Posts

कायस्थ ऐकता सेवा समिति की मुरादाबाद मंडल के मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने के उपरांत प्रथम बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष रवि हरिओम भटनागर जी निवासी स्योहारा जिला बिजनौर के निवास स्थान पर सम्पन्न हुई।

Image
 कायस्थ ऐकता सेवा समिति की मुरादाबाद मंडल के मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने के उपरांत प्रथम बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष रवि हरिओम भटनागर जी निवासी स्योहारा जिला बिजनौर के निवास स्थान पर सम्पन्न हुई। बैठक मे कायस्थ समाज मे जन जागरूकता लाने के लिए किस प्रकार प्रयास किये जा सकते है सभी ने अपने विचार रखे। कायस्थ समाज को राजनीति मे भी सहभागिता करनी चाहिए और  आगे आकर कमान थामनी चाहिए। कायस्थ समाज से ही भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद जी रहे और यशस्वी प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी जैसे कायस्थ रतन रहे है। इन सभी बातो को मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष रवि हरिओम भटनागर जी ने अपने समस्त कायस्थ समाज के सामने रखा और सभी कायस्थ भाईयो से आपस मे सहयोग करने की अपील की।

शीर्षक-शिव वंदना

Image
 शीर्षक-शिव वंदना त्रिकालदर्शी चंद्रशेखरे,महाकाल अंतर्यामी तुम संसार में हो  व्याप्त, हे जग के स्वामी  पी कर के विष प्याला, नीलकंठ  कहलाये  कैलाश विराजे तुम,उमा पति हो  कहलाये  हे  जग के  रखवाले,  नंदी  हैं तुमको प्यारे  नही कोई तुम बिन, तुम्हीं हो हमारे  सहारे  किये जब पुनर्विवाह, शिवरात्रि है कहलाई  तब ब्रह्मा, विष्णु ने, तुम्हारी महिमा है गाई  सौराष्ट्र पधारे  तुम, सोमनाथ  हो कहलाये वसे उज्जैननगरी, तब महाकाल  कहलाये मिटाई राम की विपदा,तब रामेश्वर प्रगटाये  बने राम सहायक ,वहाँ  रामेश्वरम कहलाये  भयो कृष्ण जन्म ,वहाँ जोगी बनकर आये  दर्शन  तृष्णा लिए, फिर कृष्णा को रुलाये  कहत  जसोदा माई, तुम  जोगी कैसे आये  खेलत लला  रुलौ, कैसी  भिक्षा लेने आये  जन्मे इस कलयुगे, गुरु गोरख नाथ दर्शाये दिया उद्देश्य जग में, बने दुखियों के सहाये  अनुकंपा करो मुझपे,हे जग के पालन हार  मैं अरुण आप से, विनती  करते  वारम्बार  रचनाकार...

मड़िहान विधानसभा 399 के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री रविंद्र बहादुर जी के साथ अहरौरा नगर का भ्रमण किया

Image
 मड़िहान विधानसभा 399 के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री रविंद्र बहादुर जी के साथ अहरौरा नगर का भ्रमण किया  साथ में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी चौधरी जी पूर्व विधायक चुनार जगदंबा सिंह पटेल जी वरिष्ठ सपा नेता गोविंद सिंह पटेल जी जिला महासचिव अभय यादव जी पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव जी तीन बार से लगातार जिला पंचायत सदस्य रहे पंकज उपाध्याय जी मड़िहान विधानसभा के प्रभारी बनाए गए मनोज सिंह पटेल जी हाफिज रोशन अली जी जिला उपाध्यक्ष ओमकार यादव जी के साथ समाजवादी पार्टी के सैकड़ों सम्मानित साथी उपस्थित रहे सरिता सिंह का खास रिपोर्ट

