जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सेवा पखवाड़ा पर करहल की गलियों को किया स्वच्छ।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सेवा पखवाड़ा पर करहल की गलियों को किया स्वच्छ।
सुगम प्रहरी न्यूज़ से राघवेंद्र यादव की रिपोर्ट। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना भदौरिया के प्रतिनिधि श्री गोबिन्द भदौरिया ने सेवा पखवाड़ा पर स्वच्छता अभियान का प्रारंभ करहल की गलियों की साफ सफाई से किया।आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया।बड़े से बड़ा नेता झाड़ू थामे नजर आया।इस अवसर पर करहल चेयरमैन प्रतिनिधि एवं पूर्व चेयरमैन संजीब यादव ने भी भाग लिया।गोविंद भदौरिया ने कहा कि स्वच्छता कहीं भी हो वो खुद के लिए तो हितकर होती ही है बल्कि समाज को भी स्वच्छता निरोग रखती है।इसलिए इस सेवा पखवाड़े में सभी लोगों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।इस अवसर पर करहल क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया

Comments
Post a Comment