प्रेम सुधा पहल साहित्यिक मंच व त्रैमासिक पत्रिका के तत्वावधन के पंद्रह अगस्त आजादी का पचहत्तर वाँ आजादी का अमृत महोत्सव अथवा छिहत्तर वें स्वतंत्रता दिवस पे स्वतंत्रता कवि सम्मेलन महावीर नगर जनकपुरी दिल्ली में आयोजित हुआ

 प्रेम सुधा पहल साहित्यिक मंच व त्रैमासिक पत्रिका के तत्वावधन के पंद्रह अगस्त आजादी का पचहत्तर वाँ आजादी का अमृत महोत्सव अथवा छिहत्तर वें स्वतंत्रता दिवस पे स्वतंत्रता कवि सम्मेलन महावीर नगर जनकपुरी दिल्ली में आयोजित हुआ



कन्नौज गुरसहायगंज के युवा कवि अरुण चक्रवर्ती को कर्नल रवि टोकस दिल्ली के द्वारा सम्मानित किया गया 


संस्थापक प्रवीण आर्यवर्ती संपादिका ऋचा उपाध्याय

सह संपादिका पूजा महाजन आयोजन प्रमुख व अध्यक्षा पूनम मौर्य संचालिका प्रेरणा पांडेय

अतिथि कर्नल रवि टोकस दिल्ली C.L . ST मोर्चा अध्यक्ष दिल्ली के उपस्थित रहे । इस आजादी के अमृत महोत्सव पर भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों से माँ वीणावादिनी के पुत्र-पुत्रियों ,कवियों कवित्रियों ने अपनी उपस्थिति देते हुए शानदार काव्यपाठ किया। तथा उन सभी महानुभावों के बीच मुझे भी काव्यपाठ किया तथा यह मेरे लिए बड़ी गौरव की बात है कि देश के सर्वोच्च पद पर देश की रक्षा करने बाले कर्नल रवि टोकस के सानिध्य में काव्यपाठ का अवसर प्राप्त हुआ ये मेरे लिए गौरव की बात है । यह तो सभी जानते हैं कि 

"जहाँ न पहुँचे रवि वहां पहुंचे कवि"

ये कलम के सिपाही ही समाज को दर्पण दिखाने का कार्य करते हैं वहीं गुरसहायगंज सुभाष नगर के युवा कवि अरुण चक्रवर्ती अपने कन्नौज इत्र नगरी की खुशबू दूर-दूर तक अपनी कलम के माध्यम से बिखेर रहे हैं अब दिल्ली के प्रेम सुधा पहल साहित्यिक मंच पर ओज( वीर रस) में कविता पढ़ी कुछ पंक्तियां को तिरंगे को समर्पित

न  ही झुकेगा न ही  झूका है  तिरंगा

मेरे भारत देश की ये शान  है तिरंगा

ये मेरे शहीदों  की निशानी है तिरंगा

ये हिंदुस्तानियों की पहचान है तिरंगा 

काव्य पाठ किया और सभी श्रोताओं से तालियां बटोरीं ।

इसी बीच उपस्थित रहे कर्नल रवि टोकस के द्वारा युवा कवि को श्रेष्ठ काव्यपाठ पर सम्मानित किया ।।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*