसके द्वारा निकले पथ संचलन का भाजपा एवं व्यापारी नेता अरुण वर्मा ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया साथ ही अरुण वर्मा ने सभी राष्ट्रीय स्वयं सेवकों को नव वर्ष की बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की,उन्होंने आगे बताया कि हर वर्ष हिन्दू नव वर्ष के मौके पर इस पथ संचलन का आयोजन संघ द्वारा किया जाता है जिनका सन्देश समाज मे शांति और उन्नति का होता है।

Image
 स्योहारा।आज दूसरे दिन भी आएसएसके द्वारा निकले पथ संचलन का भाजपा एवं व्यापारी नेता अरुण वर्मा ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया साथ ही अरुण वर्मा ने सभी राष्ट्रीय स्वयं सेवकों को नव वर्ष की बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की,उन्होंने आगे बताया कि हर वर्ष हिन्दू नव वर्ष के मौके पर इस पथ संचलन का आयोजन संघ द्वारा किया जाता है जिनका सन्देश समाज मे शांति और उन्नति का होता है। आजके सफल कार्यक्रम में नगर कार्यवाह अर्पित त्यागी व अन्य राष्ट्रीय स्वयं सेवकों को विशेष योगदान रहा।

फिल्मी स्टाइल में अनियंत्रित कार ने मचाया उत्पात,साइकिल सवार गम्भीर घायल

Image
 फिल्मी स्टाइल में अनियंत्रित कार ने मचाया उत्पात,साइकिल सवार गम्भीर घायल स्योहारा।आज सुबह सुबह मुरादाबाद मार्ग पर सरकारी अस्पताल के सामने उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब  एक कार फिल्मी स्टाइल में उत्पात मचाने लगी  ,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्लेक कलर की कार यूपी 21 एयू 3465 जो कि मुरादाबाद की ओर से तेज़ रफ़्तार होकर आ रही थी ने अपना बेलेंस खो दिया और सामने से आ रही एक अन्य कार में घुस गई इस पूरे हादसे के बीच एक प्राइवेट स्कुल में चोकीदारा करने जा रहे सायकिल सवार विजय सिंहपुत्र धर्मा सिंह को भी कार ने उड़ा दिया जिसमें साइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया जिसको नाजुक हालत में सीएचसी से हायर सेंटर भेजा गया जबकि कारों को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया।

स्योहारा। आलाधिकारियों के आदेश अनुसार व थाना प्रभारि निरीक्षक राजीव चोधरी की अगुवाई में नगर व क्षेत्र में पनपने वाले मनचलो पर लगाम कसने की नियत से आज पुलिस ने नगर भर के मुख्य चौराहों पर एंटी रोमियो अभियान चलाया

Image
 स्योहारा। आलाधिकारियों के आदेश अनुसार व  थाना प्रभारि निरीक्षक राजीव चोधरी की अगुवाई में नगर व क्षेत्र में पनपने वाले मनचलो पर लगाम कसने की नियत से आज पुलिस ने नगर भर के मुख्य चौराहों पर एंटी रोमियो अभियान चलाया जिसके बाद मनचलों में खलबली मच गई, एंटी रोमियो टीम ने सन्दिग्ध युवाओं को टोकते हुए उन्हें ठीक से हुलिए में व सभ्यताओं के दायरे में रहने की कड़ी नसीहत दी।। इस मौके पर हेड कांस्टेबल उमेश यादव हेड कांस्टेबल राहुल कुमार   कांस्टेबल शिवानी, पीआरडी सरस्वती कुमारी, होमगार्ड महिपाल सिंह, होमगार्ड अब्दुल लतीफ आदि मौजूद रहे।

स्योहारा ।जनपद बिजनौर के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन प्रथम बार अचानक स्योहारा थाने पहुंचे और थाने में काफी देर रुके तथा थाना कार्यालय के अभिलेख भी चेक किये।

