Posts

प्रेस क्लब का पुनः गठन चौथी बार विनोद शर्मा बने अध्यक्ष

Image
 *प्रेस क्लब का पुनः गठन चौथी बार विनोद शर्मा बने अध्यक्ष                                           आकाश कर्णवाल चांदपुर:-*   चांदपुर प्रेस क्लब कार्यालय पर एक आवश्यक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें विनोद शर्मा को प्रेस क्लब का पुनः चौथी बार अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर मीडिया कार्यालयों व पत्रकारों पर सरकारी एजेन्सियो द्वारा छापामार कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की गई। आज हल्दौर चौराहा समीप स्थित प्रेस क्लब कार्यालय पर  मीटिंग कर प्रेस क्लब का पुनर्गठन किया गया।  मीटिंग में मौजूद पत्रकारों ने प्रैस क्लब अध्यक्ष विनोद शर्मा में  पूर्ण आस्था जताते हुए उन्हें पूनः चौथी बार अध्यक्ष पद से नवाजा। इस अवसर पर  मनोज चतुर्वेदी को संरक्षक बनाया गया। मौके पर मौजूद सभी पत्रकारों ने एक आवाज में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाने की अपील की। तथा  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया पर बढ़ते हुए हमलों की निंदा की गई। मीटिंग में पत्रकारों से एकजु...

3 सड़कें के और 1 पार्क चोरी, ग्रामीणों ने पुलिस को दी तहरीर रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
 3 सड़कें के और 1 पार्क चोरी,  ग्रामीणों ने पुलिस को दी तहरीर चोरी होना कोई नई बात नहीं है। हम अक्सर चोरी के बारे में सुनते रहते हैं। कहीं किसी का पैसा, सोना, चांदी, वाहन चोरी हो जाता है तो कोई तो किसी का कीमती सामान लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि सड़क चोरी हो गई या बच्चों के खेलने का पार्क चोरी हो गया है। जी हां कुछ ऐसा ही हुआ है ब्लाक बुढ़नपुर के गांव खलीलपुर में जहां के ग्रामीणों ने स्योहारा थाने में तहरीर देकर कहा है कि उनके गांव की 3 सड़कें और एक पार्क चोरी हो गया है। दरअसल ये सड़कें और पार्क कागजों में तो बना दी गई हैं और इनका खर्च लाखों रुपया दिखाया गया है लेकिन धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है। खलीलपुर गांव के ग्रामीणों ने स्योहारा थाने में तहरीर देकर कहा है कि ग्राम प्रधान द्वारा बनाई गई सड़के और पार्क चोरी हो गए हैं क्योंकि धरातल पर इनका निर्माण कार्य गायब हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच करने की गुहार लगाई है। थाने में ग्रामीणों द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनकी पंचायत ग्राम खलीलपुर में ग्राम प्रधान द्वारा कठिन परिश्रम करने के पश्चात कुछ निर्माण कार्य किए...

दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर के लिए ट्रैक्टरों की रैली के समर्थन में शामिल हुए शिवसेना जिला प्रमुख नगर विजय जैन

Image
 दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर के लिए ट्रैक्टरों की रैली के समर्थन में शामिल हुए शिवसेना जिला प्रमुख नगर विजय जैन स्योहारा प्रहरी समाचार पत्र से मुरादाबाद मंडल प्रभारी सुनील कुमार की रिपोर्ट धामपुर - कल दिनाक 24/7/21 को किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल धामपुर ग्राम गजीपुरा से दिल्ली गाजीपुर बॉडर के लिए  ट्रेक्टरों की रैली के साथ धामपुर से रवाना हो गया जिसमे शिवसेना जिला प्रमुख नगर  द्वारा किसान ट्रेक्टर रैली को  समर्थन दिया गया व किसानों के साथ विजय जैन भी रैली में हुए l शामिल किसानों द्वारा ग्राम निदरु हटाई ,व अन्य ग्रामो के किसानों को साथ लेकर कूच किया गया जिसमे भारतीय किसान यूनियन टिकेट के तहसील मीडिया प्रभारी व ग्राम प्रधान इंद्रवीर सिंह जी  ने बताया कि तीनो कृषि बिलो को वापस करवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में गाजीपुर बॉडर दिल्ली में चल रहे 8 महीने से प्रदर्शन कर रहे तीनो बिलो को वापिस करवाने के लिए अपने खाने पीने की समस्त वस्तुओ के साथ दिल्ली ट्रेक्टरों से कूच कर दी है बताया कि सरकार किसानों को जितना दबाने की कोशिश करेगी किसान उतना ही 2 गुनी ताकत से मुका...

