Posts

सहसपुर रोड स्थित पर ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक से गिरा गिरा बाल-बाल बचा मोटरसाइकिल सवार प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सहसपुर रोड की ओर से शुगर मिल में गन्ने से भरा ट्रक आ रहा था कि तभी ट्रक से गन्ना गिर गया रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
स्योहारा सहसपुर  रोड स्थित पर ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक से गिरा गिरा बाल-बाल बचा मोटरसाइकिल सवार प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सहसपुर रोड की ओर से शुगर मिल में गन्ने से भरा ट्रक आ रहा था कि तभी ट्रक से गन्ना गिर गया जिससे मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया तो वही काफी देर तक रोड जाम रहा जिसकी सूचना थाना अध्यक्ष को दी गई मौके पर पहुंचकर थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया है ट्रक संख्या एच आर 38 f 0273 से रस्सा टूटने के कारण गन्ना रोड पर गिर गया था चश्मदीदों का कहना है कि एक महिला के बच्चा जो मोटरसाइकिल से निकल रहे थे जो आंशिक चोट आई है मौके से चले गए हैं गन्ना हटवा कर एक तरफ करवा दिया गया है गन्ने के अंदर कोई जनहानि नहीं पाई गई है जो आंशिक चोट आई थी उसके बारे में जानकारी की गई है यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से उन्हें चला दी गई है  ,,,,,,,,,,,,,,  

स्वर्णकार समाज के प्रथम स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने किया अरुण वर्मा का भव्य स्वागत

Image
स्वर्णकार समाज के प्रथम स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने  किया अरुण वर्मा का भव्य स्वागत स्योहारा। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज के प्रथम स्थापना दिवस पर 76 जिलों की एक बैठक का आयोजन कानपुर के शुक्लागंज स्थित  सूर्या गैलेक्सी होटल में किया गया। जिसमें 55 जिलों से आए स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष  व जिला महामंत्री  सहित  अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे समाज के उत्थान के लिए बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। स्वर्णकार समाज की बैठक कैबिनेट मंत्री सतीश महाना द्वारा संबोधित की गई। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार  समाज के अध्यक्ष वह उत्तर प्रदेश  ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री  मुकुल वर्मा ने स्योहारा नगर से गये व्यापार मण्डल के प्रदेश संयुक्त महा मंत्री, उत्तर प्रदेश ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष बिजनौर, उत्तर प्रदेश  स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के प्रदेश चेयरमैन व जिला अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा को शाल व मुकुट पहना कर सम्मानित किया। व्यापारी नेता अरुण कुमार वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज के ...

ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता केंद्र का थाना अध्यक्ष ने किया भ्रमण रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता केंद्र का थाना अध्यक्ष ने किया भ्रमण स्योहारा  ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर थाना अध्यक्ष ने कसी कमर मतदाता केंद्र का किया भ्रमण प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ नेट ज्यादा जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले चुनाव को लेकर दिशा निर्देश के अनुसार सभी मतदाताओं केंद्र का निरीक्षण किया जा रहा है जिसमें जिस जगह पर मतदान किया जाएगा उस बिल्डिंग में पानी की व्यवस्था बिजली की व्यवस्था खिड़की दरवाजे सही होने मतदाता केंद्र से मेन रास्ता कच्चा है या पक्का इन की सभी बारीकी से पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया गया  ग्राम सुमालखेड़ी में प्राथमिक पाठशाला ग्राम गोविंदपुर में प्राथमिक पाठशाला   ग्राम सदाफल में प्राथमिक पाठशाला ग्राम ठाट जट में प्राथमिक पाठशाला ग्राम ठाट जट में  पूर्व माध्यमिक पाठशाला ठाट जट का मतदान केंद्र का भ्रमण किया गया थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है आला अधिकारियों के दिशा निर्देश के अनुसार यह निरीक्षण किया जा रहा है साकी चुनाव में किसी नागरिक को कोई परेशानी ना हो और क्षेत्र में शांति पूर्वक सभ...

