जनवाणी केन्द्र पंतनगर में हिंदी पखवाड़ा के अन्तर्गत काव्य पाठ का हुआ आयोजन - विवेक बादल बाजपुरी

 जनवाणी केन्द्र पंतनगर में हिंदी पखवाड़ा के अन्तर्गत काव्य पाठ का हुआ आयोजन - विवेक बादल बाजपुरी



(बुलन्दी साहित्यिक संस्था के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा की रिपोर्ट)

----------------------------------------------------------

पिण्डवाड़ा(राजस्थान) - बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (पंजीकृत राष्ट्रीय स्तर) द्वारा जनवाणी केन्द्र पंतनगर में काव्य पाठ का आयोजन किया गया। 

संस्था के मीडिया प्रभारी गुरूदीन वर्मा ने बताया कि इस समारोह में संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी सहित दिल्ली से रिंकू निगम, वाराणसी से हारून राशिद , नवीन आर्या, पीलीभीत से नीलेश कुमार  ने हिन्दी पखवाड़े के अन्तर्गत जनवाणी केन्द्र में काव्य पाठ किया जिसका प्रसारण शुक्रवार को 90.8मेगाहटर्ज पर प्रसारित किया जाएगा, हिन्दी भाषा और साहित्य साहित्य के उत्थान हेतु इस काव्य पाठ का आयोजन सुनिश्चित किया गया और सभी प्रतिभागियों को सम्मान सहित पुरस्कृत किया गया। 

मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार पिछले वर्ष बुलंदी संस्था ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार हेतु 207घंटे का अनवरत कार्यक्रम आयोजित करवाया था जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज भी किया गया और इस वर्ष भी 23अगस्त से 5सितम्बर तक अनवरत370 घंटे का अंतरराष्ट्रीय वर्च्युअल कवि सम्मेलन करवाया है जिसमें दुनिया भर से 45देशों के हिन्दी कवियों ने सहभागिता सुनिश्चित की जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती है और विश्व में हिंदी साहित्य का डंका बजाती है।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*