स्वर्णकार समाज के प्रथम स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने किया अरुण वर्मा का भव्य स्वागत

स्वर्णकार समाज के प्रथम स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने  किया अरुण वर्मा का भव्य स्वागत



स्योहारा। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज के प्रथम स्थापना दिवस पर 76 जिलों की एक बैठक का आयोजन कानपुर के शुक्लागंज स्थित  सूर्या गैलेक्सी होटल में किया गया। जिसमें 55 जिलों से आए स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष  व जिला महामंत्री  सहित  अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे समाज के उत्थान के लिए बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। स्वर्णकार समाज की बैठक कैबिनेट मंत्री सतीश महाना द्वारा संबोधित की गई। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार  समाज के अध्यक्ष वह उत्तर प्रदेश  ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री  मुकुल वर्मा ने स्योहारा नगर से गये व्यापार मण्डल के प्रदेश संयुक्त महा मंत्री, उत्तर प्रदेश ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष बिजनौर, उत्तर प्रदेश  स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के प्रदेश चेयरमैन व जिला अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा को शाल व मुकुट पहना कर सम्मानित किया। व्यापारी नेता अरुण कुमार वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज के लोगों को राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। क्योंकि हमारी संख्या पूरे उत्तर प्रदेश में 32 लाख के लगभग है इसलिए उन्होंने सरकार से अपील करते हुए राजनीति में भागीदारी की बात कही। तथा स्वर्णकार समाज का पिछड़ा आयोग का भी गठन किया जाए जिससे कि हमारे समाज के लोगों को अपनी बात सरकार के सामने रखने का बल मिल सके भाजपा के एमएलसी सलिल बिश्नोई महिला आयोग की  प्रदेश सदस्य  श्री पूनम कपूर का भी स्वर्णकार समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनीता सोनी अपनी कार्यकारिणी के साथ बिजनौर जिले से जिला महामंत्री दीपक  वर्मा अमित वर्मा उपस्थित रहे

,,,,,,,,,,,


Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*