Posts

वूथ समिति सत्यापन का कार्यक्रम कल*

Image
*वूथ समिति सत्यापन का कार्यक्रम कल*   *आकाश कर्णवाल चांदपुर* :- मंडल अध्यक्ष भाजपा विशेष तोमर ने बताया कि बास्टा मंडल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्त्ता , मंडल समिति के पदाधिकारि , सैक्टर संयोजक एवं सैक्टर प्रभारी आप सभी को सूचित किया जाता है कि वूथ समिति सत्यापन कार्यक्रम कल दिनांक 21-07-2020 दिन मंगलवार दोपहर 12:00 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस चाँदपुर में आयोजित की जा रही है बैठक में मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी श्रीमान अमित चौधरी जी व जिलामंत्री श्रीमान पुष्कर जी रहेंगे। आप सभी से अनुरोध है कि  बैठक में समय से पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

आशु गोयल ने विद्यालय को दिए 100 मास्क

Image
*आशु गोयल ने विद्यालय को दिए 100 मास्क                                                आकाश कर्णवाल चांदपुर* :- कोरोना के बढ़ते संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना को फेखते हुआ समाजसेवी आशु गोयल ने  सरस्वती शिशु मंदिर चांदपुर बिजनौर में पहुंचकर छात्रों के लिए 100 मास्क वितरित करने के लिए दिए। प्रधानाचार्य सतेन्द्र सिंह एवं समस्त स्टाफ ने श्री आशु गोयल समाज सेवी का आभार प्रकट किया और इस अच्छे कार्य के लिए धन्यवाद भी दिया । साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए।

बिजनौर कोरोना अपडेट आज एक महिला ऑफिसर सहित मिले 14 निये कोरोना पॉजिटिव

Image
बिजनौर कोरोना अपडेट  आज एक महिला ऑफिसर सहित मिले 14 निये कोरोना पॉजिटिव 

चांदपुर शहर में जहां देखो कूड़ा ही कूड़ा*

Image
*चांदपुर शहर में जहां देखो कूड़ा ही कूड़ा*  *आकाश कर्णवाल चांदपुर* :- शहर में जहाँ कोरोना ने पाने कदम जमाये हुआ है वही चांदपुर शहर के चारों तरफ कूड़े के ढेर नजर आ रहे है। वही, एक तरफ़ देश के प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान पर ज़ोर दे रहें हैं, वही उसी के विरूद्ध , नगर पालिका चाँदपुर कार्य कर रही हैं। शहर में साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था धूमिल हो चुकी हैं। जिसके चलते शहर भर में बढ़ते मच्छरों के कारण बीमारियाँ विकट रूप लेने को हैं।  बता दें कि नगर के मोहलल्ला पतियापाड़ा, चिम्मन, शिवलोक, सरायरफी, बास्टा व हल्दौर मार्ग पर तो गन्दगी का बुरा हाल है। मामूली बारिश होने के बाद ही नाला उफान पर आ जाता है। और नाले से निकलकर पानी सड़कों पर  जमा हो जाता है। जिससे वहां के लोगो का जीना मुहाल हो गया है। गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। वहीं, मुहल्ले में कोरोना संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी इसी नाले से होकर बहता है। नाला ढका न होने के कारण मुहल्ले के लोग कूड़ा करकट भी उसमें फेंकते हैं। जिससे नाला जाम होकर चोक हो गया है।      ...

