3 सड़कें के और 1 पार्क चोरी, ग्रामीणों ने पुलिस को दी तहरीर रिपोर्ट क़ामिल हसन

 3 सड़कें के और 1 पार्क चोरी,  ग्रामीणों ने पुलिस को दी तहरीर


चोरी होना कोई नई बात नहीं है। हम अक्सर चोरी के बारे में सुनते रहते हैं। कहीं किसी का पैसा, सोना, चांदी, वाहन चोरी हो जाता है तो कोई तो किसी का कीमती सामान लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि सड़क चोरी हो गई या बच्चों के खेलने का पार्क चोरी हो गया है। जी हां कुछ ऐसा ही हुआ है ब्लाक बुढ़नपुर के गांव खलीलपुर में जहां के ग्रामीणों ने स्योहारा थाने में तहरीर देकर कहा है कि उनके गांव की 3 सड़कें और एक पार्क चोरी हो गया है। दरअसल ये सड़कें और पार्क कागजों में तो बना दी गई हैं और इनका खर्च लाखों रुपया दिखाया गया है लेकिन धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है। खलीलपुर गांव के ग्रामीणों ने स्योहारा थाने में तहरीर देकर कहा है कि ग्राम प्रधान द्वारा बनाई गई सड़के और पार्क चोरी हो गए हैं क्योंकि धरातल पर इनका निर्माण कार्य गायब हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच करने की गुहार लगाई है। थाने में ग्रामीणों द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनकी पंचायत ग्राम खलीलपुर में ग्राम प्रधान द्वारा कठिन परिश्रम करने के पश्चात कुछ निर्माण कार्य किए गए थे परंतु प्रधान के द्वारा किए गए निर्माण कार्य चोरी हो गए हैं। सन 2018-19 में उमेश के घर से राजेश के घर तक सीसी रोड का निर्माण कार्य जिसका खर्च एक लाख रुपये दिखाया गया है चोरी हो गई, 2018-19 में ई लोडर खरीद कार्य जिसकी कीमत 90 हज़ार रुपये है ग्राम पंचायत से चोरी हो गया है, 2019-20 में उमेश के घर से राजेश के घर तक 1,35,000 रुपया खर्च करके दोबारा सीसी रोड का निर्माण कार्य किया गया जो चोरी हो गया, 2020- 21 में तारा के घर से लदुपुरिया के घर तक डेढ़ लाख रुपए ख़र्च करके सीसी रोड का निर्माण किया गया था जो चोरी हो गई है इसके अलावा 2020-21 में ग्राम सभा की भूमि पर  खर्च करके ग्राम प्रधान द्वारा पार्क निर्माण कराया गया था जो चोरी हो गया। ग्रामीणों ने थाना अध्यक्ष से दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*