शीर्षक-मैं गृहिणी कहलाती हूँ

Image
 शीर्षक-मैं गृहिणी कहलाती हूँ  सभी भावों की धूप में  खुद को मैं जलाती हूँ  उन्हें रंगों में भिगोकर  प्रेम शक्रधनु बनाती हूँ  स्वेद की बूँदो में भी  हीरे सम चमचमाती हूँ  तेरे घाव रुपी उपहार  आंचल से छिपाती हूँ  झुकाकर दोनों कंधो को  अवसर सीढ़ी बनाती हूँ  सबके सपनों में अपने  आहूति पंख लगाती हूँ  पिघलकर मोम के जैसे  साँचों में ढल जाती हूँ  आंच आए जो अपनों पर  खुद को ढाल बनाती हूँ  जो भाए सबके कानों को  वो गीत गुनगुनाती हूँ रहें मोती सब माला में  यूँ धागा बन मैं जाती हूँ  सजाने इतवार व त्योहार थकन को भूल जाती हूँ  सब्ज़ी क्या आभूषण भी हों  हिसाब उंगली पे लगाती हूँ  मुँह धुलाती हूँ सूरज का  तारों को लोरी सुनाती हूँ  सच है मैं कुछ नहीं करती  मैं गृहिणी कहलाती हूँ दीप्ति खुराना,मुरादाबाद-उत्तर प्रदेश

सत्येंद्र शर्मा व नवनीत शेखर ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को ग्राम पंचायत की समितियों की जानकारी दी

Image
 सत्येंद्र शर्मा व नवनीत शेखर ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को ग्राम पंचायत की समितियों की जानकारी दी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को दिया गया एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण बुढनपुर! नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय ऑनलाइन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय उप निदेशक पंचायत मंडल मुरादाबाद के तत्वावधान में प्रातः 10:30 बजे प्रारंभ किया गया! जिसमें मुरादाबाद मंडल के जनपद बिजनौर से तीन विकास खंड शामिल किए गए सभी प्रशिक्षण केंद्रों पर ग्राम प्रधानो ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ मा. मंत्री पंचायती राज श्री भूपेंद्र चौधरी जी के उद्बोधन के साथ हुआ मा. मंत्री जी ने सभी नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को उनकी जीत पर बधाई दी एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं के विषय में प्रकाश डाला एवं साथ ही प्रशिक्षण के उद्देश्यों का महत्व बताया सभी ग्राम प्रधानों द्वारा मा. मंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया! इस प्रशिक्षण में डॉ नवनीत शेखर सिंह सीनियर फैकल्टी मैनेजर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर संभल के द्वारा ग्राम पंचायत के सतत विकास लक्ष्य पर चर्चा की! श्री सतेंद्र कुमार शर्म...

खड़ी ई रिक्शा में रोडवेज़ ने मारी टक्कर,गरीब की रोजी हुई खत्म रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
 खड़ी ई रिक्शा में रोडवेज़ ने मारी टक्कर,गरीब की रोजी हुई खत्म रिपोर्ट क़ामिल हसन स्योहारा। बीती देर रात एक गरीब की रोजी का सहारा उस समय छीन गया जब उसकी खड़ी मेट्रो में एक रोडवेज़ ने जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त समाचार के अनुसार बीती रात पवन नामक एक गरीब रिक्शा चालक रोज़ी रोटी की तलाश में सड़क पर निकला तो मुरादाबाद मार्ग बन्धन बैंकट हाल के सामने पवन की खड़ी मेट्रो में एक बेकाबू रोडवेज़ चालक ने लापरवाही करते हुए उसकी मेट्रो को टक्कर मार कर पूर्ण रूप से श्रतिग्रस्त कर दिया। टक्कर मारकर बस चालक बस लेकर फरार हो गया जबकि गरीब पवन घण्टो अपनी रोज़ी के सामने बैठकर किस्मत को रोता रहा। ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

