सामयिक परिवेश पत्रिका के राजस्थान ई विशेषांक का भव्य विमोचन*

 *सामयिक परिवेश पत्रिका

के राजस्थान ई विशेषांक का भव्य विमोचन*


===============

  साहित्य के क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रही  सामयिक परिवेश पत्रिका ने मध्यप्रदेश, गुजरात व उत्तर प्रदेश अध्याय के विशेषांक का गौरवमयी विमोचन के पश्चात 

सोलह फरवरी इक्कीस को राजस्थान आध्याय की ई पत्रिका के प्रथम विशेषांक का भव्य विमोचन सामायिक परिवेश पटल पर हुआ।इस कार्यक्रम में सामयिक परिवेश पत्रिका की प्रधान संपादिका आ. ममता मेहरोत्रा, संपादक आ. संजीव मुकेश,राष्ट्रीय सलाहकार एवं सह संपादक आ.श्याम कुंवर भारती,मुख्य अतिथि श्री टेकु वासवानी, सभा अध्यक्ष आ.निर्मल नीर, उत्तर प्रदेश अध्याय के उप संपादक आ.ओम प्रकाश श्रीवास्तव,मध्यप्रदेश की उप सम्पादिका आ.वर्षा तिवारी,राजस्थान उपसम्पादिका आ.मधु वैष्णव, पत्रिका के राज्य सलाहकार आ.राकेश विश्नोई, सहित सभी पदाधिकारियों ने पत्रिका के उद्देश्य,कार्यों एवं नवांकुर साहित्यकारों के लिए इसकी उपयोगिता पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। 

राष्ट्रीय सलाहकार आ.श्याम जी ने बताया कि यह पत्रिका विभिन्न राज्यों में अपने अध्याय संचालित कर रही है । जो नवीन साहित्यकार लेखन कार्य कर रहे हैं,उन को प्रोत्साहित करते हुए उनकी रचनाओं का प्रकाशन एवं उन रचनाकारों को मंच प्रदान करने का कार्य कर रही है। पत्रिका के विमोचन के समय पटल के सभी सम्मानित साहित्यकार वह सभी  अतिथियों ने  बहुत ही हर्ष  व्यक्त किया।कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद देते हुए सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*