सेवा पखवाड़ा" में काव्य कॉर्नर फाउंडेशन ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया सफल आयोजन - डॉ पूजा गंगानिया

 "सेवा पखवाड़ा" में काव्य कॉर्नर फाउंडेशन ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया सफल आयोजन -  डॉ पूजा गंगानिया



(काव्य कोर्नर फाउंडेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा की रिपोर्ट)

---------------------------------------------------------------

पिण्डवाड़ा(राजस्थान) - भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में "सेवा पखवाड़ा" अभियान के तहत दिनांक 18 सितंबर 2022 को भाजपा जिला कार्यालय,गौतमबुद्ध नगर में आपके अपने  काव्य कॉर्नर फ़ाउंडेशन (NGO) द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आस पास के विभिन्न गांवों से लोगों ने इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भरपूर लाभ उठाया । जहाँ न सिर्फ़ डॉक्टरी जाँच की गई अपितु बहुत से महंगे टेस्ट जैसे थायराइड, कोलेस्ट्रोल, शुगर आदि बिल्कुल मुफ़्त किए गए। 

मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार संस्था "चिकित्सा अधिकार - हर द्वार" के तहत समय समय पर नि:शुल्क शिविरों का आयोजन करती रहती है।पेशे से डॉक्टर एवम् संस्थापिका डॉ. पूजा सिंह गंगानिया जी के साथ डॉ. श्वेता गुप्ता ने पूरी तन्मयता के साथ कैंप में भाग ले रहे सभी जनों को मुफ़्त मेडिकल सलाह दी।

 मीडिया प्रभारी वर्मा ने बताया कि शिविर में संस्था के केन्द्रीय समिति के सभी सदस्य सह-संस्थापक श्री अमित चौहान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती शिल्पी चौहान आदि के साथ ऑरेंज हेल्थ डायग्नोस्टिक से श्री मोहित चौहान तथा श्री सचिन चौहान आदि उपस्थित रहे और निरंतर पाँच घंटे सेवा कर इस आयोजन को सफल बनाया। संस्था निकट भविष्य में समाज के लिए आयोजन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*