Image
 स्योहारा ।जनपद बिजनौर के नवनियुक्त  पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन प्रथम बार अचानक स्योहारा थाने पहुंचे और थाने में काफी देर रुके तथा थाना कार्यालय के अभिलेख भी चेक किये। कुख्यात आदित्य राणा के साथ हुई मुड़भेड़ के बाद गिरफ्तार किये गये आदित्य के भाई की गिरफ्तारी के बारे में बताते हुए कहा जल्द ही इनामी बदमाश आदित्य राणा भी पुलिस की गिरफ्त में होगा और जो भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से आदित्य राणा को पनाह दे रहे हैं या मदद कर रहे हैं उन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही होगी। उसकी मदद करने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है।  पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने आगामी त्योहारों को लेकर शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने में  नगर की जनता से सहयोग करने त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ प्रेम पूर्वक मनाने की अपील की।   उन्होंने नगर की जनता में शांति और सुरक्षा की और अधिक भावना पैदा करने के लिये पुलिस बल को साथ लेकर नगर के मुख्य मार्गो पर पैदल गश्त भी किया। पैदल गश्त में उनके साथ एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल , अपर पुलिस अधीक्षक /पुलिस उपाधीक्षक धामपुर इंदु सिद्धार्थ , थाना प्रभ...

नवरात्र व रमज़ान के आगमन पर यूथ सोसायटी ने कुष्ठ आक्ष्रम व जरूरतमंद परिवारो को बांटी राशन सामग्री

Image
 नवरात्र व रमज़ान के आगमन पर यूथ सोसायटी ने कुष्ठ आक्ष्रम व जरूरतमंद परिवारो को बांटी राशन सामग्री सरंक्षक अमीन अहमद व असजद चोधरी ने की सराहना स्योहारा।कस्बे की सामाजिक संस्था स्योहारा यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने नवरात्र व रमज़ान के अवसर पर नगर में स्थित कुष्ठ आश्रम व नगर के जरूरतमंद परिवारो को राशन सामग्री बांटते हुये जरूरतमन्दो को व्रत व रोजे के लिए एक छोटी सी सौगात देते हुऐ समाज को एक बेहतरीन संदेश दिया ! अध्यक्ष तनवीर चौधरी ने बताया संस्था हमेशा समाज हित मे नेकी के काम करती है इसलिए रमज़ान व नवरात्र के आगमन पर जरूरत मंद परिवारो की सेवा करके पकीजा महीने रमजान व पावन पर्व नवरात्र पर जरुरतमंदो के लिए शुरूआत करने से जरूरतमंदो की दुआये मिलती है समस्त नागरिको से अनुरोध भी है अगर आपके आस पास भी कोई वास्तविक  जरूरतमंद हो या आप संस्था की इस मुहिम मे सहयोग देकर मदद करना चाहते हो तो संस्था से सम्पर्क कर सकते है! इस मुहिम मे संस्था के वासित अली, मौ० जीशान, जुबैर जैदी, कमरूददीन, मन्सूर अली, शब्बू जैदी, मन्नान जैदी आरिफ, कायम नकवी, वासित अली, अयान, सौरभ अरशद,  संजय आदि सदस्यों का विशेष ...

स्योहारा ।भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुभाष चौहान का व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह श्वेत रस्तोगी ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित।

Image
 स्योहारा ।भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुभाष चौहान का व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह श्वेत रस्तोगी ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष चौहान ने दौरा कर बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बूथ सशक्तिकरण का कार्यक्रम चल रहा है जिसकी नियमित आज बूथ संख्या 288 की समीक्षा की इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता अरुण कुमार वर्मा ने जिला उपाध्यक्ष सुभाष चौहान के द्वारा दिए गए दिशानिर्देश का पालन करने का आश्वासन दिया तो साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया तो वही किसान सेवा समिति के अध्यक्ष श्वेत रस्तोगी ने बताया की सभी भाजपा बूथ अध्यक्ष सरल ऐप डाउनलोड करें। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह ,पूर्व नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा विपिन , चरण  जोशी, बलराम जोशी, प्रदीप अग्रवाल ,सुरेंद्र सैनी, ने सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। .................................

