Posts

स्योहारा। । बुधवार को आर. एस. पी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या मधुबाला शर्मा के निर्देशानुसार, प्रार्थना सभा में फाइलेरिया कार्यक्रम के अंतर्गत एम.डी.ए तथा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ विज्ञान अध्यापक कांता प्रसाद पुष्पक और मोहक दीक्षित ने छात्र- छात्राओं को फाइलेरिया रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी

Image
 स्योहारा। । बुधवार को आर. एस. पी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या  मधुबाला शर्मा के निर्देशानुसार, प्रार्थना सभा में फाइलेरिया कार्यक्रम के अंतर्गत एम.डी.ए तथा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ  विज्ञान अध्यापक  कांता प्रसाद पुष्पक और मोहक दीक्षित ने छात्र- छात्राओं को फाइलेरिया रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बताया गया कि यह रोग नेमीटोडा वर्ग के सूत्र कर्मियों के द्वारा फैलता है । इस रोग में शरीर के विभिन्न अंगों पर सूजन आ जाती है और लसीका ग्रंथि सूज जाती हैं । यह रोग एक वर्ष से लेकर कई वर्षों तक चलता है ।  इसके बचाव के लिए मच्छरों से बचने की सलाह दी गई। इसके अलावा इस रोग के कारण

चौपाल का आयोजन किया गया।

Image
 चौपाल का आयोजन किया गया। स्योहारा। थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरा बलन्दी में पुलिस द्वारा एक चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पहुंचे एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल, नायाब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव ,थाना प्रभारी राजीव चौधरी व  पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों के साथ वार्ता करते हुए उन्ह जागरूक किया। जहां पर आवारा पशुओं से संबंधित जानकारी भी दी गई साथ ही पशुओं का सत्यापन भी कराया गया इस मौके पर पुलिस द्वारा ग्रामीणों को साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी गई। नायाब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव द्वारा पशुओं का सत्यापन कराया गया साथी छुट्टा पशु ना छोड़े जाने के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान व  ग्राम के संभ्रांत लोगों के साथ-साथ ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

पालतू ऊंट ने ली बुज़ुर्ग की जान बुज़ुर्ग की मौके पर ही मोत

Image
 सहसपुर पालतू ऊंट ने ली बुज़ुर्ग की जान बुज़ुर्ग की मौके पर ही  मोत  मोत की सूचना मिलते ही आसपास के लोगो मे मातम पालतू ऊंट के  मालिक एक मिलनसार व्यक्ति थे अचानक ऊंट को चारा डालने गए थे पर इनाम में मिली  मोत बुजुर्ग की मौत सहसपुर। मोहल्ला शेरखान निवासी  जिंगा बाबा की बाबा के नाम से मशहूर जोगी 70 वर्षीय वृद्ध थे  मंगलवार शाम करीब 5: बजे के आस पास  अपने पालतू  ऊंट  को जब चारा डालने गए  तो ऊंट ने उन्हें पटक-पटक कर मार डाला। मौके पर प्राप्त समाचार के  अनुसार मोहल्ला शेखान वार्ड नंबर 8 निवासी ,जिंगा बाबा नामक व्यक्ति  70 वर्षीय बचपन से ही ऊंट को पालने का शोक रखते थे  वे हमेशा ऊंट को अपने साथ सहसपुर की गलियों में वे आस पास के कस्बो तथा गांव में घूम घूम  कर ऊंट का प्रदर्शन कर बच्चो के मनोरंजन का विषये वे खुशियो की सौगात देते थे पर  पता नही था कि एक दिन यही ऊंट उन की जान ले लेगा ऊंट की अपने घर में ही उन्होंने परवरिश की। उनके जीवनयापन का एक मुख्य साधन ऊंट ही था।  लेकिन किसी कारणवश मंगलवार की शाम जब उन्होंने ऊंट को ...

