Posts

साहित्यकार गुरुदीन वर्मा बुलन्दी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

Image
 साहित्यकार गुरुदीन वर्मा बुलन्दी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन में हिस्सा लेंगे  -------------------------------------------------------  पिण्डवाड़ा(राजस्थान)- सिरोही जिले में नियुक्त और बारां जिले के मूल निवासी शिक्षक एवं साहित्यकार बुलन्दी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा आगामी 21 अगस्त 022 से 2 सितम्बर 022 तक आयोजित ऑनलाइन कवि सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जो अनवरत 300 घण्टे तक चलेगा।                                         बुलन्दी साहित्यिक समिति द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन में 35 देशों के हिन्दी भाषी साहित्यकार हिस्सा लेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का सीधा प्रसारण बुलन्दी साहित्यिक संस्था के यूट्यूब चैनल के साथ साथ हिंदी टाइम्स मीडिया कनाडा द्वारा कनाडा,अमेरिका, न्यूजीलैंड एवं ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय चैनलों पर लाइव प्रसारित होगा। विगत वर्ष बुलन्दी संस्था ने 207 घण्टे के कार्यक्रम का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था और इ...

पद का दुरुपयोग करने वाले प्रधानाचार्य को निलम्बित किया जाये - देवेश खत्री।

Image
 पद का दुरुपयोग करने वाले प्रधानाचार्य को निलम्बित किया जाये -  देवेश खत्री।                                      -----------------------------------------------                                      (राजस्थान शिक्षक संघ, प्रगतिशील के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा की रिपोर्ट)                                             ------------------------------------------ सिरोही(राजस्थान) -  राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के जिलाध्यक्ष देवेश खत्री के नेतृत्व में नव पदस्थापित मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष महलावत से चर्चा कर ज्ञापन सौंपकर उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने वाले प्रधानाचार्य मूंगथला व खडात को निलम्बित कर विभाग के आदेश की पालना सुनिश्चित करवाने की मांग की । मीडिया...

स्योहारा। लगातार तूल पकड़ रहे श्रीकांत त्यागी के मामले में अब त्यागी समाज भी एकजुट होने लगा है और सरकार से दो दो हाथ करने को तैयार है इसी के मद्देनजर जगह जगह समाज द्वारा विरोध जताते हुए ज्ञापन दिए जा रहे हैं,

Image
 स्योहारा। लगातार तूल पकड़ रहे श्रीकांत त्यागी के मामले में अब त्यागी समाज भी एकजुट होने लगा है और सरकार से दो दो हाथ करने को तैयार है इसी के मद्देनजर जगह जगह समाज द्वारा विरोध जताते हुए ज्ञापन दिए जा रहे हैं, इसी मामले पर बोलते हुए त्यागी समाज के जाने माने चेहरे व सपा नेता डॉ कविबन्धु त्यागी ने मेरठ से दूरभाष द्वारा बताया कि वोट लेने के बाद त्यागी समाज को दूध में से मक्खी की तरह निकाल कर फेकने वाली इस तानाशाह सरकार के विरोध में अब तक जहां मेरठ,मुजफ्फरनगर, बिजनोर आदि में समाज द्वारा विरोध जता दिया गया है तो वहीं अब आर पार की नीयत से आगमी 21 अगस्त को नोयडा में त्यागी समाज की महापंचायत करते हुए कमिश्नरेट को घेरा जाएगा। उन्होंने बताया कि समाज की मांग है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो व श्रीकांत त्यागी पर गम्भीर धाराओं वाले मुकदमे खत्म हों।

हर घर तिरंगे कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता समिति व निगरानी समिति के द्वारा तिरंगा रैली का हुआ आयोजन