आज 27 फरवरी को श्री भगवती प्रसाद चौधरी जी पूर्व विधायक, कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी ने मिर्ज़ापुर के छानबे विधानसभा के लालगंज ब्लॉक के बनवारी , बरडीहा, निनवार उत्तर गांव में डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी के चुनाव निशान हाथ के पंजे का बटन दबा कर विजई बनाने के लिए अपील किया

Image
 आज 27 फरवरी को श्री भगवती प्रसाद चौधरी जी पूर्व विधायक, कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी ने मिर्ज़ापुर के छानबे विधानसभा के लालगंज ब्लॉक के  बनवारी , बरडीहा, निनवार उत्तर  गांव में डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी के चुनाव निशान हाथ के पंजे का बटन दबा कर विजई बनाने के लिए अपील किया ।श्री चौधरी जी के साथ श्री दीप चन्द जैन  जी जिला कार्यवाहक जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ,श्री शशिभूषण दुबे जी राष्ट्रीय सचिव इंटक, श्री जितेन्द्र चौबे जी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी,, श्री इश्तियाक  अंसारी प्रदेश कॉर्डिनेटर अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस, श्री सन्दीप मिश्रा जी जिलामहासचिव कांग्रेस ,  श्री शिवशंकर पान्डेय जी छानबे विधानसभा प्रभारी ,श्री संतोष दुबे  शहर सचिव कांग्रेस, श्री चंदमप्रसाद तिवारी जी, श्री रवि उपाध्याय जी, डॉ0 दिनेश चौधरी जी थे । सरिता सिंह का खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व गृह सचिव पूर्व आईएएस अधिकारी श्री मणि प्रसाद मिश्र जी से आशीर्वाद लेने उनके बबुरा रघुनाथ सिंह स्थित फार्म हाउस में पहुंच कर छानबे विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व विधायक श्री भगवती प्रसाद चौधरी जी, पीसीसी सदस्य पूर्व अध्यक्ष डी सी डी एफ श्री राम सिंह एडवोकेट जी हम पंडित शशि भूषण दूबे कंचनीय एवं कांग्रेस के जिला सचिव श्री इश्तियाक अंसारी सहित पहुंच कर उनका आशीर्वाद लिया गया है।

Image
 उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व गृह  सचिव पूर्व आईएएस अधिकारी श्री मणि प्रसाद मिश्र जी से आशीर्वाद लेने उनके बबुरा रघुनाथ सिंह स्थित फार्म हाउस में पहुंच कर  छानबे विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व विधायक श्री भगवती प्रसाद चौधरी जी, पीसीसी सदस्य पूर्व अध्यक्ष डी सी डी एफ श्री राम सिंह एडवोकेट जी हम पंडित शशि भूषण दूबे कंचनीय एवं कांग्रेस के जिला सचिव श्री इश्तियाक अंसारी सहित पहुंच कर उनका आशीर्वाद लिया गया है। उन्होंने कांग्रेस एवं देश के हालात की चर्चा किया। और वर्तमान चुनाव आयोग के हालात एवं 1991 में चुनाव आयुक्त की एन शेषन जी की तुलनात्मक टिप्पणी किया है। आपका शुभेच्छु पंडित शशि भूषण दूबे कंचनीय वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इण्टक लालगंज मिर्जापुर। सरिता सिंह का खास रिपोर्ट

नशीली गोलियों सहित पकड़ कर आरोपी को भेजा जेल।

Image
 नशीली गोलियों सहित पकड़ कर आरोपी को भेजा जेल। स्योहारा।स्योहारा पुलिस द्वारा चल रही अपराधियों की धर पकड़ के अभियान के तहत एक आरोपी को पकड़ कर उससे बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की हैं। जिसके बाबत थानाध्यक्ष आशीष तोमर ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 96 / 22 धारा 21 / 22 एनडीपीएस एक्ट बनाम यामीन पुत्र शफीक अहमद ग्राम सफियाबाद थाना स्योहारा जनपद बिजनौर को 1800 सौ नशीली गोलियां एलप्राजोलाम  के साथ एसआई  कुंवर पाल सिंह कांस्टेबल 301 सुनील कुमार के द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बिजनौर भेजा गया।