विश्व रिकॉर्ड में शामिल हुआ देशभर के कवियों का नाम

Image
 विश्व रिकॉर्ड में शामिल हुआ देशभर के कवियों का नाम ---------------------------------------------------------------- पिण्डवाड़ा(राजस्थान)- बुलन्दी साहित्यिक संस्था के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति अंतरराष्ट्रीय द्वारा आयोजित विश्व के सबसे बड़े वर्च्युअल कवि सम्मेलन में सहभागिता कर विश्व रिकॉर्ड में देशभर के विभिन्न कवियों ने काव्य पाठ किया जिसमें नीलेश कुमार पीलीभीत,  रिंकू निगम दिल्ली, नवीन आर्या आगरा,  सुरभि खनेडा़ चमोली,अक्षिता रावत नंदप्रयाग, ममता नेगी चमोली, सत्यार्थ दीक्षित जलालाबाद, पवन मेहरोत्रा रूद्रपुर, अमित वर्मा,मातृका बहुगुणा देहरादून, शोभा तिवारी कोटाबाग, नेहा ‌त्रिपाठी बेतालघाट, रविकांत यादव ग्वालियर, हारून राशिद बनारस, अनामिका चौकसे नरसिंहपुर आदि  ने शामिल होकर अपने शहर का गौरव बढ़ाया। मीडिया प्रभारी वर्मा के बताया कि यह कवि सम्मेलन 21 अगस्त 2022 से 6 सितंबर 2022 तक अनवरत 400 घण्टे चला था जिसमें विश्व के 35 देशों के कवियों सहित कुल 3970 कवियों ने प्रतिभाग किया था l अनवरत 400 घण्टे चलने वाले इस रिकॉर्ड को इंडिया वर्ल्ड...

गोमती साहित्य रत्न से सम्मान से सम्मानित हुए बादल बाजपुरी -------------------------------------------------------------- बारां(राजस्थान)- मोहम्मदी लखीमपुर खीरी , उत्तर प्रदेश में रविवार 25 दिसम्बर की रात राष्ट्रीय साहित्य समागम एवं सम्मान समारोह का आयोजन गिरीराज पैलेस के किया गया l उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत हिंदी साहित्य को समर्द्ध करने एवं दो बार विश्व का सबसे बड़ा वर्च्युअल कवि सम्मेलन आयोजित कर 400 घण्टे का अनवरत एवं अटूट रिकार्ड बनाने पर वाले शहर के युवा राष्ट्रीय कवि एवं बुलन्दी साहित्यिक संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी को गोमती साहित्य रत्न सम्मान से सम्मनित किया गया l बुलन्दी साहित्य संस्था के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार यह सम्मान कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद की तरफ़ से कार्यक्रम संयोजक गोविंद गुप्ता एवं दर्ज़ा राज्य मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दिया गया l एक लंबे अरसे से बादल बाजपुरी साहित्य जगत में स्थापित कवियों की सूची में आते हैं l दूरदर्शन उत्तराखंड ,यू.पी. आकाशवाणी सहित कई प्रतिष्ठित टी. वी चैनलों से काव्य पाठ कर चुके हैं l व अंतरराष्ट्रीय सैकड़ो राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित भी हो चुके हैं l साथ ही साथ दो विगत दो वर्षों से विश्व के सबसे बड़े वर्च्युअल कवि सम्मेलन को आयोजित करवा दो बार विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं बाजपुर के बादल l

Image
 गोमती साहित्य रत्न से सम्मान से सम्मानित हुए बादल बाजपुरी  -------------------------------------------------------------- बारां(राजस्थान)- मोहम्मदी लखीमपुर खीरी , उत्तर प्रदेश में रविवार 25 दिसम्बर की  रात राष्ट्रीय साहित्य समागम एवं सम्मान समारोह  का आयोजन गिरीराज पैलेस के किया गया l उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत हिंदी साहित्य को समर्द्ध करने एवं दो बार विश्व का सबसे बड़ा वर्च्युअल कवि सम्मेलन आयोजित कर 400 घण्टे का अनवरत एवं अटूट रिकार्ड बनाने पर वाले शहर के युवा राष्ट्रीय कवि एवं बुलन्दी साहित्यिक संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी को गोमती साहित्य रत्न सम्मान से सम्मनित किया गया l  बुलन्दी साहित्य संस्था के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार यह सम्मान कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद की तरफ़ से कार्यक्रम संयोजक गोविंद गुप्ता एवं दर्ज़ा राज्य मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दिया गया l एक लंबे अरसे से बादल बाजपुरी साहित्य जगत में स्थापित कवियों की सूची में आते हैं l दूरदर्शन उत्तराखंड ,यू.पी. आकाशवाणी  सहित कई प्रतिष्ठित टी. वी चैनलों से काव्य पाठ कर चुके ह...