सहसपुर से चलकर अब स्योहारा में पेर पसारने लगा है सट्टा रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
 सहसपुर से चलकर अब स्योहारा में पेर पसारने लगा है सट्टा रिपोर्ट क़ामिल हसन स्योहारा।इसे शहर की बदकिस्मती कहें या  शासन प्रशासन की लापरवाही या नेताओ की कमज़ोरी की लाख बन्दिशों के बावजूद भी यहां सट्टे जैसे काले और अवैध कारोबार पर अंकुश नही लग पाता, सहसपुर में चल रहे अवैध सट्टे की जड़े अब धीरे धीरे नगर व क्षेत्र में भी पनपने लगीं हैं जिसके चलते हज़ारो लोग इस लालचनुमा दलदल में फंसकर अपना सबकुछ दांव पर लगा रहे हैं और बर्बाद हो रहे हैं जिसका फायदा सिर्फ और सिर्फ सट्टा माफियाओ को मिलता है जिसका एक बड़ा हिस्सा वो खाकी से खादी तक को बांटते हैं,जिसके चलते बेखोफ और धड़ल्ले से ये काम खुलेआम कई गलियो में चल रहा है,वेसे अब सट्टा माफियाओ ने एक आसान रास्ता सट्टा लगाने का निकाल लिया है जिसके मुताबिक अब ग्राहकों को पर्ची नही बल्कि एक दूसरे के मोबाइल के माध्यम से सट्टा लगाया जा रहा है जिस कारण इनको रँगे हाथो भी पकड़ना मुश्किल हो गया है लेकिन इनके मोबाइल जब्त कर लिए जाएं तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा साथ ही कई सफेद पॉश भी बेनकाब हो जाएंगे जिनके माध्यम से ये काला कारोबार चल और पनप रहा है।

गीत-" इस तरह दर्द कागज से लिपटा रहा "

Image
 गीत-" इस तरह दर्द कागज से लिपटा रहा " सर्वाधिकार सुरक्षित  शब्द मिलते रहे गीत लिखता रहा  इस तरह दर्द कागज से लिपटा रहा!! हादसों में गुजारी है सारी उमर  फिर भी कट न सका जिन्दगी का सफर   भावना मिट गयी अर्थ बिकता रहा शब्द मिलते रहे गीत लिखता रहा !! साजिशें करते करते मेरे हमसफ़र  लूट लेते हैं दिल बनके वो रहगुजर   आह भरते रहे दर्द होता रहा  शब्द मिलते रहे गीत लिखता रहा !! ख्वाहिशें जिन्दगी भर खतम न हुई  मर गये जो मुहब्बत तो कम न हुई  अश्क गिरते रहे गम उठाता रहा शब्द मिलते रहे गीत लिखता रहा !! मैंने मिलकर खुदा से दुआ मांग ली कितनी हैरत है तुमसे वफा मांग ली जख्म मिलता रहा कष्ट होता रहा शब्द मिलते रहे गीत लिखता रहा!! स्वरचित-अभिषेक मिश्र

मीरजापुर जीआरपी पुलिस ने किया गायब हुए बच्चों को उनके परिजन के हवाले*

Image
 *मीरजापुर जीआरपी पुलिस ने किया गायब हुए बच्चों को उनके परिजन के हवाले*  *गायब हुए बच्चों को किया गया परिजन के सुपुर्द*  मीरजापुर। जीआरपी पुलिस ने घर से गायब हुए बच्चों को उनके परिजन के हवाले कर दिया। चौकी प्रभारी चुनार द्वारा जरिये दूरभाष सूचना दिया गया कि गाङी सं0- 02149 पुणे दानापुर एक्सप्रेस के जनरल कोच मे दो बच्चे भाई बहन है जो घर से गायब है । इस सूचना पर प्लेटफार्म ड्यूटी व उ0नि0  धर्मेन्द्र कुमार यादव द्वारा उपरोक्त ट्रेन को अटेन्ड किया। उपरोक्त ट्रेन के जनरल कोच से एक लङकी आरती गिरी पुत्री महेन्द्र गिरी निवासी पचेवरा थाना कोतवाली चुनार जनपद मीरजापुर 18 वर्ष व लङकी के भाई हिमाँशु गिरी को उतारकर पूछ-ताछ हेतु थाना हाजा पर लाया गया । इसी दौरान  उपरोक्त बच्चो के बड़े पिता महेन्द्र गिरी पुत्र महादेव गिरी निवासी पचेवरा थाना कोतवाली चुनार जनपद मीरजापुर हाल पता साहा परमासूट रमई पट्टी महुआरिया थाना कोतवाली शहर व बच्चो की बुआ विमला गिरी व फुफा अमित गिरी थाना हाजा में बुलाया गया। पूछताछ के दौरान उक्त लड़की व लङके ने बताया कि घर से नाराज होकर चली गयी थी । पुनः अपने घ...

