सामायिक परिवेश मध्य प्रदेश पटल ने दी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि*
*सामायिक परिवेश मध्य प्रदेश पटल ने दी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि*
आज दिनांक 14 फरवरी 2021को सामायिक परिवेश के मध्यप्रदेश पटल पर ऑनलाइन भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन *एक शाम पुलवामा शहीदों के नाम* विषय पर आयोजित हुआ। पत्रिका की प्रधान संपादिका आदरणीया ममता मेहरोत्रा ने कहा कि देश हित में हमें अपने कर्तव्यों का पूर्ण पालन करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम सभी लोग जिस क्षेत्र में भी अपनी सेवा दे रहे हैं सदा राष्ट्र भावना से ओतप्रोत होकर अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। सह संपादक संजीव कुमार मुकेश ने राष्ट्रीय सलाहकार श्याम कुमार भारती एवं समस्त पत्रिका टीम को सराहनीय कार्य हेतु बधाई प्रदान की।सामायिक परिवेश पत्रिका के राष्ट्रीय सलाहकार सह संपादक श्याम कुमार जी ने सैनिकों को श्रद्धांजलि दी तथा पत्रिका के संबंध में बताते हुए हर्ष जाहिर किया कि पत्रिका अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है।पत्रिका परिवार फैलोशिप स्कॉलर शिप योजना की भी शुरुआत शीघ्र ही करने जा रहा है। मुख्य अतिथि आदरणीया निहारिका रश्मि,राज्य प्रभारी विनोदवर्मा, उपसम्पादिका वर्षा तिवारी राज्य सलाहकार शैलेंद्र पयासी,कीर्ति तिवारी,शिल्पी शहडोली,रेखा कॉप्से ने अपने अपने शब्दों में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उपस्थित साहित्यकारों का उत्साहवर्धन भी किया। आज पटल में आयोजित इस कवि सम्मेलन ने यह दर्शा दिया कि भारत के बच्चे बच्चे में देश प्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है।जिसे साहित्यकारों ने अपने अपने ढंग से अपनी रचनाओं में व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवियित्री शोभारानी तिवारी ने की।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से
रानी नारंग, वंदना खरे ,चचाई,
भावना भट्ट अमदाबाद, अर्चना जोशी भोपाल मध्यप्रदेश
कुमारी चन्दादेवी स्वर्णकार जबलपुर डॉ. दीप्ति गौड़ दीप कवयित्री ग्वालियर मध्यप्रदेश,
नम्रता जयेश शुक्ल, बुरहानपुर.शशि यादव," मंज़री "चित्रकूट
कवि अनाम डी ,महाराष्ट्र, कराड
बीना सिंह छत्तीसगढ़,अलका जै
आशा श्रीवास्तव, आशा श्रीवास्तव,प्रो , मीना श्रीवास्तव,
तीजन सिन्हा ,छत्तीसगढ़,
योगिता चौरसिया मंडला म.प्र.
वीना आडवाणी,किशन भागवानी
उपस्थिति रही।
वास्तव में आज का कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा तथा पुलवामा शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने में समर्थ हुआ।

Comments
Post a Comment