आध्यात्मिक साहित्यिक संस्था काव्यधारा रामपुर द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन

Image
 आध्यात्मिक साहित्यिक संस्था काव्यधारा रामपुर द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन ---------------------------------------------------------------- बारां(राजस्थान)- रविवार 25 दिसंबर 2012 को आध्यात्मिक साहित्यिक संस्था काव्यधारा रामपुर ,उत्तर प्रदेश की उत्तराखंड प्रांतीय शाखा रुद्रपुर श्री रामेश्वर सिंह के निवास डायनामिक कॉलोनी रुद्रपुर पर तुलसी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जयंती के उपलक्ष में श्री जितेंद्र कमल की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी आयोजित की गयी।  बुलन्दी साहित्य संस्था के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष श्री जितेंद्र कमल आनन्द, मुख्य अतिथि श्री रामेश्वर सिंह,विशिष्ट अतिथि द्वय श्री सुबोध शर्मा व श्री राम रतन यादव  ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया ।  तत्पश्चात काव्य गोष्ठी का शुभारंभ हल्द्वानी से आई कवयित्री  डाॅ गीता मिश्रा 'गीत' ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर काव्य गोष्ठी का शुभारंभ किया इस अवसर पर भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार...

साहित्यकार गुरुदीन वर्मा अटल साहित्य सम्मान से सम्मानित

Image
 साहित्यकार गुरुदीन वर्मा अटल साहित्य सम्मान से सम्मानित ------------------------------------------------------------ बारां(राजस्थान)- प्रसिद्ध साहित्यकार गुरुदीन वर्मा को अटल साहित्य सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है।            साहित्यकार वर्मा ने मीडिया को बताया कि उनको यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दिव्य दर्शन भारती नेटवर्क द्वारा प्रदान किया गया है। यह सम्मान उनको साहित्यिक क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के आधार पर दिया गया है। इसी महीने उनको राष्ट्रीय रत्न सम्मान , इंफ्लूएसियल इंडियन अवार्ड , कालिदास साहित्य सम्मान जैसे अन्य पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं।              वर्मा वर्तमान में राजस्थान के सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा ब्लॉक में एक सरकारी शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं जो बारां जिले के मूल निवासी हैं। उनको यह पुरस्कार मिलने पर उनके कई शिक्षक साथियों एवं साहित्यकारों ने बधाई दी है।

बिना किसी कोचिंग के अग्निवीर वायु सेना की ऑल इंडिया रैंक में पाया 46 वा स्थान

Image
 बिना किसी कोचिंग के अग्निवीर वायु  सेना की ऑल इंडिया रैंक में पाया  46 वा स्थान स्योहारा प्रहरी समाचार पत्र मुरादाबाद मंडल प्रभारी सुनील कुमार की रिपोर्ट धामपुर - धामपुर शहर के ग्राम अल्लाहपुर निवासी श्री बृजमोहन सिंह और शालिनी के सुपुत्र तुषार सिंह तिरुपति ने बिना किसी कोचिंग संस्थान के अपनी मेहनत के बल पर अग्निवीर वायु सेना की ऑल इंडिया रैंक में 46 व स्थान पाकर धामपुर शहर का नाम रोशन कर दिया है अपनी इस कामयाबी का श्रेय तुषार सिंह तिरुपति अपने माता पिता, दादा दादी और गुरुजनों को देते हैं जिन्होंने समय-समय पर उसका मनोबल बढ़ाया और भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी l

भृष्टाचार निवारण मोर्चा ने अधिशासी अधिकारी को सौपा ज्ञापन

Image
 भृष्टाचार निवारण मोर्चा  ने अधिशासी अधिकारी को सौपा ज्ञापन स्योहारा। भृष्टाचार निवारण मोर्चा   मोर्चा के पदाधिकारियों  द्वारा आज अधिशासी अधिकारी एपी पांडे को एक ज्ञापन देकर मांग उठाई गई नगर से ठाकुद्वारा मार्ग पर सड़क किनारे पर ही कूड़ा के अवशेष फेंके जा रहे हैं जिस कारण राहगीरों व आमजन को भारी तकलीफ और दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है अतः इस यहां कूड़ा हटाने व सफाई करने की मांग की गई है जिस पर इओ एपी पांडे ने जल्दी ही समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्र सुदर्शन ,मीडिया प्रभारी उमेश चौहान,ब्लाक अध्यक्ष भूपेंद्र,नगराध्यक्ष डॉ ज़ाकिर,गफ्फार,अनीस,सुल्तान,रफीक आदि मौजूद रहे।