बैंक में कनेक्टिविटी न होने के कारण पेमेन्ट नही हुआ

Image
बैंक में कनेक्टिविटी न होने के कारण पेमेन्ट नही हुआ               स्योहारा । उप सम्पादक अमरपाल सिंह कैनरा बैंक स्योहारा में ग्राहकों को पेमेन्ट लेने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा जानकारी की तो कर्मचारियों ने कहा कि इस समय बैंक में नेट कनेक्टिविटी नही है इसलिए अभी पेमेन्ट नही हो पायेगा । 

बंगाली क्लीनिक का हुआ शुभारंभ

Image
बंगाली क्लीनिक का हुआ शुभारंभ स्योहारा--स्योहारा पालनपुर मार्ग पर बंगाली क्लिनिक का शुभारंभ डॉ पार्थ द्वारा किया गया।इस अवसर डॉ पार्थ ने बताया कि हमारा उद्देश्य स्योहारा में आमजन की सेवा व स्वास्थ्य लाभ देना है।इस मौके पर धमपुरबसे पधारे डॉ अमर साम,आदरणीय विपिन राणा जी क्षेत्रीय प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच,रवि भटनागर मण्डल मंत्री भाजपा,प्राशु नेगी विद्यार्थी कार्यवाह ,डॉ आदेश आदि मौजूद रहे।

लॉक डाउन के बीच सक्रिय रही पुलिस, काटे सेकड़ो चालान

Image
लॉक डाउन के बीच सक्रिय रही पुलिस, काटे सेकड़ो चालान रिपोर्ट क़ामिल हसन व नितेश कुमार स्योहारा।कोरोना वायरस से बचने के लिए सम्पूर्ण प्रदेश में लगने वाले सप्ताह के 55 घण्टे के लॉक डाउन के बीच आज जहां बाज़ार सड़को सुनी रहीं तो वहीं लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय रही,तो वहीं बेवजह घूमने वाले सेकड़ो वाहनों के ऑफलाइन/ऑनलाइन चालान भी काटे गए।

स्योहारा में को स्योहारा रोना पॉजिटिव मिलने पर नगर पालिका कार्यालय सील।

Image
स्योहारा में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर नगर पालिका कार्यालय सील। स्योहारा  स्योहारा में भी अब कोरोना ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। लोगों के द्वारा मास्क के न लगाने सोशल डिस्टेंस का पालन न करने का परिणाम अब यहां दिखाई देने लगा है। स्योहारा के मोहल्ला जोशीयान में कल दो कोरोना वायरस केस मिले थे आज पुनः इसी मोहल्ले का एक अस्थाई कर्मचारी जो नगर पालिका परिषद में कार्य करता है, कोरोना पॉजिटिव पाया गया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ए के पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय में बाहरी व्यक्ति के तौर पर मोहल्ला जोशीयान निवासी 25 वर्षीय युवक कार्य करता है।  शिकायत होने पर तीन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से दो के सैंपल नेगेटिव आए हैं जबकि जोशीयान निवासी व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव आया है । जिस कारण उक्त व्यक्ति को क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। इसी के साथ साथ क्योंकि वह नगरपालिका के अंतर्गत आता जाता रहा है , इसलिए नगरपालिका के कार्यालय को भी सील कर दिया गया है अब यहां पर केवल आवश्यक कार्य के लिए ही एक दो व्यक्ति को बुलाया जाएगा।  ए के पांडे ने जानकारी देते हु...

बुढ़नपुर स्योहारा के ग्राम गल्ला खेड़ी के मुकंदी सिंह इंटर कॉलेज प्रबंधक हरपाल सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिजनौर पत्रकार गजेंद्र कुमार स्योहारा प्रहरी न्यूज़ पेपर की प्राप्ति देते हुए

Image
बुढ़नपुर स्योहारा के ग्राम गल्ला खेड़ी के मुकंदी सिंह इंटर कॉलेज प्रबंधक हरपाल सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिजनौर  पत्रकार गजेंद्र कुमार स्योहारा प्रहरी न्यूज़ पेपर की  प्राप्ति देते हुए

ब्रेकिंग न्यूज़ बिजनौर*

Image
*ब्रेकिंग न्यूज़ बिजनौर* *बिजनौर-जंगल मे हिरण का शिकार कर रहे चार शिकारी पुलिस के हत्थे चढ़े।*   संवाददाता गजेंद्र कुमार की रिपोर्ट *शिकारियों के पास से 40 किलो मीट, बंदूक, एक तमंचा, बरामद।* *थाना मंडावली के जटपूरा इलाके का मामला।*