सहसपुर रोड स्थित पर ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक से गिरा गिरा बाल-बाल बचा रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
सहसपुर  रोड स्थित पर ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक से गिरा गिरा बाल-बाल बचा मोटरसाइकिल सवार प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सहसपुर रोड की ओर से शुगर मिल में गन्ने से भरा ट्रक आ रहा था कि तभी ट्रक से गन्ना गिर गया जिससे मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया तो वही काफी देर तक रोड जाम रहा जिसकी सूचना थाना अध्यक्ष को दी गई मौके पर पहुंचकर थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया है ट्रक संख्या एच आर 38 f 0273 से रस्सा टूटने के कारण गन्ना रोड पर गिर गया था चश्मदीदों का कहना है कि एक महिला के बच्चा जो मोटरसाइकिल से निकल रहे थे जो आंशिक चोट आई है मौके से चले गए हैं गन्ना हटवा कर एक तरफ करवा दिया गया है गन्ने के अंदर कोई जनहानि नहीं पाई गई है जो आंशिक चोट आई थी उसके बारे में जानकारी की गई है यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से उन्हें चला दी गई है  ,,,,,,,,,,,,,,  

विक्की जोशी बने प्रदेश महामंत्री

Image
 *विक्की जोशी बने प्रदेश महामंत्री                                                                         आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* नगर निवासी विक्की जोशी जी के लिये एकता सेवा समिति के प्रदेश महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया है । युवा एकता सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक ठाकुर संगीत सोम तथा संरक्षक नियुक्ति प्रभारी ने हिंदुत्व के प्रति लगन के कार्य करने के आधार पर चांदपुर निवासी मोहल्ला सराय रफी जोसियान के विक्की जोशी पुत्र दर्शन जोशी को प्रदेश महामंत्री पद पर मनोनीत किया है। विक्की जोशी के प्रदेश महामंत्री बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर छा गई। उनके निवास स्थान पर बधाई देने बालों का तांता लगा हुआ है । इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा एकता समिति के मिशन को आगे बढ़ाया जाएगा।

पंजाब में निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई

Image
 पंजाब में निकाय चुनाव में  कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को  मिठाई  खिलाकर खुशी मनाई नजीबाबाद। पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की बंफर जीत पर कांग्रेसी गदगद है। कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि पंजाब में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है।        गुरुवार को नगर के मौहल्ला पठानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता हिफजुर्रहमान फरीदी के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने पंजाब के निकाय चुनाव में कांग्रेस की बंफर जीत पर एक दूसरे का मुह मीठा कराया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि पंजाब पूरी तरह से भाजपा मुक्त हो गया है। कांग्रेस नेता अमजद सिद्दीकी ने कहा कि पंजाब की जनता ने भाजपा के इस काले कानून को मुंह तोड़ जवाब दिया है। कांग्रेस नेता नईमुल अख्तर ने कहा कि पंजाब की जीत पंजाब के प्रभारी व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मेहनत की जीत है। उन्होंने कहा कि इस जुमलेबाज भाजपा सरकार से देश की जनता परेशान हो चुकी है। युवा कांग्र...

हिन्दी भवन दिल्ली में हुए भव्य लोकार्पण समारोह में सम्मानित किए गए साहित्य संगम संस्थान के तीन सुप्रसिद्ध साहित्यकार

Image
 हिन्दी भवन दिल्ली में हुए भव्य लोकार्पण समारोह में सम्मानित किए गए साहित्य संगम संस्थान के तीन सुप्रसिद्ध साहित्यकार  -------------------------------------------------------- भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम की भाषा का अद्भुत अंतर्राष्ट्रीय काव्य ग्रंथ है *भारत के इक्कीस परमवीर*  इस ग्रन्थ में लिखी कविताओं से हमारी पीढ़ियों में देशभक्ति का  संचार होगा।  वैश्विक स्तर पर हिंदी के लिये समर्पित काव्यकुल  संस्थान (पंजी.)  द्वारा हिंदी भवन दिल्ली में आयोजित 'भारत के इक्कीस परमवीर' अंतर्राष्ट्रीय काव्य संग्रह के लोकार्पण अवसर पर उपरोक्त विचार मुख्य अतिथि जनरल वी के सिंह(सेवानिवृत्त) केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने प्रकट किये। जनरल वी के सिंह ने कहा इस ग्रन्थ के सम्पादक  एवं काव्यकुल संस्थान के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पांडेय ने बड़ा श्लाघनीय कार्य कर देश की सेना का मान बढ़ाया है। इस प्रकार का कालजयी ग्रन्थ हिंदी साहित्य की अनुपम निधि है।  इस लोकार्पण समारोह में भारत के कई राज्यों से आये वे साहित्यकार जिनकी कविताओं को इस ...