प्रेम की अभिव्यंजना,

Image
 प्रेम की अभिव्यंजना,  मन को कब विश्राम है ।  बाधाएं अपार हैं किंतु,   मेरी लेखनी अविराम है। भटक रहा मेरा मन , दिव्य प्रेम की आस है । अटक गए  मेरे नयन, प्रियतम का यह रास है । मन मेरा खड़ा हताश , शब्दों का हुआ ह्वास है । सृजन मेरा पड़ा परास्त, चरित्र का जो प्रभास है । मनभावन प्रिय पावन, तेरा रूप अभिराम है । बाधाएं अपार हैं किंतु,  मेरी लेखनी अविराम है । सांवरिया तेरी चाह है, रात व दिनमान में । खोजते तेरी राह है , धरती व आसमान में। मन ढूंढे तेरी थाह है ,  भविष्य व वर्तमान में।  श्रद्धावत प्रेमप्रवाह है  , दीप्त ह्रदय स्वमान में।  आत्मा में बसे तुम ही, मुझे बड़ा अभिमान है। बाधाएं अपार हैं किंतु , मेरी लेखनी अविराम है।।  सीमा वर्णिका  कानपुर उत्तर प्रदेश

मैं एक सवाल हूँ

Image
 मैं एक सवाल हूँ शायद मैं एक सवाल हूँ  जो कभी ना हल हो सके  ऐसी सर दर्द सवाल हूँ । हमेंशा तुम मुझे गुनते रहते  अपने मिजाज में, लेकिन कभी सही जवाब ना मिला मुझे तुम्हारे मिजाज  से शायद मैं एक सवाल हूँ हल करते रहते तुम दिन रात मेरा ही गणित लेकिन  कभी हल ना कर सको ऐसा मैं सवाल हूँ । जिन्दगी के सफर की गणित में कई बार गलतियाँ हुई कभी तेरी  तो कभी मेरी हुई । इस  अनसुलझे सवालो में तेरे  इस जमाने की दस्तूर का  भी सवाल है पाँव में बेडियाँ बाँध कर रखता है  ये जमाना और कहता है  उड़ने के लिए आजाद हो बड़ी ही अनसुलझी सी लगती है ये दुनिया इस अनसुलझी सी दुनिया में पता नही क्यो तुम मुझे सुलझे-सुलझे लगे और मेरी बातें तुम्हे अनसुलझी लगी ।इसीलिए शायद हमेंशा हल करने की कोशिश करते। लेकिन हल कर ना पाते ऐसा मैं सवाल हूँ शायद मैं एक सवाल हूँ । सर्व अधिकार सुरक्षित मौलिक रचना:-निर्मला सिन्हा  डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ से। 🙏🙏🙏🙏🙏

03 मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार*

Image
 *03 मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार*  मीरजापुर। अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.07.2021 को व0उ0नि0 वीर बहादुर सिंह मय हमराह क्षेत्र की देखभाल व गश्त/चेकिंग में मामूर थे कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 व्यक्ति दाढी राम की तरफ से आ रहे है जो मोटरसाइकिल की बिक्री करने के लिए पड़री होते हुए चुनार जायेंगे। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दाढ़ी राम रोड़ पर सघन चेकिंग करने लगे, इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दियें। पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल चालक द्वारा वाहन पीछे मोड़कर भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति चन्द्रशेखर चौबे उर्फ सुशील उर्फ दादा पुत्र स्व0 महानन्द चौबे निवासी महड़ौरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर को पकड़ लिया गया तथा मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा । गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रशेखर उपरोक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर मीरजापुर शहर से 02 और मोटरसाइकिलों की चोरी करके...

आज आदरणीय जिला विद्यालय निरीक्षक श्री (डॉ) अरुण कुमार दुबे जी से संक्षिप्त एवं परिचयात्मक भेंट की

Image
 *आज आदरणीय जिला विद्यालय निरीक्षक श्री (डॉ) अरुण कुमार दुबे जी से संक्षिप्त एवं परिचयात्मक भेंट की* ।।                                  डॉ अनुज अग्रवाल                                                        (प्रभारी प्रधानाचार्य )                                                  राजकीय इंटर कॉलेज,मानपुर - मुजफ्फरपुर मुरादाबाद. एवं जो की  सोशल फॉउंडेशन के सीईओ भी हैं । रिपोर्ट शुभम कुमार सुगम प्रहरी संवाददाता की ।

