स्योहारा ।नगर के मोहल्ला चौधरीयान निवासी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अफजाल चौधरी लखनऊ जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव से मिले और कई मुद्दों पर हुई चर्चा।

 स्योहारा ।नगर के मोहल्ला चौधरीयान निवासी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अफजाल चौधरी लखनऊ जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  शिवपाल यादव से मिले  और कई मुद्दों पर हुई चर्चा।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव से नगर निवासी प्रगतिशील के जिला अध्यक्ष अफजाल चौधरी ने लखनऊ में मुलाकात की जिसमें आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई, इस मौके पर प्रेस वार्ता के दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अफजाल चौधरी ने बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है तो वही राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि आगामी निकाय चुनाव पार्टी अपने संगठन के साथ चुनाव लड़ेगी आने वाले ,24, के लोकसभा चुनाव में भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पूरे देश के अंदर अकेले चुनाव लड़ेगी।

 और सरकारों ने जिस तरह से आम जनता को लूटा है उन भ्रष्टाचार ओं का खुलासा करके जनता को खुशहाली की ओर ले कर जाएगी। जिससे देश की उन्नति वह जनता का विकास होगा इसी के अंतर्गत ,24, के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के द्वारा पूरे देश के पद अधिकारियों को तैयारियों की रणनीति साझा करते हुए आम जनता तक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करने का आदेश दिया है ।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*