हिंददेश परिवार बिहार इकाई द्वारा बसंतोत्सव पर भव्य काव्योत्सव

Image
 हिंददेश परिवार बिहार इकाई द्वारा बसंतोत्सव पर भव्य काव्योत्सव **************************** पटना(बिहार): हिंददेश परिवार के बिहार इकाई के फेसबुक पटल पर बसन्तोत्सव के अवसर पर अ.भा.कवि सम्मेलन शानदार और उल्लास भरे माहौल में 16 .02.2021 सरस्वती पूजा एवं बसंत पंचमी को संपन्न हुआ।     हिंददेश परिवार के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री सुधीर श्रीवास्तव के संयोजकत्व में इस कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के पूजन अर्चन से हुई।वरिष्ठ साहित्यकार आ.रतन कुमार शर्मा, अंकुर सिंह ने सरस्वती वंदना से मन मोह लिया।  बिहार इकाई अध्यक्ष आ.मधुमिता जी ने सभी अतिथियों /कवियों का स्वागत किया साथ ही कलमकारों के साथ बसंत पर सारगर्भित संदेश के साथ अभिनंदन कर आज के कवि सम्मेलन हेतु  अनन्त  शुभकामनायें  दी। अपने अभिव्यक्ति मे हिन्ददेश परिवार के उद्देश्य को उजागर किया  कि सम्पूर्ण विश्व में सद्भावना का  संचार करना और जगत के  कल्याण के लिए अपने सद्कर्मो और सद्विचारों को  अपनाने ,जन जन तक पहुँचाने के लिए आमंत्रित हैं।  साथ ही यह भी संदेश दिया कि हम सभी मिलकर सुन्...

सामयिक परिवेश पत्रिका के राजस्थान ई विशेषांक का भव्य विमोचन*

Image
 *सामयिक परिवेश पत्रिका के राजस्थान ई विशेषांक का भव्य विमोचन* ===============   साहित्य के क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रही  सामयिक परिवेश पत्रिका ने मध्यप्रदेश, गुजरात व उत्तर प्रदेश अध्याय के विशेषांक का गौरवमयी विमोचन के पश्चात  सोलह फरवरी इक्कीस को राजस्थान आध्याय की ई पत्रिका के प्रथम विशेषांक का भव्य विमोचन सामायिक परिवेश पटल पर हुआ।इस कार्यक्रम में सामयिक परिवेश पत्रिका की प्रधान संपादिका आ. ममता मेहरोत्रा, संपादक आ. संजीव मुकेश,राष्ट्रीय सलाहकार एवं सह संपादक आ.श्याम कुंवर भारती,मुख्य अतिथि श्री टेकु वासवानी, सभा अध्यक्ष आ.निर्मल नीर, उत्तर प्रदेश अध्याय के उप संपादक आ.ओम प्रकाश श्रीवास्तव,मध्यप्रदेश की उप सम्पादिका आ.वर्षा तिवारी,राजस्थान उपसम्पादिका आ.मधु वैष्णव, पत्रिका के राज्य सलाहकार आ.राकेश विश्नोई, सहित सभी पदाधिकारियों ने पत्रिका के उद्देश्य,कार्यों एवं नवांकुर साहित्यकारों के लिए इसकी उपयोगिता पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।  राष्ट्रीय सलाहकार आ.श्याम जी ने बताया कि यह पत्रिका विभिन्न राज्यों में अपने अध्याय संचालित कर रही है । जो नवीन साहित्यक...

