स्योहारा ।नगर व क्षेत्र में लगातार बच्चा चोर अफवाह फैलाने वालों पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो को भेजा जेल।

 स्योहारा ।नगर व क्षेत्र में लगातार बच्चा चोर अफवाह फैलाने वालों पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो को भेजा जेल।


 ज्यादा जानकारी देते हुए थाना प्रभारी  निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया है कि पुलिस अधीक्षक एसपी पूर्वी पुलिस क्षेत्र अधिकारी के दिशा निर्देश पर बच्चा चोर अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है इसी को लेकर थाना क्षेत्र के ग्राम रहटोली निवासी शिव कुमार पुत्र रामकिशन व धीरज पुत्र झब्बा सिंह ग्राम रहटोली को  उप निरीक्षक कुवरपाल सिंह व का. नितिन कुमार ने बच्चा चोर अफवाह फैलाने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों व्यक्ति गांव में क्षेत्र का माहौल खराब करना चाह रहे थे उसी पर कार्यवाही करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 थाना अध्यक्ष राजीव चौधरी ने सभी क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा है नगर क्षेत्र में कोई भी बच्चा चोर गिरोह सक्रिय नहीं है पुलिस प्रशासन द्वारा हर संभव नजर रखी जा रही है किसी भी प्रकार की कोई भी घटना नहीं होने दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की अफवाह फैला आएगा तो उस पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आपकी सुरक्षा व आपके परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार पैदल गस्त वह क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*