स्योहारा। नगर निवासी पूर्व सभासद मुस्तकीम अहमद अंसारी पान वाले की सुपुत्री सोफिया नाज़ अन्सारी ने सी.एस. एग्जीक्यूटिव की परीक्षा पास कर नगर व क्षेत्र वासियों को किया गौरवान्वित।

Image
 स्योहारा। नगर निवासी पूर्व सभासद मुस्तकीम अहमद अंसारी पान वाले की सुपुत्री सोफिया नाज़ अन्सारी ने सी.एस. एग्जीक्यूटिव की परीक्षा पास कर नगर व क्षेत्र वासियों को किया गौरवान्वित। बतातें चलें कि सोफिया नाज एक ग़रीब परिवार से है, उन्होंने 10 वीं की परीक्षा जैन पाठशाला व 12 वीं की परीक्षा आरएसपी इंटर कॉलेज तथा बीकॉम ऑनर्स विवेक कॉलेज बिजनौर से शानदार नंबरों से पास की और विवेक कॉलेज में ही एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। सोफिया नाज़ ने आई.सी.एस.आई द इंस्टीट्यूट आफ कंपनी सेक्रेट्रीज़ ऑफ इंडिया ( न्यू दिल्ली ) से सी.एस की परीक्षा पास कर स्योहारा का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि सी.एस की पढ़ाई करने के लिए एक मोटी रकम खर्च कर दिल्ली या मुंबई स्थित कोचिंग सेंटर जाना पड़ता है। लेकिन सोफिया नाज़ ने इंटरनेट के जरिए घर पर ही रहकर पढ़ाई की और अच्छे नंबरों से परीक्षा पास की। सोफिया नाज के साथ इस परीक्षा में और भी युवतियां दिल्ली मुंबई से कोचिंग लेकर तैयारियां कर रही थी। लेकिन सोफिया नाज क्षेत्र की पहली लड़की है जिसने इस परीक्षा को पास किया है। पत्रकार फ़ज़ल अन्सारी द्वारा की गई एक वार्ता में सोफिया नाज ने अ...

हरिद्वार से जल लेकर आने वालें शिवभक्तों के लिए विश्राम तथा भोजन के लिए रेलवे स्टेशन पर प्राचीन कावडिय़ा शिविर का आयोजन हुआ ।

Image
 हरिद्वार से जल लेकर आने वालें शिवभक्तों के लिए विश्राम तथा भोजन के लिए रेलवे स्टेशन पर प्राचीन कावडिय़ा शिविर का आयोजन हुआ ।   इस बर्ष यें 48 वा आयोजन है । शिविर का शुभारंभ विधिवत पूजन के साथ पंडित सुजीत भारद्वाज द्वारा किया गया । इस शिविर का आयोजन शिविर के सरक्षक डाक्टर मनोज वर्मा ,बदर खान ,डाक्टर विनित देवरा के सानिध्य में होता है . शिवरात्रि से एक दिन पुर्व तक चलने वाले इस शिविर में शिवभक्तों के लिए भोजन , विश्राम की व्यवस्था होती है । इस दौरान शिविर व्यवस्थापक मनोज भटनागर ने बताया कि शिव भक्तों के लिए इस निशुल्क कांवड़ शिविर का आयोजन किया गया है, ये शिविर पिछले 47 वर्षों से लगातार लग रह है। वरिष्ठ समाजसेवी व्यापारी नेता अरुण कुमार वर्मा वर्मा  बताया की यहां हर साल  महाशिवरात्रि के मौके पर  कावर्ती सेवा शिविर  लगाया जाता है जो बड़ा ही पुण्य का कार्य है।  इस दौरान शिविर शुभारंभ में अनिल जैन , मुकेश रस्तौगी ,अरविंद टाक , डाक्टर मुकेन्द सिंह ,डाक्टर महेंद्र सिंह , अरूण वर्मा  , संजीव भंडारी , अनिल जुनैजा , गौरव गुप्ता , मनोज भटनागर, एडवोकेट अनुराग...

