03 मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार*
*03 मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार*
मीरजापुर। अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.07.2021 को व0उ0नि0 वीर बहादुर सिंह मय हमराह क्षेत्र की देखभाल व गश्त/चेकिंग में मामूर थे कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 व्यक्ति दाढी राम की तरफ से आ रहे है जो मोटरसाइकिल की बिक्री करने के लिए पड़री होते हुए चुनार जायेंगे। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दाढ़ी राम रोड़ पर सघन चेकिंग करने लगे, इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दियें। पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल चालक द्वारा वाहन पीछे मोड़कर भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति चन्द्रशेखर चौबे उर्फ सुशील उर्फ दादा पुत्र स्व0 महानन्द चौबे निवासी महड़ौरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर को पकड़ लिया गया तथा मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा । गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रशेखर उपरोक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर मीरजापुर शहर से 02 और मोटरसाइकिलों की चोरी करके अपने मकान के पास स्थित झोपड़ी में छिपा कर रखा है । जिसकी निशानदेही पर ग्राम महड़ौरी से 02 चोरी की मोटरसाइकिलो को बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पड़री पर भादवि की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार अन्य साथी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है ।

Comments
Post a Comment