देशप्रेम

Image
 देशप्रेम ******** आज हम सब को एक साथ आना होगा मिलकर ये सौगंध सभी को लेना होगा, देशप्रेम का चढ़ रहा जो छद्म आवरण उससे हम सबको बचना बचाना होगा।  ओढ़ रहे जो देश प्रेम का छद्म आवरण नोंच कर वो आवरण नंगा करना होगा, देशप्रेम के नाम पर भेड़िए जो शेर हैं ऐसे नकली शेरों को बेनकाब करना होगा। देशभक्तों पर उठ रही जो आज उँगलियाँ  उन उँगलियों को नहीं वो हाथ काटना होगा, देश में गद्दार जो कुत्तों जैसे भौंकते है, ऐसे कुत्तों का देश से नाम मिटाना होगा। जी रहे आजादी से फिर भी कितने हैं डर डर का मतलब अब उन्हें समझाना होगा, देश को नीचा दिखाते आये दिन जो गधे हैं रेंकते, ऐसे गधों को अब उनकी औकात बताना होगा।  उड़ा रहे संविधान का जब तब जो भी मजाक भारत के संविधान का मतलब समझाना होगा, समझ जायं तो अच्छा है देशप्रेम की बात वरना समुद्र में उन्हें डुबाकर मारना ही होगा।  ● सुधीर श्रीवास्तव       गोण्डा, उ.प्र.       8115285921

स्योहारा। शुक्रवार की शाम को नगर में उस समय सनसनी मच गई रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
 स्योहारा। शुक्रवार  की शाम को नगर में उस समय सनसनी मच गई रिपोर्ट क़ामिल हसन  कस्बा स्योहारा में थाने के पास नाले में एक अज्ञात शव होने की सूचना मिली। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुॅचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगो से जानकारी किये जाने पर उसकी शिनाख्त शेरा उम्र लगभग 40 पुत्र इंतजार अहमद निवासी मोहल्ला हयातनगर कस्बा व थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर के रूप में हुई। मृतक शराब पीने का आदी था। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बेखोफ बदमाशो ने युवक को सरे बाज़ार मारपीट कर किया घायल।रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
 बेखोफ बदमाशो ने युवक को सरे बाज़ार मारपीट कर किया घायल।रिपोर्ट क़ामिल हसन स्योहारा।नगर व क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंदियों पर हैं इसी क्रम में आज स्थानीय सब्ज़ी मंडी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब  दिलशाद,बब्बू,सोनू,पुत्रगण इरशाद व नाज़िम पुत्र अनीस आदि बदमाशो ने सब्ज़ी लेने जा रहे अमन पुत्र अशरफ को घेर कर धारदार हत्यारो से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। अमन को किसी तरह राहगीरों ने बचाया,गम्भीर रूप से घायल अमन को हायर सेंटर रेफर किया गया है।जबकि आरोपी फरार हैं। अमन के मामा अरशद चोधरी जो कि पत्रकार भी हैं ने पुलिस को तहरीर सोप कर न्याय की गुहार लगाई है,जबकि पत्रकार के भांजे के साथ हुई घटना के बाद से स्थानीय पत्रकारो में रोष बना हुआ है और सभी ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ बड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

धामपुर शिवसेना कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती

Image
 धामपुर शिवसेना कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती स्योहारा प्रहरी समाचार पत्र से मुरादाबाद मंडल प्रभारी सुनील कुमार की रिपोर्ट धामपुर - आज दिनाक 23/7/2021 को शिवसेना जिला कार्यालय मेन मार्किट भगत सिंह चोक पर चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई गई जिसमे शिवसेना जिला प्रमुख नगर विजय जैन ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को मध्य प्रदेश के भावरा में हुआ था,1921 में ही चंद्रशेखर आज़ाद सुचारू रूप से आज़ादी की लड़ाई में कूद गए थे l चंद्रशेखर आजाद कहते थे कि दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे'. एक वक्त था जब उनके इस नारे को हर युवा रोज दोहराता था. वो जिस शान से मंच से बोलते थे, हजारों युवा उनके साथ जान लुटाने को तैयार हो जाते थे जयंती मनाने में विजय जैन जिला प्रमुख नगर, संयम जैनआई टी सेल जिला प्रमुख, अन्नू वर्मा, देव वर्मा ,सूरज वर्मा ,रोहित सैनी ,तरुण अग्रवाल, आलोकिक टंडन, दीपक भारद्वाज ,आयुष ठाकुर ,गोलू सैनी, नीरज सैनी ,आयुष प्रताप, अश्वनी अग्रवाल, विपुल जैन , खेमराज सिंह निर्मल वर्मा आदि श...

