रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

 रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनाया स्वतंत्रता दिवस 


स्योहारा नगर के आरएसपी इंटर कॉलेज दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी l कार्यक्रम में वंदे मातरम, राष्ट्रगान, सरस्वती वंदना, झंडा गीत तथा ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी जैसे देशभक्ति गीतों को गाया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विद्यालय के प्रबंधक कुंवर राणा प्रताप सिंह रहे उन्होंने समस्त स्टाफ के साथ साथ  छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जिससे उनका भविष्य सुद्रण बन सके l मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया l मुख्य अतिथि के साथ में प्रधानाचार्या  मधुबाला शर्मा,  लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा, कार्यालय अधीक्षक सत्यदेव त्यागी, जकीउर रहमान, वरिष्ठ प्रवक्ता डालचंद, वरिष्ठ अध्यापक प्रवेंद्र कुमार, वरिष्ठ जीव विज्ञान अध्यापक कांता प्रसाद पुष्पक, एनएसएस प्रभारी अनुज कुमार रस्तोगी, पूर्व अध्यापक भारत सिंह, कला अध्यापक शिखर चंद शर्मा आदि ने मंच को साझा किया l  विद्यालय के प्रबंधक महोदय को अपने समक्ष पाकर सभी छात्र छात्राएं उत्साहित दिखाई दिए l एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा ने अपने एनसीसी कैडेट्स के साथ मुख्य अतिथि कुंवर राणा प्रताप सिंह का स्वागत कर मार्च निकाला l सभी एनसीसी कैडेट्स वर्दी में अप टू डेट रहे lवरिष्ठ अध्यापक रमेश सिंह प्रवेंद्र सिंह, मोहक दीक्षित ने भाषण से स्वतंत्रता सेनानियों, तथा देश को  आजाद कराने वाले महान शहीदों का स्मरण कियाl कार्यक्रम की अध्यक्षा प्रधानाचार्या  मधुबाला शर्मा रही जबकि मंच का संचालन मनोज कुमार दुबे ने किया l

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*