विक्की जोशी बने प्रदेश महामंत्री
*विक्की जोशी बने प्रदेश महामंत्री
आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* नगर निवासी विक्की जोशी जी के लिये एकता सेवा समिति के प्रदेश महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया है । युवा एकता सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक ठाकुर संगीत सोम तथा संरक्षक नियुक्ति प्रभारी ने हिंदुत्व के प्रति लगन के कार्य करने के आधार पर चांदपुर निवासी मोहल्ला सराय रफी जोसियान के विक्की जोशी पुत्र दर्शन जोशी को प्रदेश महामंत्री पद पर मनोनीत किया है। विक्की जोशी के प्रदेश महामंत्री बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर छा गई। उनके निवास स्थान पर बधाई देने बालों का तांता लगा हुआ है । इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा एकता समिति के मिशन को आगे बढ़ाया जाएगा।

Comments
Post a Comment