पालतू ऊंट ने ली बुज़ुर्ग की जान बुज़ुर्ग की मौके पर ही मोत
सहसपुर
पालतू ऊंट ने ली बुज़ुर्ग की जान बुज़ुर्ग की मौके पर ही मोत
मोत की सूचना मिलते ही आसपास के लोगो मे मातम
पालतू ऊंट के मालिक एक मिलनसार व्यक्ति थे अचानक ऊंट को चारा डालने गए थे पर इनाम में मिली मोत बुजुर्ग की मौत
सहसपुर। मोहल्ला शेरखान निवासी जिंगा बाबा की बाबा के नाम से मशहूर जोगी 70 वर्षीय वृद्ध थे मंगलवार शाम करीब 5: बजे के आस पास अपने पालतू ऊंट को जब चारा डालने गए तो ऊंट ने उन्हें पटक-पटक कर मार डाला।
मौके पर प्राप्त समाचार के अनुसार मोहल्ला शेखान वार्ड नंबर 8 निवासी ,जिंगा बाबा नामक व्यक्ति 70 वर्षीय बचपन से ही ऊंट को पालने का शोक रखते थे वे हमेशा ऊंट को अपने साथ सहसपुर की गलियों में वे आस पास के कस्बो तथा गांव में घूम घूम कर ऊंट का प्रदर्शन कर बच्चो के मनोरंजन का विषये वे खुशियो की सौगात देते थे पर पता नही था कि एक दिन यही ऊंट उन की जान ले लेगा ऊंट की अपने घर में ही उन्होंने परवरिश की।
उनके जीवनयापन का एक मुख्य साधन ऊंट ही था।
लेकिन किसी कारणवश मंगलवार की शाम जब उन्होंने ऊंट को चारा डाला तो ऊंट ने अपना आपा खो दिया।
और अपने मालिक जिंगा बाबा को वहीं पर पटक-पटक कर मार डाला।
मौके पर पहुंचे मोहल्ले वासियों ने उन्हें उठाकर घर पहुंचाया इतने में ही डॉक्टर ने देखा तो उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह समाचार प्राप्त होतर ही सहसपुर के आसपास के लोगों की देखने के लिए भीड उमड़ गई
परिजनों वे रिश्तेदारों के रो रो कर बुरा हाल है

Comments
Post a Comment