धामपुर शिवसेना कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती
धामपुर शिवसेना कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती
स्योहारा प्रहरी समाचार पत्र से मुरादाबाद मंडल प्रभारी सुनील कुमार की रिपोर्ट
धामपुर - आज दिनाक 23/7/2021 को शिवसेना जिला कार्यालय मेन मार्किट भगत सिंह चोक पर चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई गई जिसमे शिवसेना जिला प्रमुख नगर विजय जैन ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को मध्य प्रदेश के भावरा में हुआ था,1921 में ही चंद्रशेखर आज़ाद सुचारू रूप से आज़ादी की लड़ाई में कूद गए थे l चंद्रशेखर आजाद कहते थे कि दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे'. एक वक्त था जब उनके इस नारे को हर युवा रोज दोहराता था. वो जिस शान से मंच से बोलते थे, हजारों युवा उनके साथ जान लुटाने को तैयार हो जाते थे जयंती मनाने में विजय जैन जिला प्रमुख नगर, संयम जैनआई टी सेल जिला प्रमुख, अन्नू वर्मा, देव वर्मा ,सूरज वर्मा ,रोहित सैनी ,तरुण अग्रवाल, आलोकिक टंडन, दीपक भारद्वाज ,आयुष ठाकुर ,गोलू सैनी, नीरज सैनी ,आयुष प्रताप, अश्वनी अग्रवाल, विपुल जैन , खेमराज सिंह निर्मल वर्मा आदि शिवसेना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Comments
Post a Comment