गांव बुढ़नपुर में स्वच्छ भारत अभियान का बनाया जा रहा है मजाक रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
 गांव बुढ़नपुर में स्वच्छ भारत अभियान का बनाया जा रहा है मजाक रिपोर्ट क़ामिल हसन स्योहारा स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर गांवों में स्वच्छता अभियान तो  चलाए जाते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर इनका असर देखने को नहीं मिलता है। केंद्र व प्रदेश सरकार स्वच्छता पर करोड़ों रुपया खर्च कर रही है बावजूद इसके गांव बुढ़नपुर में  सफाई अभियान दम तोड़ती हुई दिखाई दे रही है। कोरोना संक्रमण के चलते शासन व प्रशासन की ओर से साफ-सफाई व दवा का छिड़काव करने की सलाह ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को लगातार दी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ बुढ़नपुर विकासखंड के ग्राम  बुढ़नपुर में तैनात सचिव व ग्राम प्रधान साफ-सफाई के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है और उनकी उदासीनता के चलते  गांव के बाहर सड़क पर गंदगी फैली है। जिसकी कोई  साफ सफाई नहीं की जा रही है। सड़क पर फैली हुई गंदगी स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रही है। इस गंदगी से आ रही बदबू से यहां से गुज़रने वाले ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इस गंदगी से लगातार महामारी के फैलने का ख़तरा बना रहता है। गांव में सड़क किनारे फैली गंदगी के प्रति ग्राम ...

गाइडलाइंस के मुताबिक 5 लोगो के साथ मुकम्मल हुई ईद की नमाज़,मुल्क के लिए हुई दूआएँ रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
गाइडलाइंस के मुताबिक 5 लोगो के साथ मुकम्मल हुई ईद की नमाज़,मुल्क के लिए हुई दूआएँ स्योहारा।सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए स्योहारा ईदगाह में शहर इमाम मौलाना कामिल अंसारी, सुहैल जफर, डा.तारिक रज़ा, डा.नफीस अहमद, एडवोकेट अहसन चौधरी कमेटी के पांच सदस्य द्वारा ईद की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज के बाद शहर इमाम ने मुल्क में अमन अमन कायम व कोविड से निजात की दुआ की। शहर इमाम ने लोगों से कुर्बानी अपने घरों के अंदर पर्दे में करने की अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी करते समय हमें सभी लोगों की भावनाओं का ध्यान रखना है और कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे इस मौके पर ईदगाह के बाहर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा जबकि लोगों ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए ईद की नमाज मस्जिदों व घरों में अदा की। इसके अलावा प्रशासन भी शहर भर में पूर्ण रूप से मुस्तेद रहा ।

गरीबो के हक़ पर खुलेआम डीलर डाल रहे हैं डाका रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
 गरीबो के हक़ पर खुलेआम डीलर डाल रहे हैं डाका रिपोर्ट क़ामिल हसन स्योहारा/सहसपुर । एक तरफ लॉक डाउन की मार दूसरी तरफ राशन डीलरों की हठधर्मिता गरीबो का खून चूस रही है,देश के प्रधानमंत्री की गरीबो को मुफ्त राशन देने की योजना राशन डीलरों के लिए सोना देने वाली मुर्गी साबित हो रही है,जिसके चलते सहसपुर क्षेत्र के सभी राशन डीलर खुले आम गरीबो के हक़ पर डाल रहे हैं, जिसके अंतर्गत प्रति यूनिट 5 किलो मिलने वाला गेंहू/चावल आमजन तक 4 या साढ़े 4 किलो तक ही जा रहा है बाकी कटिंग राशन डीलर अधिकारियों के नाम पर बेखोफ होकर कर रहे हैं जो कि कई कुंटल   प्रति डीलर को बच रहा है जो बाद में महंगे दामो पर बाज़ार में बेचा जा रहा है,सूत्रों की माने तो सहसपुर का एक पुराना राशन डीलर कस्बे के बाकी डीलरों का इंचार्ज बना हुआ है जो बड़ी चालाकी से स्थानीय गोदाम से खाद्य सामग्री उठाकर सीधे जाकर कांठ के बड़े कारोबारों को ऊंचे दामो पर बेचता है जिसका हिस्सा वो स्थानीय गोदाम के इंचार्ज से लेकर बाकी लोगो को भी बांटता है जिसकी वजह से उसका सहयोग भी पूरी लगन से सब लोग करते हैं। महंगे दामो पर सामग्री बिक जाने के बाद जब कार्...