अमरोहा की शबनम को होने जा रही है फांसी, तैयारी शुरू*

Image
अमरोहा की शबनम को होने जा रही है फांसी, तैयारी शुरू* आजाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा किसी महिला कैदी को फांसी पर लटकाया जाएगा. मथुरा स्थित उत्तर प्रदेश के एकलौते महिला फांसीघर में अमरोहा की रहने वाली शबनम को मौत की सजा दी जाएगी. इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है. निर्भया के आरोपियों को फांसी पर लटकाने वाले मेरठ के पवन जल्लाद भी दो बार फांसीघर का निरीक्षण कर चुके हैं.  हालांकि फांसी की तारीख अभी तय नहीं है.  गौरतलब है कि अमरोहा की रहने वाली शबनम ने अप्रैल 2008 में प्रेमी के साथ मिलकर अपने सात परिजनों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी.  इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शबनम की फांसी की सजा बरकरार रखी थी. राष्ट्रपति ने भी उसकी दया याचिका ख़ारिज कर दी है. लिहाजा अगर सब कुछ ठीक रहा तो आजादी के बाद शबनम पहली महिला कैदी होगी जिसे फांसी पर लटकाया जाएगा.   आज तक किसी महिला को नहीं हुई फांसी  गौरतलब है कि मथुरा जेल में 150 साल पहले पहला महिला फांसीघर बनाया गया था. लेकिन आजादी के बाद से अब तक किसी भी महिला को फांसी की सजा नहीं दी गई. वरिष्ठ जेल ...

एबीवीपी ने दी पुलवामा हमले के शहीद जवानों को श्रंद्धांजलि

Image
 एबीवीपी ने दी पुलवामा हमले के शहीद जवानों को श्रंद्धांजलि नूरपूर : दो वर्ष पूर्व मां भारती की सेवा में पुलवामा हमले में  शहीद सैनिकों के बलिदान और अदम्य साहस का स्मरण कर नूरपूर इकाई के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम को केंडल मार्च निकालकर शहीद स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम नूरपूर इकाई के नगरमंत्री गगनदीप सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ उन्होंने कहा वीर सैनिकों का बलिदान को हम कभी भुला नहीं सकते,हम नम आंखों से उनके बलिदान को याद करते हैं  विद्यार्थी परिषद के सैकड़ो कार्यकर्ताओ द्वारा केंडल मार्च में जिला सयोंजक नगरमंत्री गगनदीप सिंह, मीडिया प्रभारी रवि सैनी,अंकित कुमार, अनिकेत यादव,आयुष कुमार,हरि सिंह,अमरजीत सिंह,राम बजरंगी,विशाल कुमार श्रेष्ठ सिंह,शुभम राजपूत,विजेंद्र अग्रवाल,हर्ष चौधरी, पीयूष त्यागी, प्रीत सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

परमजीत ने पाया गायकी में प्रथम स्थान

Image
 परमजीत ने पाया गायकी में प्रथम स्थान नूरपूर:- एल के फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत बुधवार को बिजनौर के शहनाई बैंकट हाल में डांस व गायकी की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसमें कई शहरों से प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे नूरपूर क्षेत्र के गांव हसुपुरा निवासी सरदार परमजीत सिंह प्रीत ने अपनी गायकी की बदौलत प्रथम स्थान प्राप्त किया जिससे उनके परिवार वालो व सिख समाज मे खुशी की लहर है परमजीत बारवी कक्षा में गांव के ही इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता है

मानसिक रूप से बीमार बच्चों के लिए खुलेगा स्कूल

Image
 मानसिक रूप से बीमार बच्चों के लिए खुलेगा स्कूल स्योहारा प्रहरी समाचार पत्र  से मुरादाबाद मंडल प्रभारी सुनील कुमार की रिपोर्ट धामपुर -  उद्योगपति एवं शिखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल केप्रबंधक लाला नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि वह जल्द ही नगर में दस साल तक की आयु के मानसिक बीमार बच्चों के लिए स्कूल खोला जा रहा है । मेरठ से अलका शर्मा की प्रधानाचार्य के रूप में स्कूल में तैनाती कर दी गई है । बच्चों को उनकी क्षमता के अनुसार कक्षावार प्रवेश देकर पढ़ाया जाएगा । स्कूल की ओर से इन बच्चो को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी । उनके ठहरने के लिए छात्रावास की व्यवस्था रहेगी । संवाद

