गांवों के शौचालय का धन खा गए प्रधान और सचिव
*गांवों के शौचालय का धन खा गए प्रधान और सचिव आकाश कर्णवाल चांदपुर* :- शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने पर घोटाले भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब जिले की चांदपुर तहसील में शौचालय निर्माण में घोटाले का मामला सामने आया है। शौचालय के निर्माण को भेजी गई धनराशि के गबन के आरोप में प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारी सीज कर दिए हैं तथा सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि दोनों के लिए एफआईआर दर्ज कराने के डीएम ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि जलीलपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर खादर में जो लोग छूट गए थे उनके शौचालय बनने थे। 129 लोगों के शौचालयों के निर्माण के लिए 12 हजार रुपये के हिसाब से पैसा भेजा गया था। डीपीआरओ ने बताया कि सचिव ने बताया था कि 26 लोगों के शौचालय का पैसा वापस करना है, इनके शौचालय पहले ही बन गए है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि 3 लाख 12 हजार रुपया था। बैंक स्टेटमेंट पीएफएमएस के जरिए देखा गया तो पैसा नहीं था। डीपीआरओ ने बताया कि सचिव व प्रधान ने पैसा निकाल लिया और वापस नहीं किया। इसी आरोप में प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारी सीज कर सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि दोनों ने खिलाफ शौचालय निर्माण के 3 लाख 12 हजार रुपये के गबन के आरोप में प्रधान और सचिव के खिलाफ डीएम ने बीडीओ जलीलपुर को एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

Comments
Post a Comment