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 275 विदेशी जमातियो को एक दिन कोर्ट रूम में खड़ा रहने की सजा सुनाते

Image
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 275 विदेशी जमातियो को एक दिन कोर्ट रूम में खड़ा रहने की सजा सुनाते संवाददाता गजेन्द्र कुमार की  रिपोर्ट  हुए प्रत्येक जमाती पर 5 से 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है. कोर्ट के फैसले का सम्मान कीजिए, साथ ही समान न्याय की मांग भी कीजिए। बिहार में पूरा भाजपा दफ्तर कोरोना पाॅजिटिव है सजा होगी? उत्तराखंड में भाजपा नेता सतपाल महाराज के परिवार समेत उनके स्टाफ के 25 सदस्य कोरोना पाॅजिटिव पाए गए, क्या कोई अदालत इन्हें भी सजा सुनाएगी? मेरठ में भी भाजपा के कई बड़े नेता कोरोना पाॅजिटिव पाए गए क्या उन्हें भी सजा सुनाई जाएगी? या कोर्ट, क़ानून सिर्फ विशेष नाम वालों के लिए है? मध्यप्रदेश के मुरैना में एक शख्स ने अपनी मां का तेरहवी भोज आयोजन किया था, जिससे 1500 लोग क्वाॅरेंटाइन किए गए। क्या कोई अदालत उन्हें भी सजा सुनाएगी? क्या उनके लिए भी कोई क़ानून है? अगर नहीं तो कड़वा सच यही है कि भारतीय व्यवस्था अब खुल्लम खुल्ला भेदभाव पर उतर आई है। जिसका मतलब साफ है कि इस भेदभावपूर्ण व्यवस्था की नज़र में मुसलमान के मूतने से बाढ़ आने का ख़तरा बढ़ सकता है, पादने से ग्लोबल वार्मिंग...

राम मंदिर निर्माण की दो तारीखें तय, अंतिम फैसले के लिए तारीख पीएमओ भेजी गईं*

Image
*राम मंदिर निर्माण की दो तारीखें तय, अंतिम फैसले के लिए तारीख पीएमओ भेजी गईं*  संवाददाता गजेंद्र कुमार की रिपोर्ट ➡️राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार को बैठक करके राम मंदिर निर्माण की तारीख तय कर दी है ➡️पीएम नरेंद्र मोदी को 3 और 5 अगस्‍त की तारीख भूमि पूजन के लिए सुझाई गई हैं ➡️ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि इस पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय को लेना है ➡️ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय बोले- मंदिर निर्माण में आर्थिक सहायता के लिए देश के 4 लाख इलाकों में 10 करोड़ परिवारों से संपर्क किया जाएगा ➡️राय ने कहा कि जहां मंदिर बनना है उस स्थान पर मलबे को धीरे धीरे हटाकर समतल बनाया गया है ताकि काम करने वालों को आसानी हो सके

13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ 2 युवकों उम्र 20 वर्ष 25 वर्ष ने मिलकर किया दुष्कर्म*

Image
*13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ 2  युवकों  उम्र 20 वर्ष 25 वर्ष ने मिलकर किया दुष्कर्म*  *सुगम प्रहरी समाचार न्यूज़ रविंद्रकुमार जायसवाल जिला संवाददाता मिर्जापुर* *थाना जिगना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना जिगना पर आज दिनांक 19/07/2020 तहरीर दी गयी कि दिनांक 16/17.07.2020 की रात्रि उसी के गांव निवासी दो युवको उम्र-25 वर्ष व 20 वर्ष घर के सामने सो रही उसकी 13 वर्षीय चचेरी बहन को कुछ दूर ले गये और 20 वर्षीय युवक ने उसकी पुत्री का मुह बंद किया तथा 25 वर्षीय युवक द्वारा उसके पुत्री के साथ दुष्कर्म किया,इस सूचना पर थाना जिगना पुलिस द्वारा मु0अ0स0-80/2020 धारा 376 डी,506 भा0द0वि0 व ¾ पोस्को एक्ट पंजीकृत कर दोनो आरोपी युवको को हिरासत मे लेकर पूछताछ व विधिक कार्यवाही की जा रही है, घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, अपर पुलिस अधीक्षक आपेरशन, क्षेत्राधिकारी लालगंज,थाना प्रभारी जिगना द्वारा किया गया है।*

