पुलिस ने शांति भंग करने पर तीन का किया चालान
पुलिस ने शांति भंग करने पर तीन का किया चालान आकाश कर्णवाल चांदपुर:- नूरपुर थाने के अंतर्गत पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन युवकों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र ग्राम जोगेन्द्र पुत्र पतराम सिंह द्वारा घर पर किसी कारण वश अपनी पत्नी अलका को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया था की मरने मारने पर उतारू हो गए थे। सूचना पाकर पहुँचे उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार व का0सचिन कुमार का0 दीपक तोमर ने गाँव पहुँच कर तीन आरोपियों बाॅबी उर्फ जगदेव सिंह व रजत सिंह पुत्रगढ समर जीत सिंह निवासी ग्राम राहूनंगली,एव जोगेन्द्र सिंह पुत्र पतराम सिंह निवासी ग्राम सेलपुरा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने धारा 151 सीआएपीसी के अंतर्गत तीनों आरोपियों को कोतवाली चाँदपुर न्यायालय मे पैश किया है।

Comments
Post a Comment