धूमधाम से मनाया गयी महाराजा सुहेलदेव जयंती रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
 धूमधाम से मनाया गयी महाराजा सुहेलदेव जयंती  नगर के आर एस पी इंटर कॉलेज मे महाराजा सुहेलदेव जयंती समाहरोह मनाया गया इस अवसर पर एन सी सी कैडेट्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वम सेवक और सेविकाओं ने प्रभाव फेरी निकली जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई विधालय मे आकर खत्म हुई l इस समारोह मे वरिष्ठ अध्यापक  भारत सिंह और अध्यापक  रमेश सिंह ने महाराजा सुहेलदेव के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला l इस अवसर पर लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा, अरविन्द कुमार, रघुवीर सिंह, पंकज छाबड़ा,मोहक दीक्षित, मनोज दुबे, प्रसादी लाल, ओमेंद्र त्यागी, मधुबाला शर्मा, वीरेंद्र कुमार, शरद वर्मा, अनुज कुमार रस्तौगी आदि उपस्थित रहे l

लखनऊ में लोक जनशक्ति पार्टी (युवा )पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का सम्मान समारोह हुआ संपन्न

Image
 लखनऊ में लोक जनशक्ति पार्टी (युवा )पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का सम्मान समारोह हुआ संपन्न आज दिनांक 16/02/ 2021 को लखनऊ में हुए एक सम्मान समारोह कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मणि शंकर पांडे द्वारा स्योहारा प्रहरी समाचार पत्र के मुरादाबाद मंडल प्रभारी तथा पत्रकार एकता समन्वय समिति के  मुरादाबाद मंडल सचिव  श्री सुनील कुमार को लोक जनशक्ति पार्टी (युवा) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है l

सबसे अच्छी और सस्ती चिकित्सा पद्दति है इलेक्ट्रो होम्योपैथी- डॉ अजीत सिंह*

Image
 *सबसे अच्छी और सस्ती चिकित्सा पद्दति है इलेक्ट्रो होम्योपैथी- डॉ अजीत सिंह* रविवार को  स्योहारा(बिजनोर) में इलेक्ट्रो होम्योपैथी की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि E.R.D.O OF INDIA के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ विनोद सम्राट, डॉ जुनैद अंसारी, डॉ भूपेंदर कुमार, डॉ कल्याण सिंह, डॉ सुरेश राजपूत आदि ने डॉ मैटी के चित्र के सम्मुख दीप प्रजलित कर कार्य का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो को बुके देकर एवं शोल उढ़ाकर सम्मनित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अजीत सिंह ने इलेक्ट्रोहोम्योपैथी की जानकारी विस्तारपूर्वक समझायी उन्होंने बताया कि E.R.D.O पेैथी के विकास के लिए निरन्तर कार्यरत है। इलेक्ट्रोहोम्योपैथी असाध्य रोगों पर अच्छा कार्य करती है ओर आसानी से इसकी दवाइयां उपलब्ध हो जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जे०पी० वशिष्ट तथा संचालन डॉ भूपेंदर कुमार ने किया। कार्यक्रम में डॉ दिले राणा, डॉ अहसान उस्मानी, डॉ दिनेश कुमार, डॉ अनिल शर्मा, डॉ रिषीपाल सिंह, डॉ विनीत गुप्ता, डॉ वी० कुमार, डॉ वैभव शर्मा, डॉ नवेद जाफरी...