आरक्षीयो को पदोन्नत कर मुख्य आरक्षी बनाया

Image
 आरक्षीयो को पदोन्नत कर मुख्य आरक्षी बनाया स्योहारा- पुलिस महानिदेशक की संतुष्टि पर 2011 बैच के प्रदेश भर में कुल 21295 आरक्षीयो को पदोन्नत कर मुख्य आरक्षी बनाया गया जिसमें थाना स्योहारा में करीब 8 आरक्षीयो को मुख्य आरक्षी बनाया गया  है। स्योहारा थाने में तैनात आरक्षी उमेश यादव ,सतीश कुमार, राहुल, ओमवीर ,पुष्पेंद्र, अंशुल, विपिन कुमार, प्रदीप कुमार ,और आदि आरक्षीयो को पदोन्नत कर मुख्य आरक्षी बनाया गया पदोन्नति के बाद जहां आरक्षीयो में खुशी और उल्लास का माहौल  है तो वही यह आरक्षी अपनी बढ़ने वाली जिम्मेदारी के लिए भी तैयार हैं ।इसी बीच बीती रात आयोजित एक खास कार्यक्रम में सभी आरक्षीयो को थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी  व पत्रकारों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

किसानों की समस्याओं को लेकर सीएम से की मुलाकात

Image
 किसानों की समस्याओं को लेकर सीएम से की मुलाकात स्योहारा।किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेल सिंह व जिला मंत्री संजय चौहान ने सीएम योगी से मुलाकात करते हुए उन्हें ज्ञापन देकर बताया कि जनपद भर में किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या आवारा पशु बने हुए हैं   जिससे किसानों आर्थिक व मानसिक हानि हो रही है,इन आवारा पशुओं से निजात की मांग की गई है  इसके अलावा बिलाई की हिंदुस्तान लिमिटेड की शुगरमिल द्वारा किसानों का 2021.22 मार्च तक का गन्ना भुगतान अभी तक नही किया गया है भुगतना की मांग की गई है साथ ही नए सत्र के गन्ने के मूल्य  को जल्दी जारी करने की भी अपील की गयी है,।ज़िला मंत्री संजय चौहान ने बताया कि भाजपा की सरकार व सीएम योगी जी किसानों के हित मे सदा गम्भीर रहे हैं और खुद सीएम ने सभी समस्याओं के जल्दी  निस्तारण का आश्वासन हमे दिया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री के ब्यान पर बवाल

Image
 पाकिस्तान के विदेश मंत्री के ब्यान पर बवाल स्योहारा। पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा भारत के पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान के बाद भाजपाइयों में फैला  रोष बढ़ता ही जा रहा है इसी क्रम में सोमवार की शाम स्थानीय    भाजपा नेताओ ने एक विरोध यात्रा  की शुरुआत  भाजपा नेता इंजी. उबेद उर रहमान के निवास से शुरू की जो कि मोहल्ला मिलकियांन से  निकलते हुए शिवाजी मार्केट,मुस्लिम चौधरियान से गुजरते हुए थाने चौराहे पर पहुंची जहां पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डॉ नेपाल सिंह, व्यापारी एवं भाजपा नेता अरुण कुमार वर्मा, आलोक अग्रवाल,श्वेत रस्तोगी,अशोक मिगलानी,अली ज़ैदी,,शोबि ज़ैदी,शफी,आवेस आदि लोग मौजूद रहे।

