गाइडलाइंस के मुताबिक 5 लोगो के साथ मुकम्मल हुई ईद की नमाज़,मुल्क के लिए हुई दूआएँ रिपोर्ट क़ामिल हसन

गाइडलाइंस के मुताबिक 5 लोगो के साथ मुकम्मल हुई ईद की नमाज़,मुल्क के लिए हुई दूआएँ


स्योहारा।सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए स्योहारा ईदगाह में शहर इमाम मौलाना कामिल अंसारी, सुहैल जफर, डा.तारिक रज़ा, डा.नफीस अहमद, एडवोकेट अहसन चौधरी कमेटी के पांच सदस्य द्वारा ईद की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज के बाद शहर इमाम ने मुल्क में अमन अमन कायम व कोविड से निजात की दुआ की। शहर इमाम ने लोगों से कुर्बानी अपने घरों के अंदर पर्दे में करने की अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी करते समय हमें सभी लोगों की भावनाओं का ध्यान रखना है और कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे इस मौके पर ईदगाह के बाहर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा जबकि लोगों ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए ईद की नमाज मस्जिदों व घरों में अदा की।

इसके अलावा प्रशासन भी शहर भर में पूर्ण रूप से मुस्तेद रहा ।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*