रोडवेज बस का चालक निकला कोरोना पॉजिटिव।

Image
*रोडवेज बस का चालक निकला कोरोना पॉजिटिव।                                                            आकाश कर्णवाल चांदपुर* :- रोडवेज बस अड्डे के एक चालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। चालक के संपर्क में आए कर्मचारियों की तलाश शुरू कर दी गई है। चालक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।                                                                        रोडवेज बस अड्डे से लॉकडाउन खत्म होने के बाद प्रशासन की ओर से बसों का संचालन शुरू कराया गया था। बसों का संचालन होने के बाद यात्रियों को लेकर चालक और परिचालक आवागमन कर रहे थे। इसे देखते हुए कुछ दिन पूर्व रोडवेज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने थर्मल स्क्रीनिंग व फीवर ट्रैकिंग के बाद उनके स...

गांवों के शौचालय का धन खा गए प्रधान और सचिव

Image
*गांवों के शौचालय का धन खा गए प्रधान और सचिव                                                             आकाश कर्णवाल चांदपुर* :-  शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने पर घोटाले भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब जिले की चांदपुर तहसील में शौचालय निर्माण में घोटाले का मामला सामने आया है। शौचालय के निर्माण को भेजी गई धनराशि के गबन के आरोप में प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारी सीज कर दिए हैं तथा सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि दोनों के लिए एफआईआर दर्ज कराने के डीएम ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि जलीलपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर खादर में जो लोग छूट गए थे उनके शौचालय बनने थे। 129 लोगों के शौचालयों के निर्माण के लिए 12 हजार रुपये के हिसाब से पैसा भेजा गया था। डीपीआरओ ने बताया कि सचिव ने बताया था कि 26 लोगों के शौचालय का पैसा वापस करना है, ...

पुलिस ने शांति भंग करने पर तीन का किया चालान

Image
पुलिस ने शांति भंग करने पर तीन का किया चालान                                                               आकाश कर्णवाल चांदपुर:- नूरपुर थाने के अंतर्गत पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन युवकों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र ग्राम जोगेन्द्र पुत्र पतराम सिंह द्वारा घर पर किसी कारण वश अपनी पत्नी अलका को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया था की मरने मारने पर उतारू हो गए थे। सूचना पाकर पहुँचे उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार व का0सचिन कुमार का0 दीपक तोमर ने गाँव पहुँच कर तीन आरोपियों बाॅबी उर्फ जगदेव सिंह व रजत सिंह पुत्रगढ समर जीत सिंह निवासी ग्राम राहूनंगली,एव जोगेन्द्र सिंह पुत्र पतराम सिंह निवासी ग्राम सेलपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धारा 151 सीआएपीसी के अंतर्गत तीनों आरोपियों को कोतवाली चाँदपुर न्यायालय मे पैश किया है।

गंदा नाला बीमारियों को दे रहा जन्म

Image
*गंदा नाला बीमारियों को दे रहा जन्म                                                 आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* शहर  के मोहलल्ला सरायरफी गुरुद्वारा के पीछे का नाला गंदगी से अटा पड़ा है। जिससे वहां के लोगो का जीना मुहाल हो गया है। गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। वहीं, मुहल्ले में कोरोना संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी इसी नाले से होकर बहता है। नाला ढका न होने के कारण मुहल्ले के लोग कूड़ा करकट भी उसमें फेंकते हैं। जिससे नाला जाम होकर चोक हो गया है। नगरपालिका की लापरवाही से नाले की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। चोक होने की वजह से नाले का बदबूदार पानी घरों में घुसने से महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाला चोक होने से आसपास घरों में लगे हैंडपंपों के पानी में भी दुर्गन्ध आने लगी है। जिससे लोगों के आगे पेयजल संकट गहराने लगा है। लोग पेट दर्द जैसी अन्य गंभीर बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। कई ब...