स्योहारा।पुलिस अभिरक्षा से फरार एवं कुख्यात और इनामी बदमाश आदित्य राणा के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चोधरी द्वारा बिछाया गया जाल बीती देर रात काम तो आ गया

Image
 स्योहारा।पुलिस अभिरक्षा से फरार एवं कुख्यात और इनामी बदमाश आदित्य राणा के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चोधरी द्वारा बिछाया गया जाल बीती देर रात काम तो आ गया लेकिन पुलिस से मुठभेड़ के बावजूद भी आदित्य पुनः भागने में कामयाब हो गया जबकि उसका भाई गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चोधरी ने बताया कि   प्रदेश स्तर के कुख्यात माफिया अपराधी आदित्य राणा पुत्र राजपाल सिंह निवासी रानानगला थाना स्योहारा बिजनौर की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस महानिदेशक  के आदेश के क्रम में  पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर द्वारा कुख्यात माफिया अपराधी आदित्य राणा पुत्र राजपाल सिंह निवासी रानानगला थाना स्योहारा बिजनौर की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । आदेश के अनुपालन  को बीती रात थाना प्रभारी निरीक्षक मय हमराह उ0नि0  प्रशान्त सिंह, है0का0  विपिन, है0का0  प्रदीप कुमार, है0का0  ब्रजपाल, है0का0  सतीश कुमार व का0  श्यामवीर, का0  प्रदीप कुमार मय म0का0  आंचल मय गाडी सरकारी नं0 UP20 AG 0503 मय चालक का0 अमरपाल व...

महिला से लूट के आरोपियों को पुलिस ने लिया रिमांड पर लिया

Image
 महिला से लूट के आरोपियों को पुलिस ने लिया रिमांड पर लिया स्योहारा।गत जनवरी माह में क्षेत्रीय एक महिला से लूट करने वाले अभियुक्तों को हरियाणा पुलिस से रिमांड पर लिया है। ज़्यादा जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चोधरी ने बताया कि जनवरी मध्य में बैंक से लौट रही ललिता नामक महिला से लूट करने वाले अभियुक्तों  को पकड़ने के लिए पुलिस टीम में शामिल एसआई रोबिन,का.आमिर,का.कपिल द्वारा न्ययालय के आदेश पर अनिल उर्फ शशि पुत्र जगमोहन व जितेंद्र पुत्र ऋषि निवासी ज़िला मुरादाबाद क्षेत्र को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने उक्त लूट की घटना को कबूल करते हुए लूटी हुई रकम को घर खर्च में होना बताया लेकिन उनके पास से महिला के आधार कार्ड,बैंक की पास बुक आदि बरामद हुए है।

पत्रकार विनोद शर्मा की पत्नी के निधन पर आज़ाद प्रेस क्लब ने जताया शोक

Image
 पत्रकार विनोद शर्मा की पत्नी के निधन पर आज़ाद प्रेस क्लब ने जताया शोक स्योहारा।चांदपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा की पत्नी सविता शर्मा का बीमारी के चलतें हुए आकस्मिक निधन पर आज़ाद प्रेस क्लब ने अपना शोक जताया,जिसके लिए डॉ विकास वर्मा की क्लिनिक पर एक शोक सभा का आयोजन हुआ और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की गई।। इस मौके पर आज़ाद प्रेस क्लब से नसीम जफर,आरिफ ज़ैदी,अमीन अहमद,डॉ विकास वर्मा,संजय शर्मा,डॉ सौरभ वर्मा,शानु सिद्दीकी,कामिल हसन टिंकू, इमरान सिद्दीकी,हसिनुद्दीन,निकेश भटनागर,उस्मान ज़ैदी ,अरशद, फरीद,दानिश, गयूर,इमरान उस्मानी आदि पत्रकार मोजूद रहे।

स्योहारा I थाना क्षेत्र के ग्राम चकमहदूद सानी में लिंटर में लगे लोहे के जाल को साफ कर रही बहू का पैर फिसल गया I बहू को बचाने आई सास लोहे के जाल से नीचे गिर गई | उपचार के दौरान देर रात्रि सास की मौत हो गई जबकि बहू गंभीर रुप से घायल हो गई।