Image
 हर घर तिरंगे कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता समिति व निगरानी समिति के द्वारा  तिरंगा रैली का हुआ आयोजन   स्योहारा।हर घर तिरंगे कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता समिति व निगरानी समिति के द्वारा  तिरंगा रैली का हुआ आयोजन, जिसमें एमक्यू इंटर कॉलेज ,आर एस पी इंटर कॉलेज , बिरला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज  के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों से का सहयोग लिया गया।  इस मौके पर चेयरमैन हाजी  अख्तर जलील, अधिशासी अधिकारी ए पी पांडे , बदर खान,शेंकि रस्तोगी, जयशंकर शर्मा,संजीव भारद्वाज, इकरामुद्दीन,नसीम अहमद,आदि के अलावा प्रधान लिपिक देवेंद्र सिंह,अमित कुमार,रामगोपाल, हरिओम सिंह,मुकुल विश्नोई, पंकज सिंह,मो शान  व समस्त स्टाफ मौजूद रहे।  रैली नगर पालिका से प्रारंभ होकर  जुमरात का बाजार होते हुए ठाकुर मंदिर ठाकुर मंदिर से संतोषी माता मंदिर उसके बाद चेयरमैन साहब के आवास पर सूक्ष्म जलपान के उपरांत में मिलकियांन ढाली होते हुए नगर पालिका परिषद स्योहारा में पहुंची नगरपालिका में पहुंचने पर समस्त विद्यार्थियों , अध्यापक गणों का स्वागत किया गया ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,...

रंगोली कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Image
 रंगोली कार्यक्रम का हुआ आयोजन स्योहारा।आरएसपी इंटर कॉलेज में  छात्राओं ने बनाई मनमोहक रंगोलियां।  प्रधानाचार्या मधुबाला शर्मा के दिशा निर्देशन मे आरएसपी इंटर कॉलेज स्योहारा की छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l चल रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक रंगोलियां बनाई उनके द्वारा बनाई गई रंगोलियों  को सभी ने सराहा l प्रतियोगिता मे  इंजीनियर उपेश गौतम ने जज के रूप में भूमिका निभाई तथा रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को प्रधानाचार्या  मधुबाला शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा l इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक पंकज छावड़ा, जितेंद्र कुमार,वीरेंद्र कुमार डालचंद,  मोहक दीक्षित, इंजीनियर उपेश कुमार गौतम, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवक एवं सेविकाएं आदि उपस्थित रहे। l

75 सालो बाद भी नही बदली मटके की जाती

Image
 75 सालो बाद भी नही बदली मटके की जाती दलितों पर बढ़ रहे मामलो पर मयंक हंसराज व दीपक डोलचा ने जताई चिंता स्योहारा।एक तरफ जहां देश आज़ादी का 75 वा महाउत्सव मना रहा है तो वहीं आज भी दलित व पिछडो पर जुल्म आज़ादी से पहले की तरह ही जारी हैं जिस पर चिंता व रोष जताते हुए अखिल भारतीय बाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष मयंक हंसराज ने कहा कि दलितों पर जुल्म मटकी से पानी पीने को लेकर शुरू हुए थे और आज 75 साल बाद भी उसी मटके की जाती बदली नही है इसलिए ही हालही में राजस्थान में  जहां एक मासूम की हत्या केवल इसलिए कुरुरता से कर दी गयी क्योंकि वो प्यासा था और उसने उसी ऊंची जाति के मटके से अपनी प्यास बुझानी चाही जिसकी वजह से उसके पुरखो को भी केवल पानी पीने की वजह से कत्ल होना पड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि सभी सरकारें दलित और पिछडो को केवल वोट बैंक मानकर उनका इस्तेमाल करती चली आ रही हैं जबकि उसी खास वर्ग जिसके लिए खुद बाबा साहब अम्बेडकर जी खास नियम बनाकर गए थे उन्हें ताक पर रखकर हर कदम और मौके पर दलित समाज का केवल उत्पीड़न किया जा रहा है,उन्होंने दलितों व पिछडो से एकजुट होकर रहने व अपने अधिकारों के प...

शीर्षक - मुझको सन्तुष्टि इसी में है

Image
 दिनांक 18/08/022(गुरुवार) ----------------------------------------------- शीर्षक - मुझको सन्तुष्टि इसी में है ------------------------------------------------ अगर आज तुम इस अवस्था में हो, तो इसके सृजन की भूमिका में, मूलकर्मी और कर्त्ता कौन है, यही प्रश्न विचारणीय है, मैं यही सोचता हूँ , मेरी सन्तुष्टि इसी में है। तुम जानते हो कि मैंने ऐसा क्या कहा है, अगर खामोश हूँ मैं आज, तो पक्षकार हूँ तेरी खुशी का, मैं समझ रहा हूँ सच को, तेरी भंगिमा और नजर को, मेरी सन्तुष्टि इसी में है। क्या नहीं किया तुम्हारे लिए, कब नहीं झुका हूँ तुम्हारे लिए, कब नहीं बहाये ऑंसू मैंने, तुम्हारी खुशी के लिए, किसको नहीं बनाया दुश्मन, तुम्हारी इज्जत के लिए मैंने, मेरी सन्तुष्टि इसी में है। किससे नहीं तोड़ा मैंने रिश्ता, सदा तेरा साथ निभाने के लिए, अब बहा रहे हो ऑंसू तुम,  तलाश और पुकार रहे हो मुझको, और मैं दूर जा रहा हूँ तुमसे, इसलिए कि कुछ नहीं मिलेगा तुमसे, मेरी सन्तुष्टि इसी में है। शिक्षक एवं साहित्यकार- गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान) मोबाईल नम्बर- 9571070847

