चांदपुर शहर में जहां देखो कूड़ा ही कूड़ा*

*चांदपुर शहर में जहां देखो कूड़ा ही कूड़ा*
 *आकाश कर्णवाल चांदपुर* :- शहर में जहाँ कोरोना ने पाने कदम जमाये हुआ है वही चांदपुर शहर के चारों तरफ कूड़े के ढेर नजर आ रहे है। वही, एक तरफ़ देश के प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान पर ज़ोर दे रहें हैं, वही उसी के विरूद्ध , नगर पालिका चाँदपुर कार्य कर रही हैं। शहर में साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था धूमिल हो चुकी हैं। जिसके चलते शहर भर में बढ़ते मच्छरों के कारण बीमारियाँ विकट रूप लेने को हैं। 

बता दें कि नगर के मोहलल्ला पतियापाड़ा, चिम्मन, शिवलोक, सरायरफी, बास्टा व हल्दौर मार्ग पर तो गन्दगी का बुरा हाल है। मामूली बारिश होने के बाद ही नाला उफान पर आ जाता है। और नाले से निकलकर पानी सड़कों पर  जमा हो जाता है। जिससे वहां के लोगो का जीना मुहाल हो गया है। गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। वहीं, मुहल्ले में कोरोना संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी इसी नाले से होकर बहता है। नाला ढका न होने के कारण मुहल्ले के लोग कूड़ा करकट भी उसमें फेंकते हैं। जिससे नाला जाम होकर चोक हो गया है।                                                                    *नगरपालिका की लापरवाही*                                                                 नगरपालिका की लापरवाही से नाले की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। नाला चोक होने की वजह से नाले का बदबूदार पानी घरों में घुसने से महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नाला चोक होने से आसपास घरों में लगे हैंडपंपों के पानी में भी दुर्गन्ध आने लगी है। जिससे लोगों के आगे पेयजल संकट गहराने लगा है। लोग पेट दर्द जैसी अन्य गंभीर बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। कई बार मुहल्ले के लोगों ने सभासद व नगरपालिका प्रशासन को बताया, लेकिन किसी ने शिकायतों को तवज्जो नहीं दी। बारिश का सीजन भी शुरू हो गया है, लेकिन मुहल्ले वालों को अभी से जलभराव का डर सताने लगा है। बिना बरसात के ही नाला भरा हुआ है। अगर समय रहते नाला साफ नहीं किया गया तो जलभराव होना तय है। गंदगी से बजबजा रहे नाले के पास से जो गुजरता है, उसका वहां से निकलना मुहाल हो जाता है। और फिसलने का भी डर रहता है।                                                            *बोली चेयरपर्सन*                                              चेयरपर्सन फहमीदा बेगम का ने बताया कि उनका पहला मुद्दा यही है। गन्दगी के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। कूड़ा भी समय से उठेगा।*

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*