हिन्दी भवन दिल्ली में हुए भव्य लोकार्पण समारोह में सम्मानित किए गए साहित्य संगम संस्थान के तीन सुप्रसिद्ध साहित्यकार
हिन्दी भवन दिल्ली में हुए भव्य लोकार्पण समारोह में सम्मानित किए गए साहित्य संगम संस्थान के तीन सुप्रसिद्ध साहित्यकार
--------------------------------------------------------
भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम की भाषा का अद्भुत अंतर्राष्ट्रीय काव्य ग्रंथ है *भारत के इक्कीस परमवीर* इस ग्रन्थ में लिखी कविताओं से हमारी पीढ़ियों में देशभक्ति का संचार होगा।
वैश्विक स्तर पर हिंदी के लिये समर्पित काव्यकुल संस्थान (पंजी.) द्वारा हिंदी भवन दिल्ली में आयोजित 'भारत के इक्कीस परमवीर' अंतर्राष्ट्रीय काव्य संग्रह के लोकार्पण अवसर पर उपरोक्त विचार मुख्य अतिथि जनरल वी के सिंह(सेवानिवृत्त) केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने प्रकट किये।
जनरल वी के सिंह ने कहा इस ग्रन्थ के सम्पादक एवं काव्यकुल संस्थान के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पांडेय ने बड़ा श्लाघनीय कार्य कर देश की सेना का मान बढ़ाया है। इस प्रकार का कालजयी ग्रन्थ हिंदी साहित्य की अनुपम निधि है।
इस लोकार्पण समारोह में भारत के कई राज्यों से आये वे साहित्यकार जिनकी कविताओं को इस ग्रन्थ में स्थान मिला ऐसे 51 साहित्यकारों को "परमवीर सृजन सम्मान" से सम्मानित किया गया। जिसमें साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली के तीन दिग्गज साहित्यकारों कुसुमलता 'कुसुम' नई दिल्ली, कुमार रोहित रोज़ दिल्ली, सुधा बसोर जी गाज़ियाबाद को भी विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल वी के चतुर्वेदी जी (से.नि.) ने "परमवीर सृजन सम्मान" से सम्मानित किया।

Comments
Post a Comment