पद का दुरुपयोग करने वाले प्रधानाचार्य को निलम्बित किया जाये - देवेश खत्री।

 पद का दुरुपयोग करने वाले प्रधानाचार्य को निलम्बित किया जाये -  देवेश खत्री।     


                                -----------------------------------------------                                      (राजस्थान शिक्षक संघ, प्रगतिशील के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा की रिपोर्ट)                                             ------------------------------------------

सिरोही(राजस्थान) -  राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के जिलाध्यक्ष देवेश खत्री के नेतृत्व में नव पदस्थापित मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष महलावत से चर्चा कर ज्ञापन सौंपकर उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने वाले प्रधानाचार्य मूंगथला व खडात को निलम्बित कर विभाग के आदेश की पालना सुनिश्चित करवाने की मांग की ।

मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार संघ (प्रगतिशील) के जिला मंत्री इनामुल हक कुरैशी ने बताया है कि सी डी ई ओ से संगठन के प्रतिनिधि मण्डल से वार्ता कर बताया कि अनुसूचित पीड़ित दम्पति सत्यनारायण बैरवा एवं सविता बैरवा के न्यायालय स्थगन पर कार्यरत रहने के बावजूद उपस्थित पंजिका में जबरन हस्ताक्षर नहीं करने दिए। जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के बावजूद पालना नहीं कर पीड़ित दम्पति को पिछले 3 वर्ष से प्रधानाचार्य मूंगथला एवं खड़ात द्वारा हैरान परेशान किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय में परिवाद दर्ज करवाया। जिसके बाद निदेशालय स्तर के निर्देश से पारदर्शी एवं निष्पक्ष हुई जांच के बाद लेखाधिकारी की टिप्पणी के बाद निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर के निर्देश एवं संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा, पाली के आदेश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी(प्रा.शि.) सिरोही ने नियुक्ति की हैसियत से न्यायालय आदेश पर कार्यरत अवधि को उच्चाधिकारियों के आदेश की पालना में विद्यालय में उपस्थित मानने के विधि सम्मत आदेश को भी मानने से इन्कार करना उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना के साथ पद एवं प्रभाव के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है।

 जो खेदजनक है साथ ही राज्य सरकार के आदेश की भी खुली अवहेलना प्रमाणित है सीडीईओ महलावत ने संगठन के जिला प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि हर हाल में आदेश की पालना नहीं करने वाले प्रधानाचार्य खडात एवं मूंगथला के खिलाफ सख्त कार्यवाहीं की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष देवेश खत्री, जिला मंत्री इनामुल हक कुरैशी, सभाध्यक्ष भगवत सिंह देवड़ा, उपशाखा अध्यक्ष इंद्र मल खंडेलवाल उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*