Image
 स्योहारा I थाना क्षेत्र के ग्राम चकमहदूद सानी में लिंटर में लगे लोहे के जाल को साफ कर रही बहू का पैर फिसल गया I बहू को बचाने आई सास लोहे के जाल से नीचे गिर गई | उपचार के दौरान देर रात्रि सास की मौत हो गई जबकि बहू गंभीर रुप से घायल हो गई। ग्राम चकमहदूद सानी निवासी कमर आलम उर्फ़ गामा की 23 वर्षीय पत्नी सलमा मंगलवार के सुबह 7 बजे घर के लिंटर में लगे लोहे के जाल की सफ़ाई कर रही थी कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह जाल का वजन नही संभाल पाई और जाल में जा लटकी। सलमा के शोर मचाने पर उसकी 56 वर्षीय सास हुसन जहां सलमा को बचाने पहुंची तो वह भी जाल से सिर के बल नीचे गिर गई। सलमा के शोर मचाने पर उसका पति कमर व नन्द मौके पर पहुंचे तब तक हुसन जहां नीचे गिर चुकी थी। आनन फानन में परिजन सलमा और हुसन जहां को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा सलमा के पैर में हड्डी टूटना बताया गया और हुसन जहां का चेकअप कर दवाई दे कर घर भेज दिया गया I हुसन जहां ने अपने आप को ठीक होना बताया। परिजन हुसन जहां को लेकर घर आ गए और कुछ समय बाद जब उसके सिर से खून आया तो परिजनों के होश उड़ गए परिजन हुसन जहां को लेकर अस्...

अपने करूणा (रहमत) स्वभाव से देश-विदेश में प्रसिद्ध है वर्कर

Image
 अपने करूणा (रहमत) स्वभाव से देश-विदेश में प्रसिद्ध है वर्कर  सहसपुर - यूपी बोर्ड परीक्षा के चलते सामाजिक संस्था वर्क (वर्ल्ड ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ रिलिजियंस एंड नॉलेज) बिजनौर चैप्टर के सदस्यों द्वारा एच एम जी इंटर कॉलेज में स्टेशनरी उपहार स्वरूप दी गई जिससे लगभग 300 विद्यार्थियों के साथ अध्यापक एवं पुलिस कर्मी भी लाभन्वित हुए । एच एम जी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सोनिया वर्मा जी एवं समस्त स्टाफ इरफान जी ,मौ तहसीन जी , शबाना जी ,नाज़रीन जी ,मयंक वर्मा जी, ललित बाबू जी , रज़िया परवीन जी एवं पुलिस कर्मियों ने अंत में इस सेवा के लिए सदस्यों की जमकर सराहना की और तालियां बजाकर उनका धन्यवाद किया ‌।  सदस्यों को वर्कर कहकर संबोधित किया जाता है । वर्कर पूरे विश्व में जगह जगह विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य करते हुए दिखते हैं । इनका बैनर जिसमें सुन्दर विचार लिखे होते हैं  "हमारा पूज्य - एक परमेश्वर, हमारी - जाति मानव परिवार, हमारा गौरव - हिंदुस्तान , हमारा सपना - अखंड भारत, हमारा संकल्प - युग परिवर्तन, सतयुग जब शुरू होगा भारत विश्व गुरु होगा" आकर्षण का केंद्र बना रहता है । सफेद टी शर्...

स्योहारा : आगामी होली के जुलूस को लेकर पुलिस सतर्कता बनाए हुए है। नगर के अनेक धार्मिक स्थलों, मुख्य चौराहों, मुख्य मार्गों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी करते हुए पुलिस ने मकान की छतों पर ईट पत्थर आदि की स्थिति का जायज़ा लिया है। साथ ही असामाजिक तत्वों को सख्ती से निपटने की चेतावनी दी है |