माँ सरस्वती व वीर हकीकत राय पर हवन आयोजन

Image
 *माँ सरस्वती व वीर हकीकत राय पर हवन आयोजन                                                                              आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* सरस्वती शिशु मंदिर चांदपुर बिजनौर में विद्या की देवी मां सरस्वती का जन्म दिवस व वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया गया भारतीय परंपरा के अनुसार यज्ञ के द्वारा विद्यालय का वातावरण शुद्ध किया गया ।

हिंददेश परिवार असम इकाई का भव्य उद्घाटन,कवि सम्मेलन संपन्न ***************

Image
 हिंददेश परिवार असम इकाई का भव्य उद्घाटन,कवि सम्मेलन संपन्न *************** ************** तिनसुकिया(असम): हिंददेश परिवार की असम इकाई का उद्घाटन और इस अवसर पर आयोजित भव्य आनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन चौदह फरवरी इक्कीस को संपन्न हुआ।     हिंददेश परिवार के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी/हिंददेश रक्तमंडली संयोजक श्री सुधीर श्रीवास्तव 'सफल' के संयोजकत्व में इस कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीफ प्रज्जवलन के साथ हुई।।परिवार के वरिष्ठ सदस्य और साहित्यकार आ.महेंद्र सिंह ,आ.अंशी कमल व अन्य के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया ।     इकाई प्रभारी आ.पल्लवी भुंइया जी ने सभी अतिथियों /कवियों का स्वागत /अभिनंदन कर आज के उद्घाटन /कवि सम्मेलन हेतु  अनन्त शुभकामनायें दी और सभी का सहयोग माँगा।           परिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्या और अनुशासन प्रमुख आ.पुष्पा बुकलसरिया प्रीत ने अपनी अभिव्यक्ति में हिंददेश परिवार के उद्देश्य को उजागर किया और कहा कि सम्पूर्ण विश्व में संवेदनाओं का  संचार करना और जगत के  कल्याण के लिए ...

सामायिक परिवेश मध्य प्रदेश पटल ने दी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि*

Image
 *सामायिक परिवेश मध्य प्रदेश पटल ने दी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि*  आज दिनांक 14 फरवरी 2021को सामायिक परिवेश के मध्यप्रदेश पटल पर ऑनलाइन भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन  *एक शाम पुलवामा शहीदों के नाम* विषय पर आयोजित हुआ। पत्रिका  की प्रधान संपादिका  आदरणीया  ममता मेहरोत्रा ने कहा कि देश हित में हमें अपने कर्तव्यों का पूर्ण पालन करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम सभी लोग जिस क्षेत्र में भी अपनी सेवा दे रहे हैं सदा राष्ट्र भावना से ओतप्रोत होकर अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। सह संपादक संजीव कुमार मुकेश ने राष्ट्रीय सलाहकार  श्याम कुमार भारती  एवं  समस्त पत्रिका टीम को  सराहनीय कार्य हेतु  बधाई प्रदान की।सामायिक परिवेश पत्रिका के राष्ट्रीय सलाहकार सह संपादक श्याम कुमार जी ने सैनिकों को श्रद्धांजलि दी तथा पत्रिका के संबंध में  बताते हुए हर्ष जाहिर किया कि पत्रिका अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है।पत्रिका परिवार फैलोशिप स्कॉलर शिप  योजना की भी शुरुआत शीघ्र ही करने जा रहा है। मुख्य अतिथि आदरणीया निहार...

पुलवामा के शहीदों को एबीवीपी ने दी श्रद्धांजलि रिपोर्ट क़ामिल हसन व नितेश कुमार

Image
पुलवामा के शहीदों को एबीवीपी ने दी श्रद्धांजलि रिपोर्ट क़ामिल हसन व नितेश कुमार स्योहारा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् बिजनौर जिले की स्योहारा इकाई के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी ओर उसमे पियुष रस्तोगी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  ने उस घटना की निंदा की,  ओर कहा की सीआरपीएफ के जवानों के द्वारा दी गई सहादत आज भी हमे भली भांति याद है उनकी वीरता का परिचय देने की  किसी को कोई आवश्यकता नहीं है, ऐसे पराक्रमी को नम आखो से श्राद्धजलि अर्पित  करते है और देश के सभी जवानों पर हमें गर्व है ।इस मौके पर पियुष रस्तोगी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य,जिला शोशल मीडिया संयोजक तुषार मोहन शर्मा,रिया सिंह,अंजलि वर्मा,टिकेंद्र पाल सिंह, शानू सैनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,भानु कटारिया ओर नगर की समस्त इकाई मौजूद रही।