साहित्यकार गुरुदीन वर्मा इंफ्लूएसियल इंडियन अवार्ड से सम्मानित हुए

Image
 साहित्यकार गुरुदीन वर्मा इंफ्लूएसियल इंडियन अवार्ड से सम्मानित हुए -------------------------------------------------------------- पिण्डवाड़ा(राजस्थान)- शिक्षक एवं प्रसिद्ध साहित्यकार गुरुदीन वर्मा को हाइपेज मीडिया एवं प्रोमोशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इंफ्लूएसियल इंडियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।  साहित्यकार वर्मा ने मीडिया को बताया कि उनकी 2800 साहित्यिक काव्य कृतियों के आधार पर हाइपेज मीडिया एवं प्रोमोशन प्राइवेट लिमिटेड जयपुर ने टॉप 100 इंफ्लूएसियल इंडियन 2022 में उनका चयन करके उनको इस पुरस्कार से सम्मानित किया है।               साहित्यकार गुरुदीन वर्मा वर्तमान में पिण्डवाड़ा ब्लॉक के नांदिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में नियुक्त है जो बारां जिले के मूलनिवासी है।                ज्ञात हो कि वर्मा को इससे पूर्व इसी महीने  राष्ट्रीय रत्न सम्मान और कालिदास सम्मान भी साहित्य क्षेत्र में प्राप्त हुआ है और उनका चयन भारतीय भारतीय एकता सम्मान,भारत भूषण सम्मान एवं पृथ्वी र...

स्योहारा। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश सरकार की सहायता से शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ में आयोजित

Image
 स्योहारा।  राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश सरकार की सहायता से शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ में आयोजित आयोजित 51वी राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में आर एस पी इंटर कॉलेज के छात्र कुंदन यादव और अनमोल कुमार ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर मुरादाबाद मंडल और जनपद का नाम रोशन किया है । यह जानकारी देते हुए विज्ञान अध्यापक मोहन दीक्षित ने बताया कि दोनों छात्रों का प्रोजेक्ट राज्य स्तर पर बुद्धिजीवी वैज्ञानिकों, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी तथा अन्य पैनल के द्वारा देखा गया।  12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चली इस प्रतियोगिता में लगभग 18 मंडलों के 500 से भी अधिक छात्र छात्रा अपने मॉडल लेकर यहां उपस्थित हुए थे । जिसमें परिवहन वाचार मॉडल जो कि कक्षा 12 के छात्र कुंदन यादव, अनमोल कुमार ने बनाया था उसे द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। छात्रों की सफलता पर विद्यालय की प्रबंधक रानी संयोगिता सिंह, प्रधानाचार्य मधुबाला शर्मा , कक्षा अध्यापक कांता प्रसाद पुष्पक तथा स्टाफ ने छा...

स्योहारा।नगर व क्षेत्र में सड़कों पर मंडराने वाले मनचलों से सख्ती से निपटने के लिए आज सुबह सुबह ही कस्बा प्रभारी रोबिन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान चलाया

Image
 स्योहारा।नगर व क्षेत्र में सड़कों पर मंडराने वाले मनचलों से सख्ती से निपटने के लिए आज सुबह सुबह ही कस्बा प्रभारी रोबिन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान चलाया ,जिसकी जानकारी देते हुए एसआई रोबिन सिंह ने बताया कि आज एंटी रोमियो दल द्वारा नगर के सभी स्कूल कॉलेज के बाहर ये खास अभियान चलाया गया जहां स्कूली छत्राओ को निडर होकर पढाई करने को कहा गया तो वहीं सड़को पर घूमने वाले मनचलों को सख्त हिदायत देकर हद में रहने की चेतावनी दी गयी,एसआई रोबिन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की छेड़छाड़ या महिला उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा,और जो ऐसा करेगा उसके साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। इस मौके पर का.कपिल.का.विपिन.का.सतीश.का.जोनी व का.शिवानी आदि भी मौजूद रहे।

स्योहारा।स्थानीय शुगरमिल द्वारा पर्ची न मिलने और सरकार द्वारा गन्ने का रेट न निर्धारित होने पर रोष जताते हुए

Image
 स्योहारा।स्थानीय शुगरमिल द्वारा पर्ची न मिलने और सरकार द्वारा गन्ने का रेट न निर्धारित होने पर रोष जताते हुए अखिल भारतीय किसान सभा ने गन्ना समिति में जाकर धरना दिया और एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम भेजते हुए मांग उठाई है कि किसानों को गेहूं बुआई के लिए समय देने के लिए अतिशीघ्र ज़्यादा गन्ने की पर्चियां दी जाएं,किसानों के बन्द सट्टे को सुचारू किया जाए,गन्ने का रेट 450रु प्रति कुंटल निर्धारित किया जाए,मिल गेट से 50 प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए,व बिजली आपूर्ति निर्धारित की जाए। इस मौके पर कामरेड इसरार,फरीद अहमद,मो तय्यब, मो,आरिफ,जमील,रामबहादुर,दौलत सिंह,इंड्र कुमार,अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।

