कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सभी वार्डों में किया जा रहा सैनिटाइजेशन*

*कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सभी वार्डों में किया जा रहा सैनिटाइजेशन* 
 *सुगम प्रहरी समाचार न्यूज सुशील* *चौधरी जिला ब्यूरो चीफ* *मिर्जापुर* 
मिर्जापुर ।कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सभी वार्डों में किया जा रहा सैनिटाइजेशन ।उत्तर प्रदेश के योगी सरकार द्वारा शनिवार और रविवार को घोषित लॉक डाउन में वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नपा अध्यक्ष  मनोज जायसवाल के द्वारा शनिवार व रविवार को   संचारी रोगों से  रोकथाम हेतु   विशेष रूप से सफाई अभियान  एवं सैनिटाइजेशन का कार्य  करवाया जा रहा है | जिसमें नगर के समस्त 38 वार्डों में मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ व सफाई निरीक्षकों के नेतृत्व में संचारी रोग के रोकथाम हेतु विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसमें सफाई नायक व सफाई कर्मचारियों के  सहयोग से  नगर के प्रत्येक  मार्गो एवं गलियों  की साफ सफाई की गई | इसके साथ ही साथ नगर में जिला प्रशासन द्वारा घोषित किए गए विभिन्न हॉटस्पॉट क्षेत्र बुंदेलखंडी ,गणेशगंज, मुसफ्फरगंज ,लाल बाग कॉलोनी , गदहिया टोला, दक्षिणी शबरी ,इमरती रोड इत्यादि हॉटस्पॉट क्षेत्रों को स्वच्छ भारत मिशन की टीम द्वारा दो आधुनिक मशीनों से प्रतिदिन सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है   साथ ही साथ जिलाअधिकारी सुशील पटेल के आदेशानुसार जिला न्यायालय मे प्रतिदिन सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है जिससे वायरस के संक्रमण को रोका जा सके | इस मौके पर अधिशासी अधिकारी श्री ओम प्रकाश ने कहा की सप्ताह के शनिवार और रविवार को इसी तरह से संचारी रोगों की रोकथाम हेतु विशेष सफाई अभियान व सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा  | इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन की टीम से कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह, रोहित जायसवाल, आकाश चौधरी, राजन मौर्य, राकेश यादव, चालक राकेश साहू व सफाई निरीक्षक नंदकिशोर शर्मा वह सफाई नायक राजेश आदि उपस्थित रहे |

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*