प्रेम सुधा पहल साहित्यिक मंच व त्रैमासिक पत्रिका के तत्वावधन के पंद्रह अगस्त आजादी का पचहत्तर वाँ आजादी का अमृत महोत्सव अथवा छिहत्तर वें स्वतंत्रता दिवस पे स्वतंत्रता कवि सम्मेलन महावीर नगर जनकपुरी दिल्ली में आयोजित हुआ

Image
 प्रेम सुधा पहल साहित्यिक मंच व त्रैमासिक पत्रिका के तत्वावधन के पंद्रह अगस्त आजादी का पचहत्तर वाँ आजादी का अमृत महोत्सव अथवा छिहत्तर वें स्वतंत्रता दिवस पे स्वतंत्रता कवि सम्मेलन महावीर नगर जनकपुरी दिल्ली में आयोजित हुआ कन्नौज गुरसहायगंज के युवा कवि अरुण चक्रवर्ती को कर्नल रवि टोकस दिल्ली के द्वारा सम्मानित किया गया  संस्थापक प्रवीण आर्यवर्ती संपादिका ऋचा उपाध्याय सह संपादिका पूजा महाजन आयोजन प्रमुख व अध्यक्षा पूनम मौर्य संचालिका प्रेरणा पांडेय अतिथि कर्नल रवि टोकस दिल्ली C.L . ST मोर्चा अध्यक्ष दिल्ली के उपस्थित रहे । इस आजादी के अमृत महोत्सव पर भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों से माँ वीणावादिनी के पुत्र-पुत्रियों ,कवियों कवित्रियों ने अपनी उपस्थिति देते हुए शानदार काव्यपाठ किया। तथा उन सभी महानुभावों के बीच मुझे भी काव्यपाठ किया तथा यह मेरे लिए बड़ी गौरव की बात है कि देश के सर्वोच्च पद पर देश की रक्षा करने बाले कर्नल रवि टोकस के सानिध्य में काव्यपाठ का अवसर प्राप्त हुआ ये मेरे लिए गौरव की बात है । यह तो सभी जानते हैं कि  "जहाँ न पहुँचे रवि वहां पहुंचे कवि" ये कलम के सिपाही ह...

राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा बड़े ही धूमधाम से बनाया गया अमृत महोत्सव

Image
 राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा बड़े ही धूमधाम से बनाया गया अमृत महोत्सव अमृत महोत्सव के अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए बुढ़नपुर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा सोमवार को अपने ही कैंप कार्यालय बुढ़नपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश पर अमृत महोत्सव के रूप में 76 वे स्वतंत्रता दिवस का उत्सव बड़े ही धूमधाम से बनाया गया। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के  राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा के नेतृत्व में कार्यकर्ता व पदाधिकारी द्वारा अमृत महोत्सव के रूप में 76 वे स्वतंत्रता दिवस झंडा फहराया गया। और पदाधिकारी द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। और तिरंगे को सलाम किया गया। तथा और दिव्यांगों के साथ- साथ गणमान्य लोगों व समाजसेवी ने भी हिस्सा लिया। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के पदाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तथा कार्यक्रम में अतिथि आए एसोसिएशन के पदाधिकारियों की कार्यक्रम को देख  सराहना की।  राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर ने कहा कि सबसे पहले पूरे भारतवर्ष के राष्ट्रीय विकलांग एस...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Image
 भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा नूरपुर-  नूरपुर क्षेत्र के कस्बा शिवाला कलां मे भाजपा नेता तूषार गौङ व जिला महामंत्री भूपेन्द्र सिंह बोबि के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा शिवाला कलां शिव मन्दिर से प्रारम्भ होकर शिवाला खुर्द, जाफर हुसैनपुर होकर तीज बाला तालाब पर समापन हुई। यात्रा मे देशभक्ति गाने व भारत माता की जयघोष के साथ यात्रा भव्य रूप मे निकाली गयी। यात्रा मे अपर मुख्य सचिव जिला पंचायत श्याम बहादुर जी, जिला पंचायत के जेई कपिल कुमार, भाजपा नेता तूषार गौङ, जिला महामंत्री भूपेन्द्र सिंह बोबि आदी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जय मानवाधिकार संघ, स्वतंत्रता दिवस के 75 वे अमृत महोत्सव पर हर संस्था व संगठन के कार्यालयों पर ध्वजारोहण हुआ है तो ऐसे मौके पर मानवाधिकार संघ भी कहाँ पीछे रह सकता था आज स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर मानवाधिकार सहायता संघ की बिजनौर टीम के द्वारा अपने ज़िला कार्यालय स्योहारा में सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया और टीम द्वारा राष्ट्रीय गान भी गाया गया ।