Image
 स्योहारा : आगामी होली के जुलूस को लेकर पुलिस सतर्कता बनाए हुए है। नगर के अनेक धार्मिक स्थलों, मुख्य चौराहों, मुख्य मार्गों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी करते हुए पुलिस ने मकान की छतों पर ईट पत्थर आदि की स्थिति का जायज़ा लिया है। साथ ही असामाजिक तत्वों को सख्ती से निपटने की चेतावनी दी है |  बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने आगामी होलिका जुलूस को लेकर सतर्कता बरतते हुए नगर के अनेक धार्मिक स्थलों, मुख्य चौराहों उस्मान अली खां चौराहे, मिल चौराहे, फुव्वारा चौराहा, हनुमान मंदिर, शिवाजी मार्किट, बड़ा बाज़ार, जुमरात का बाज़ार आदि चौराहों पर ड्रोन कैमरे की नज़र से आसपास की छतों की जांच पड़ताल की गई कि किसी छत पर कोई ऐसी वस्तु को नहीं है जिससे कोई विवाद हो छतों पर पत्थर इत्यादि तो नहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि आगामी होली के त्यौहार के मद्देनजर नगर के मुख्य स्थानों पर ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की गई है। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखें और पूर्व की भांति आपस...

छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप मे चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Image
 छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप मे चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज  स्योहारा I रजिया खातून पुत्री उवैदुर्रहमान निवासी गांव रवाना शिकारपुर स्योहारा ने तहरीर देकर बताया कि दिनाक 17 फरबरी को सुबह 09:30 बजे वह  अपने रसोई में खाना बना रही थी। तब गांव कें ही शुऐब पुत्र सिराजुददीन घर में घुस आया और अकेला देखकर बुरी नीयत से पकड़ लिया व मेरे साथ अश्लील हरकते करने की कोंशिश की व शोर मचाने पर वह भाग गया । मैने फोन करके अपने पिता हसनुद्दीन को बुलाया और सारी बात बताई जिसकी शिकायत मेरे पिता ने उसके घऱवालो से की लेकिन कुछ देर बाद सिराजुददीन पुत्र नसरुल्लाह, रोशन व रहनुमा पुत्री सिराजुद्दीन व शुऐब पुत्र सिराजुददीन पुनः घर मे घुस आये और गन्दी गन्दी गालीया देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इन लोगो ने घर मे रखा काफी सामान तोड़ फोड़ दिया, जिससे करीब पांच हजार रूपये का नुकसान हुआ तथा मेरे पिता के काफी गुम चोटे आयी, शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गये। जिन्होने  हमे बचाया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिराजुददीन पुत्र नसरुल्लाह, रोशन व रहनुमा पुत्री सिराजुद्दीन व शुऐब पुत्र सिरा...

स्योहारा। थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी अनुज कुमार पुत्र रामपाल सिंह थाने में तहरीर देकर बताया कि दो व्यक्ति मनोहर यादव पुत्र सुरेश सिंह निवासी मेवानवादा व परवेन्दर पुत्र राजेश निवासी रामखेड़ा थाना स्योहारा दिनांक 10 अप्रैल को मेरे पास आये

Image
 स्योहारा। थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी अनुज कुमार पुत्र रामपाल सिंह थाने में तहरीर देकर बताया कि दो व्यक्ति मनोहर यादव पुत्र सुरेश सिंह निवासी मेवानवादा व परवेन्दर पुत्र राजेश निवासी रामखेड़ा थाना स्योहारा दिनांक 10 अप्रैल को मेरे पास आये और उन्होंने कहा हम तुम्हारी शादी एक सुन्दर व शिक्षित लड़की से करा देगें। वह कहने लगे कि लड़की पक्ष बहुत गरीब है तुम्हे उन्हें मदद के तौर पर एक लाख 50 हजार रु उधार देने होगें। कुछ समय बाद तुम्हारे पैसे वापिस करा देगें। उन्होनें मुझे विश्वास में लेकर दिनांक 22 अप्रेल को वह दोनों उक्त लड़की  व दो अन्य व्यक्ति सुरेन्द्र पुत्र नत्थू सिंह निवासी कोन्दापुर जिला अमरोहा व तिरमल निवासी काशीपुर को साथ लेकर स्योहारा सुरेन्द्र सिंह त्यागी के मकान पर आ गये। आरोप है कि वहां पण्डित की उपस्थिति में हिन्दु रीति-रिवाज से मेरा विवाह सम्पन्न कराया गया। उक्त एक लाख 50 हजार की रकम मैने तभी सुरेन्द्र पुत्र नत्थू सिंह को दे दी। लड़की से शादी के बाद हमारे घर महमूदपुर आ गयी। जिसको मेरी माँ और मैने कुछ सोने व चाँदी की चीजे उपहार में दी। दिनांक 24 अप्रैल की रा...

