शीर्षक - शत शत नमन उन सपूतों को

 दिनांक 14/08/022(रविवार)

--------------------------------------------------------

शीर्षक - शत शत नमन उन सपूतों को


-------------------------------------------------------

शत शत नमन उन सपूतों को,आजाद हुआ जिनसे भारत।

जिनके त्याग- बलिदान से, सुरक्षित है अपना यह भारत।।

शत शत नमन उन---------------------।।


मुस्कराते हुए इन चेहरों की,मुस्कान कभी गायब नहीं हो।

हँसते हुए लोगों की आँखों से, गिरते हुए आँसू नहीं हो।।

सलाम करें उनको जिनके,बलिदान से है महका भारत।

जिनके त्याग-बलिदान से, सुरक्षित है अपना यह भारत।।

शत शत नमन उन--------------------।।


सलाखों में जिनका जीवन गुजरा,आजादी हमें दिलाने में।

हंसते हुए चढ़ गए फांसी पर, विदेशी शासन मिटाने में।।

जिनकी कुर्बानी से ले रहा है, आज़ादी की सांसें भारत।

जिनके त्याग- बलिदान से,सुरक्षित है अपना यह भारत।।

शत शत नमन उन--------------------।।


जाति-धर्मों पर लड़ने से, बदनामी इससे किसकी होगी।

किसका मिटेगा चैनो-अमन,बर्बादी इससे किसकी होगी।।

हम कर्ज चुकाये उन वीरों का, जिनसे आबाद है भारत।

जिनके त्याग-बलिदान से,सुरक्षित है अपना यह भारत।।

शत शत नमन उन-----------------------।।





शिक्षक एवं साहित्यकार-

गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद

तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

मोबाईल नम्बर- 9571070847

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*