रोडवेज बस का चालक निकला कोरोना पॉजिटिव।
*रोडवेज बस का चालक निकला कोरोना पॉजिटिव। आकाश कर्णवाल चांदपुर* :- रोडवेज बस अड्डे के एक चालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। चालक के संपर्क में आए कर्मचारियों की तलाश शुरू कर दी गई है। चालक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोडवेज बस अड्डे से लॉकडाउन खत्म होने के बाद प्रशासन की ओर से बसों का संचालन शुरू कराया गया था। बसों का संचालन होने के बाद यात्रियों को लेकर चालक और परिचालक आवागमन कर रहे थे। इसे देखते हुए कुछ दिन पूर्व रोडवेज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने थर्मल स्क्रीनिंग व फीवर ट्रैकिंग के बाद उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे, जिसमें चांदपुर डिपो का एक चालक मोहल्ला सरायरफी निवासी 44 वर्षीय की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मोहल्ले को सील कर दिया गया है। सेनेटाइजर भी किया जा रहा है। *बढ़ रहा है कोरोना* जहाँ चांदपुर में कोरोना शून्य हो गया था। अनलॉक होते ही चांदपुर में फिर कोरोना ने दस्तक दी। महोल्ला कायस्थान, सहुवान, गुरुद्वारा रोड अब सरायरफी तक पहुच चुका है। कुछ मरीज स्वस्थ्य होकर घर आ गए है तो कुछ मरीजो का इलाज चल रहा है। पुलिस प्रशासन ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी।

Comments
Post a Comment