एनजीओ दिवस के अवसर पर यूथ सोसाइटी ने स्कूली बच्चो को बांटी शिक्षा सामग्री, संस्था के सदस्य भी हुये सम्मानित

Image
 एनजीओ दिवस के अवसर पर यूथ सोसाइटी ने स्कूली बच्चो को बांटी शिक्षा सामग्री, संस्था के सदस्य भी हुये सम्मानित सरंक्षक अमीन अहमद व असजद चोधरी ने की हौसला अफ़ज़ाई स्योहारा ।कस्बे की सक्रिय संस्था स्योहारा यूथ वैलफेयर सोसाइटी ने विश्व एनजीओ दिवस के मौके पर स्कूली बच्चो को शिक्षा सम्बन्धित साम्रगी कॉपी किताब पैन पैंसिल रबर कटर व परीक्षा पैड बांटते हुये बच्चो से मेहनत से पढाई करके देश के हित मे अपना उज्जवल  भविष्य बनाने की अपील की ! इस मौके पर संस्था के समस्त सदस्यो को संस्था की ओर सम्मानित भी किया गया ! इस मौके पर मुख्य अतिथि हाजी जव्वार ने संस्था की तारीफ करते हुये कहा कि संस्था द्वारा शिक्षा के लिए जागरूकता पैदा करना सराहनीय कार्य है इस तरह के कार्य के लिए सभी सदस्य की मेहनत व एकता प्रमुख कारण है जो समाज को एक अच्छा संदेश भी देती है अध्यक्ष तनवीर चौधरी ने बताया कि संस्था पिछले पांच सालो से निरंतर समाज हित मे कार्य कर रही है ओर शिक्षा के प्रति समाज जागरूक करना व निर्धन व बेसहारा कमजोर वर्ग के बच्चो को शिक्षा मुहिया कराना प्रमुख उदेश्य है इस मौके पर संस्था के सदस्यो को भी गिफ्ट व प्र...

पूर्ण निष्ठा से सुनी गई पीएम मोदी के मन की बात

Image
 पूर्ण निष्ठा से सुनी गई पीएम मोदी के मन की बात स्योहारा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की 98 वी श्रखला आज यहां भाजपा नेता अरुण वर्मा के प्रतिष्ठान पर सुनी गई,जहां बोलते हुए अरुण वर्मा ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक प्रधानमंत्री सीधे जनता के बीच आकर अपने मन की बात रखता है जिस पर हमसबको अमल करना चाहिए। इस मौके पर नेपाल सिंह,महेंद्र सिंह,दानिश, आदित्य,गौरव कुमार,अंकित सिसोदिया, हाजी इंतज़ार, अनिरुद्ध वर्मा,मोहित वर्मा, सुरेंद्र सैनी, रोहित,कन्नू वर्मा,डॉ दिनेश, अमित वर्मा,अक्षय वर्मा,अशोक वर्मा,अंशु वर्मा,विक्की यादव,कपिल वर्मा आदि भी मोजूद रहे

स्योहारा।नगर व क्षेत्र के सक्रिय चोरों का आतंक चरम पर है जिसके अंतर्गत आए दिन बाइक ,चोरी होना,मोबाइल छीनना, व अन्य चोरियां होना आम सा हो चला है इसी क्रम में बीती रात एक और बाइक को चोरों ने अपना निशाना बना डाला।

Image
 स्योहारा।नगर व क्षेत्र के सक्रिय चोरों का आतंक चरम पर है जिसके अंतर्गत आए दिन बाइक ,चोरी होना,मोबाइल छीनना, व अन्य चोरियां होना आम सा हो चला है इसी क्रम में बीती रात एक और बाइक को चोरों ने अपना निशाना बना डाला। घटना की तहरीर देते हुए स्टेशन मार्ग निवासी मनोज कुमार ने बताया कि 25 फरवरी की रात वो अपनी काली पल्सर बाइक संख्या यूपी 20 बीएम  5657 से स्टेशन मार्ग पर एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था वापसी में बाहर आकर देखा तो उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई  सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए   तहरीर के  व मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए बाइक बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।