स्योहारा। गत 17 सितम्बर को ग्राम मुंडा खेड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जान लेवा हमला करने कर आग लगाने वाले 4 आरोपियों में से 3 को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज जेल भेजा है जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव चोधरी ने वताया की 17 सितम्बर को मुंडा खेड़ी निवासी उमेश को गांव के ही रंजीत शिवकुमार विपीन पुत्रगण ध्यान सिंह व ध्यान सिंह पुत्र घसीटा सिंह ने धारदार हथियार से हमला करके गम्भीर रूप से घायल करते हुए जान से मारने की नीयत से आग लगा दी थी घायल उमेश के भाई नन्दराम सिंह की तहरीर के आधार पर सम्बंधित धाराओं में मुक़दना दर्ज कर सक्रिय हुए पुलिस ने आज रंजीत शिवकुमार व ध्यान सिंह को महमूद पुर के फाटकों से गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है पकड़े गए तीनो आरोपियों को सम्बंधित व संगीन धाराओं में आज जेल भेज दिया गया है जबकि घायल की हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,