मीरजापुर जीआरपी पुलिस ने किया गायब हुए बच्चों को उनके परिजन के हवाले*

 *मीरजापुर जीआरपी पुलिस ने किया गायब हुए बच्चों को उनके परिजन के हवाले* 




*गायब हुए बच्चों को किया गया परिजन के सुपुर्द* 


मीरजापुर। जीआरपी पुलिस ने घर से गायब हुए बच्चों को उनके परिजन के हवाले कर दिया। चौकी प्रभारी चुनार द्वारा जरिये दूरभाष सूचना दिया गया कि गाङी सं0- 02149 पुणे दानापुर एक्सप्रेस के जनरल कोच मे दो बच्चे भाई बहन है जो घर से गायब है । इस सूचना पर प्लेटफार्म ड्यूटी व उ0नि0  धर्मेन्द्र कुमार यादव द्वारा उपरोक्त ट्रेन को अटेन्ड किया। उपरोक्त ट्रेन के जनरल कोच से एक लङकी आरती गिरी पुत्री महेन्द्र गिरी निवासी पचेवरा थाना कोतवाली चुनार जनपद मीरजापुर 18 वर्ष व लङकी के भाई हिमाँशु गिरी को उतारकर पूछ-ताछ हेतु थाना हाजा पर लाया गया । इसी दौरान  उपरोक्त बच्चो के बड़े पिता महेन्द्र गिरी पुत्र महादेव गिरी निवासी पचेवरा थाना कोतवाली चुनार जनपद मीरजापुर हाल पता साहा परमासूट रमई पट्टी महुआरिया थाना कोतवाली शहर व बच्चो की बुआ विमला गिरी व फुफा अमित गिरी थाना हाजा में बुलाया गया। पूछताछ के दौरान उक्त लड़की व लङके ने बताया कि घर से नाराज होकर चली गयी थी । पुनः अपने घर जा रहे है । बाद करने पूछताछ व आश्यक कार्यवाही हस्व आदेश प्रभारी निरीक्षक महोदय उपरोक्त बच्चो को उनके बङे पिता महेन्द्र गिरी, बुआ विमला गिरी व फुफा अमित गिरी के सुपुर्दगी मे देकर रूकसत किया गया ।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*