मानवाधिकार मिशन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार*

Image
*मानवाधिकार मिशन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार* रिपोर्ट सुशील चौधरी मानवाधिकार मिशन के जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी का कहना है सेमफोर्ड स्कूल बसई में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है संचालक द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है कोरोनावायरस के संक्रमण से ग्रसित मरीजों के रखरखाव हेतु प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों को ताक पर रखकर मनमानी कार्य किया जा रहा है अतः जिला प्रशासन से मानवाधिकार मिशन के अध्यक्ष विनोद चौधरी ने मांग किया है *सैमफोर्ड स्कूल वसई मैं बनाए गए कोरन टाइम सेंटर* की व्यवस्थाओं एवं रखरखाव की जांच की जाए तथा उसमें रखे गए सभी मरीजों के साथ प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन कराते हुए प्रत्येक कोरोनावायरस संक्रमण से संक्रमित मरीज को उचित खानपान की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए

गांवों के शौचालय का धन खा गए प्रधान और सचिव

Image
*गांवों के शौचालय का धन खा गए प्रधान और सचिव                                                             आकाश कर्णवाल चांदपुर* :-  शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने पर घोटाले भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब जिले की चांदपुर तहसील में शौचालय निर्माण में घोटाले का मामला सामने आया है। शौचालय के निर्माण को भेजी गई धनराशि के गबन के आरोप में प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारी सीज कर दिए हैं तथा सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि दोनों के लिए एफआईआर दर्ज कराने के डीएम ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि जलीलपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर खादर में जो लोग छूट गए थे उनके शौचालय बनने थे। 129 लोगों के शौचालयों के निर्माण के लिए 12 हजार रुपये के हिसाब से पैसा भेजा गया था। डीपीआरओ ने बताया कि सचिव ने बताया था कि 26 लोगों के शौचालय का पैसा वापस करना है, ...

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सभी वार्डों में किया जा रहा सैनिटाइजेशन*

Image
*कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सभी वार्डों में किया जा रहा सैनिटाइजेशन*   *सुगम प्रहरी समाचार न्यूज सुशील* *चौधरी जिला ब्यूरो चीफ* *मिर्जापुर*  मिर्जापुर ।कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सभी वार्डों में किया जा रहा सैनिटाइजेशन ।उत्तर प्रदेश के योगी सरकार द्वारा शनिवार और रविवार को घोषित लॉक डाउन में वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नपा अध्यक्ष  मनोज जायसवाल के द्वारा शनिवार व रविवार को   संचारी रोगों से  रोकथाम हेतु   विशेष रूप से सफाई अभियान  एवं सैनिटाइजेशन का कार्य  करवाया जा रहा है | जिसमें नगर के समस्त 38 वार्डों में मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ व सफाई निरीक्षकों के नेतृत्व में संचारी रोग के रोकथाम हेतु विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसमें सफाई नायक व सफाई कर्मचारियों के  सहयोग से  नगर के प्रत्येक  मार्गो एवं गलियों  की साफ सफाई की गई | इसके साथ ही साथ नगर में जिला प्रशासन द्वारा घोषित किए गए विभिन्न हॉटस्पॉट क्षेत्र बुंदेलखंडी ,गणेशगंज, मुसफ्फरगंज ,लाल बाग कॉलोनी , गदहिया टोला, दक्षिणी शबरी ,इमरती रोड इत्यादि...