नांदिया के छात्रों को सरकारी पोशाक का वितरण

Image
 नांदिया के छात्रों को सरकारी पोशाक का वितरण ------------------------------------------------------------ पिण्डवाड़ा(राजस्थान)- पिण्डवाड़ा ब्लॉक के नांदिया में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को सरकारी पोशाक का वितरण किया गया।      विद्यालय के शिक्षक गुरुदीन वर्मा ने बताया कि स्थानीय विद्यालय के छात्रों को उनके अभिभावक की उपस्थिति में सरकारी पोशाक का वितरण किया गया। छात्र पोशाक पाकर बहुत ही खुश हुए और इसके साथ साथ छात्रों के अभिभावक भी उनके बच्चों को सरकारी पोशाक मिलने पर बहुत प्रसन्न दिखाई दिये।              इस अवसर विद्यालय के शिक्षक धनराज लोहार , विद्यालय सहायक सांकलाराम एवं रमेश कुमार उपस्थित थे।

स्योहारा I प्रेमिका से उसके घर मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने कमरे में बंद कर बंधक बना लिया I

Image
 स्योहारा I प्रेमिका से उसके घर मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने कमरे में बंद कर बंधक बना लिया I हंगामा होने के बाद युवक को पुलिस को सोंप दिया | युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए निकाह करने की जिद पर अडी I  थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर नूरपुर क्षेत्र का एक युवक युवती के घर मिलने चला गया I परिजनों को जानकारी मिलने पर परिजनों ने युवक को कमरे में बंद कर दिया | घटना के बाद गांव में हंगामा शुरू हो गया I सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाया I पुलिस युवक को पूछताछ के लिये थाने गई I वहीं युवती ने युवक पर एक साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुये निकाह करने को कहा I युवक ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया I जिसको लेकर थाने में भी काफी देर तक हंगामा हुआ I युवती का आरोप है कि युवक उसको बार बार ब्लेकमेल व जान से मारने की धमकी भी दे रहा है I थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है I दोनों पक्षों में निकाह की बात चल रही है I पुलिस मामले की...

स्योहारा ।क्षेत्र में कोई गोशाला न होने की वजह से आवारा पशुओं द्वारा किसानों के खेतों में किए जा रहे

Image
 स्योहारा ।क्षेत्र में कोई गोशाला न होने की वजह से आवारा पशुओं द्वारा किसानों के खेतों में  किए जा रहे भारी नुकसान पर रोष प्रकट करते हुए कल भाकियू ब्लाक परिसर में अनिश्चितकालीन धरना देगी जिसकी जानकारी देते हुए ब्लाक अध्यक्ष चो.गजेंद्र सिंह ने बताया कि संगठन द्वारा काफी समय पंचायत स्तर पर गोशाला बनवाने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार इसके प्रति ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है,पूरे क्षेत्र में केवल एक गोशाला है जो कि पर्याप्त नही उसके अलावा ग्राम गल्ला खेड़ी में बनने वाली गोशाला का भी निर्माण रुका हुआ है  इसको पूरा कराने व अन्य गोशालाओं को बनवाने व आवारा पशुओं की व्यवस्था की मांग को लेकर कल 15 दिसम्बर 12 बजे से  भाकियू द्वारा  ब्लाक परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस मौके पर महेश यादव, सत्यवीर सिंह,शफीक,विकास ,सुखवीर सिंह,मारूफ,आदि किसान नेता मौजूद रहे।

33 केवी की लाइन से 1560 मीटर की लाइन चोरी,

Image
 33 केवी की लाइन से 1560 मीटर की लाइन चोरी, स्योहारा।क्षेत्र में सक्रिय चोर आए दिन अपना हुनर दिखाते रहते हैं इसी क्रम में आज विधुत विभाग द्वारा आई एक तहरीर में अवर अभियंता उपकेंद्र सरखड़ा सुमित सिंह व अवर अभियंता  उमरपुर विनोद कुमार ने तहरीर में बताया है कि आज ग्राम रायपुर निवासी किसान ब्रजपाल सिंह ने सूचना दी है कि यहां 33 केवी के ट्रांसफार्मर से तार चोरी हो गया है जहां विधुत टीम ने जाकर देखा तो लगभग सभी 1560 मीटर लम्बी लाइन अज्ञात चोर चोरी करके ले गए हैं ।घटना के बाद क्षेत्र व विधुत विभाग में सनसनी मची हुई है।