Image
 जय मानवाधिकार संघ, स्वतंत्रता दिवस के 75 वे अमृत महोत्सव पर हर संस्था व संगठन के कार्यालयों पर ध्वजारोहण हुआ है तो ऐसे मौके पर मानवाधिकार संघ भी कहाँ पीछे रह सकता था आज स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर मानवाधिकार सहायता संघ की बिजनौर टीम के द्वारा अपने ज़िला कार्यालय  स्योहारा में सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया और टीम द्वारा राष्ट्रीय गान भी गाया गया । जिसमें  डॉ वसीम अहमद(जिलाध्यक्ष), अरशद अहमद (ज़िला प्रभारी) ज़ुबैर मलिक (ज़िला प्रमुख) प्रमोद कुमार (ज़िला संरक्षक) अबरार मलिक( ज़िला चेयरमैन)  लोकेंद्र कुमा(ग्रामपंचायत अध्यक्ष) मो.जावेद, वसीम अहमद अंसारी, मो.मुस्तफ़ा, रचित कुमार, चंद्रवीर सिंह, मो. दानिश, आदि उपस्थित रहे। जय संघ विजय संघ

शीर्षक - सभी है परेशान इस महंगाई से

Image
 दिनांक 16/08/022(मंगलवार) -------------------------------------------------------- शीर्षक - सभी है परेशान इस महंगाई से ------------------------------------------------------------ सभी है परेशान, इस महंगाई से। नहीं कोई खुश, इस महंगाई से।। यह महंगाई होगी कब कैसे कम। बढ़ी है तकलीफें, इस महंगाई से।। सभी है परेशान---------------------।। मैं हूँ व्यापारी, कमाई बहुत है। लेकिन मेरे घर में, खर्चें बहुत है।। बहुत कर्ज है, मुझ पर बैंकों का। कर्ज लेना पड़ा, मुझको महंगाई से।। सभी है परेशान---------------------।। मैं शिक्षक हूँ सरकारी, वेतन बहुत है। जमीन और मकानों की, कीमत बहुत है।। बनाने को घर ,लोन मैंने लिया है। किश्तों में ली बाइक , इस महंगाई से।। सभी है परेशान--------------------------।। गरीब आदमी हूँ , देखूँ क्या सपनें। भूखे ही सोये हैं, मेरे साथ अपने।। रोटी- कपड़ा- मकान, कैसे मैं खरीदूँ। मर रहा है गरीब तो, इस महंगाई से।। सभी है परेशान----------------------।। शिक्षक एवं साहित्यकार-  गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान) मोबाईल नम्बर- 9571070847

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांदिया में 76 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया (स्थानीय शिक्षक गुरुदीन वर्मा की रिपोर्ट)

Image
 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांदिया में 76 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया                      (स्थानीय शिक्षक गुरुदीन वर्मा की रिपोर्ट) --------------------------------------------------------- नांदिया(राजस्थान) - सिरोही जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांदिया में 76 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण स्थानीय सरपंच विजय सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पीईईओ क्षेत्र के सभी राजकीय एवं निजी स्कूलों के छात्र- छात्राओं तथा शिक्षक- शिक्षिकाओं ने उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति भी भारी संख्या में रही। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिनमें स्थानीय विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा ऐ वतन तेरे लिए , तेरा ही जलवा, शेर मा रे राणा शेर मा रे, खूब लड़ी झांसी की रानी, गरबा जैसे गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा सतरंगी चुनर,साँवरिया जैसे गीतों पर सां...

