पंजाब में निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई

 पंजाब में निकाय चुनाव में  कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को  मिठाई  खिलाकर खुशी मनाई



नजीबाबाद। पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की बंफर जीत पर कांग्रेसी गदगद है। कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि पंजाब में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। 

      गुरुवार को नगर के मौहल्ला पठानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता हिफजुर्रहमान फरीदी के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने पंजाब के निकाय चुनाव में कांग्रेस की बंफर जीत पर एक दूसरे का मुह मीठा कराया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि पंजाब पूरी तरह से भाजपा मुक्त हो गया है। कांग्रेस नेता अमजद सिद्दीकी ने कहा कि पंजाब की जनता ने भाजपा के इस काले कानून को मुंह तोड़ जवाब दिया है। कांग्रेस नेता नईमुल अख्तर ने कहा कि पंजाब की जीत पंजाब के प्रभारी व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मेहनत की जीत है। उन्होंने कहा कि इस जुमलेबाज भाजपा सरकार से देश की जनता परेशान हो चुकी है। युवा कांग्रेस नेता शारिब अंसारी ने कहा कि पंजाव निकाय चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत हुई है। इस चुनाव में भाजपा व अकाली दल का सूपड़ा साफ हो गया है। इस मौके पर हिफजुर्रहमान फरीदी, अमज़द सिद्दिकी, नईमुल अख्तर, सलीम कुरेशी, शारिब अंसारी, नदीम फारुखी, आलम, सरफराज मलिक, मौ0 इरशाद, बिट्टन खा आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*