स्योहारा में को स्योहारा रोना पॉजिटिव मिलने पर नगर पालिका कार्यालय सील।
स्योहारा स्योहारा में भी अब कोरोना ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। लोगों के द्वारा मास्क के न लगाने सोशल डिस्टेंस का पालन न करने का परिणाम अब यहां दिखाई देने लगा है। स्योहारा के मोहल्ला जोशीयान में कल दो कोरोना वायरस केस मिले थे आज पुनः इसी मोहल्ले का एक अस्थाई कर्मचारी जो नगर पालिका परिषद में कार्य करता है, कोरोना पॉजिटिव पाया गया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ए के पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय में बाहरी व्यक्ति के तौर पर मोहल्ला जोशीयान निवासी 25 वर्षीय युवक कार्य करता है। शिकायत होने पर तीन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से दो के सैंपल नेगेटिव आए हैं जबकि जोशीयान निवासी व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव आया है । जिस कारण उक्त व्यक्ति को क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। इसी के साथ साथ क्योंकि वह नगरपालिका के अंतर्गत आता जाता रहा है , इसलिए नगरपालिका के कार्यालय को भी सील कर दिया गया है अब यहां पर केवल आवश्यक कार्य के लिए ही एक दो व्यक्ति को बुलाया जाएगा।
ए के पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने नगरपालिका के सभी कर्मचारियों का एक बार पुनः सैंपल जांच के लिए भेजे जाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है। जिससे कि पता चल सके कि कहीं और कोरोनावायरस पॉजिटिव तो नहीं है।

Comments
Post a Comment