इरफान सप्लायर के नेतृत्व में निकाली गई गांव किरार खेड़ी में तिरंगा यात्रा

Image
इरफान सप्लायर के नेतृत्व में निकाली गई गांव किरार खेड़ी में तिरंगा यात्रा जनपद बिजनौर के गांव किरार खेड़ी में इरफान सप्लायर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई जो की गांव के सभी मुख्य चौराहों  से होते हुए मदरसा इस्लामिया अरेबिया जामिया उल उलूम मैं पहुंची मदरसा अरेबिया जामिया उल उलूम में तिरंगा को फहराया गया वही मदरसे के प्रबंधक मौलाना  वजूल कमर ने बताया कि हमें 15 अगस्त को बड़े ही जोश  के साथ मनाना चाहिए क्योंकि हमें 15 अगस्त को हमारे वीरों ने  अपने सर कटा कर आजादी दिलाई थी इसलिए हमें उन्हें याद करते रहना चाहिए वही वीर अब्दुल हमीद और महात्मा गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए तिरंगा यात्रा में मदरसे के सभी स्टाफ ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाया वही तिरंगा यात्रा में शामिल रहे मदरसे के सेक्रेटरी अब्दुल कयूम, कारी अहमद, हाफिज मोहम्मद नाजिम ,वही तिरंगे यात्रा में रहे  कारी अखलाक ,कारी इंतखाब ,कारी कमरुल इस्लाम, मौलाना शराफत, हाफिज मोहम्मद वसीम, मौलाना शमशाद, मोहम्मद इमरान खान, सलमान अहमद, शादाब अहमद, नासिर अहमद, शौकीन अहमद ,विकार अहमद, मोहम्मद युसूफ ठेकेदार, मुल्तान...

रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

Image
 रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनाया स्वतंत्रता दिवस  स्योहारा नगर के आरएसपी इंटर कॉलेज दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी l कार्यक्रम में वंदे मातरम, राष्ट्रगान, सरस्वती वंदना, झंडा गीत तथा ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी जैसे देशभक्ति गीतों को गाया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विद्यालय के प्रबंधक कुंवर राणा प्रताप सिंह रहे उन्होंने समस्त स्टाफ के साथ साथ  छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जिससे उनका भविष्य सुद्रण बन सके l मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया l मुख्य अतिथि के साथ में प्रधानाचार्या  मधुबाला शर्मा,  लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा, कार्यालय अधीक्षक सत्यदेव त्यागी, जकीउर रहमान, वरिष्ठ प्रवक्ता डालचंद, वरिष्ठ अध्यापक प्रवेंद्र कुमार, वरिष्ठ जीव विज्ञान अध्यापक कांता प्रसाद पुष्पक, एनएसएस प्रभारी अनुज कुमार रस्तोगी, पूर्व अध्यापक भारत सिंह, कला अध्यापक शिखर चंद शर्मा आदि ने मंच को साझा किया l  विद्यालय के प्रबंधक महोदय को अपने...

76 वे स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

Image
 76 वे स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा नूरपुर:- नूरपुर के ग्राम हसूपुरा की प्राथमिक विद्यालय में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर तिरंगा फहराया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सी.पी सिंह उपस्थित रहे उन्होंने विद्यालय पहुँचकर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के अवसर पर ग्राम प्रधान शेर सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य अमरजीत सिंह राहुल,डॉ. नटवर लाल,जावर सिंह, विजेंदर सिंह आदि शिक्षक व छात्र मौजूद रहे

