शीर्षक - सभी है परेशान इस महंगाई से

 दिनांक 16/08/022(मंगलवार)

--------------------------------------------------------

शीर्षक - सभी है परेशान इस महंगाई से


------------------------------------------------------------

सभी है परेशान, इस महंगाई से।

नहीं कोई खुश, इस महंगाई से।।

यह महंगाई होगी कब कैसे कम।

बढ़ी है तकलीफें, इस महंगाई से।।

सभी है परेशान---------------------।।


मैं हूँ व्यापारी, कमाई बहुत है।

लेकिन मेरे घर में, खर्चें बहुत है।।

बहुत कर्ज है, मुझ पर बैंकों का।

कर्ज लेना पड़ा, मुझको महंगाई से।।

सभी है परेशान---------------------।।


मैं शिक्षक हूँ सरकारी, वेतन बहुत है।

जमीन और मकानों की, कीमत बहुत है।।

बनाने को घर ,लोन मैंने लिया है।

किश्तों में ली बाइक , इस महंगाई से।।

सभी है परेशान--------------------------।।


गरीब आदमी हूँ , देखूँ क्या सपनें।

भूखे ही सोये हैं, मेरे साथ अपने।।

रोटी- कपड़ा- मकान, कैसे मैं खरीदूँ।

मर रहा है गरीब तो, इस महंगाई से।।

सभी है परेशान----------------------।।





शिक्षक एवं साहित्यकार- 

गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद

तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

मोबाईल नम्बर- 9571070847

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*