शीर्षक - आज़ाद वतन के वासी हम

Image
 दिनांक 15/08/022(सोमवार) ------------------------------------------------------------ शीर्षक - आज़ाद वतन के वासी हम --------------------------------------------------------- आजाद वतन के वासी हम,आपस में मिलकर यह गाये। आबाद रहे यह अपना वतन, हम मिलकर करें ये दुहाएँ।। आजाद वतन के वासी हम-------------------।। खुशकिस्मत हैं हम तो यारों, आजाद वतन में जन्म लिया। नहीं देखी गुलामी हमने कभी, नहीं खून वतन को हमने दिया।। अब फर्ज है अपना मिलकर रहे, नहीं खून अपनों का हम बहाये। आबाद रहे यह अपना वतन, हम मिलकर करें ये दुहाएँ।। आजाद वतन के वासी हम-------------------।। बेरोजगारी- महंगाई-गरीबी, अपने वतन से दूर हो। नहीं कोई मौत हो भूख से, नफरत दिलों की दूर हो।। मुफ़लिस के भी सपनें हो पूरे ,घर यतीम को भी मिल जाये। आबाद रहे यह अपना वतन, मिलकर करें ये दुहाएँ।। आजाद वतन के वासी हम-------------------।। शहीदों के ख्वाब साकार हो, खतरे में नहीं हो चैनो-अमन। जाति-धर्मों के झगड़े मिटे, गुलजार रहे यह अपना चमन।। सलामत देश की शान रहे,तिरंगा कभी नहीं झुक पाये। आबाद रहे यह अपना वतन,हम मिलकर करें ये दुहाएँ।। आजाद वतन के ...

शीर्षक - शत शत नमन उन सपूतों को

Image
 दिनांक 14/08/022(रविवार) -------------------------------------------------------- शीर्षक - शत शत नमन उन सपूतों को ------------------------------------------------------- शत शत नमन उन सपूतों को,आजाद हुआ जिनसे भारत। जिनके त्याग- बलिदान से, सुरक्षित है अपना यह भारत।। शत शत नमन उन---------------------।। मुस्कराते हुए इन चेहरों की,मुस्कान कभी गायब नहीं हो। हँसते हुए लोगों की आँखों से, गिरते हुए आँसू नहीं हो।। सलाम करें उनको जिनके,बलिदान से है महका भारत। जिनके त्याग-बलिदान से, सुरक्षित है अपना यह भारत।। शत शत नमन उन--------------------।। सलाखों में जिनका जीवन गुजरा,आजादी हमें दिलाने में। हंसते हुए चढ़ गए फांसी पर, विदेशी शासन मिटाने में।। जिनकी कुर्बानी से ले रहा है, आज़ादी की सांसें भारत। जिनके त्याग- बलिदान से,सुरक्षित है अपना यह भारत।। शत शत नमन उन--------------------।। जाति-धर्मों पर लड़ने से, बदनामी इससे किसकी होगी। किसका मिटेगा चैनो-अमन,बर्बादी इससे किसकी होगी।। हम कर्ज चुकाये उन वीरों का, जिनसे आबाद है भारत। जिनके त्याग-बलिदान से,सुरक्षित है अपना यह भारत।। शत शत नमन उन--------------...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है

Image
 *रिपोर्ट:-अमरीक सिंह सन्नी* भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आज ग्राम हसुपुरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमे मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा हरी सिंह मंडल महामंत्री रामावतार सिंह मंडल मंत्री गजेंद्र सिंह सैनी बूथ अध्यक्ष अमरजीत सिंह राहुल,मनोज कुमार,प्रीतम सिंह राजीव जोशी विकास जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

एम क्यू इंटर कॉलेज स्योहारा में आज आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन एम क्यूइंटर कॉलेजके प्रधानाचार्य मंसूर इशरत सिद्दीकी के दिशा निर्देशन में हुआ

Image
 एम क्यू इंटर कॉलेज  स्योहारा में आज आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन एम क्यूइंटर कॉलेजके प्रधानाचार्य मंसूर इशरत सिद्दीकी के दिशा निर्देशन में हुआ इस कार्यक्रम के प्रभारी एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मोहम्मद यूनुस एवं स्काउट गाइड अधिकारी ओवैस मतलूब रहे और इसके मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के स्योहारा के चेयरमैन अख्तर जलील साहब और अधिशासी अधिकारी एवं मुख्य लिपिक देवेंद्र कुमार रहे इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें एमक्यू इंटर कॉलेज स्योहारा के एनसीसी कैडेट्स वह स्काउट गाइड ने प्रतिभाग किया इस रंगोली के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं ने समाज के लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए जागरूक किया इस रंगोली के माध्यम से आजादी के 75 साल पूरे होने पर अपने देश के झंडे की शान बनाए रखने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया हमें अपने देश का झंडा हमेशा बुलंद रखना है ऐसा इस रंगोली के माध्यम से प्रेरित किया गया आज एमक्यू इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट वह स्काउट गाइड के छात्रों ने स्योहारा थाना...