आज नगर नगीना 25/02/2022 को पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सैनी के नेतृत्व मे नगीना सीओ साहव सुमित शुक्ला जी को सोल उड़ाकर सम्मानित किया ।

Image
 आज नगर नगीना 25/02/2022 को पुलिस विभाग  एवं पुलिस  परिवार  कल्याण संघ   के जिलाध्यक्ष  सोनू  सैनी  के नेतृत्व  मे  नगीना  सीओ  साहव  सुमित शुक्ला  जी  को  सोल  उड़ाकर सम्मानित  किया ।   सम्मानित  कर्ता  , पवन  कुमार  कटारिया ,  जिला  उपाध्यक्ष,  शिवा  विगंलानी  व जिला  सचिव  मनोज  टंडन  , व जिला बरिष्ट उपाध्यक्ष  कपिल  कुमार  , सुर्या जिला सचिव  रोहित शर्मा,  जिला  सचिव   रोहित कुमार , सैनी जिला  सचिव  विशाल कुमार   जिला  सदस्य  , इत्यादि   कार्य कर्ता  ने  उनके  उज्जवल  भविष्य  की  कामना  की  व शिवरात्रि  कि  शुभकामनाऐ  भी  दि।   रोहित कुमार  की रिपोर्ट

निर्भीक एवं निष्पक्ष रूप से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की गई

Image
 *निर्भीक एवं निष्पक्ष रूप से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की गई * *पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर व जिलाधिकारी मीरजापुर द्वारा थाना कछवां क्षेत्रान्तर्गत विद्यालयों पर आमजन एवं गणमान्य लोगो के साथ की गई बैठक, निर्भीक एवं निष्पक्ष रूप से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की गई —*                           उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 का शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 23.02.2022 को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर व जिलाधिकारी मीरजापुर द्वारा थाना कछवां क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय कटका, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरैनी, प्राथमिक विद्यालय बरैनी व संस्कृत विद्यालय बरैनी में आमजन एवं गणमान्य लोगो के साथ बैठक की गई । उक्त बैठक के दौरान फेज-7 में जनपद में होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दौरान आमजन को मतदान केन्द्रो पर पहुंचकर निर्भीक होकर, निष्पक्ष रूप से अधिक से अधिक अपने-अपने मतो का प्रयोग करने तथा कोविड गाइडलाइन्स का अनुपालन करने की अपी...

किरतपुर। आज सुबह गांव भनेडा में गांव के ही रहने वाले इकराम पुत्र फारुख _ करेशी उम्र लगभग 32 वर्ष का शव खेत में नीम के पेड से लटका मिला। सुबह गांव के ही कुछ लोग जब अपने खतों ह पर कार्य करने जा रहे थे तो उन्होंने कि ह इकराम का शव पेड़ से लटका देख कर

Image
 किरतपुर। आज सुबह  गांव भनेडा में गांव के ही रहने वाले इकराम पुत्र फारुख _ करेशी उम्र लगभग 32 वर्ष का शव खेत  में नीम के पेड से लटका मिला। सुबह गांव के ही कुछ लोग जब अपने खतों ह पर कार्य करने जा रहे थे तो उन्होंने कि ह इकराम का शव पेड़  से लटका देख कर  इसकी सूचना तुरंत इकराम के परिवार न ओर पुलिस को दी। किरतपुर थाना प्रभागा ओर भनेडा चौकी इंचार्ज राकंश है क॒मार पुलिस फॉर्स क साथ तुरंत मोक पर पहुंचे ओर शव को पेड़ से उतार कर अपने कब्जे में लिया। परिवार वालों का कहना था कि रात्रि लगभग 12:00 बजे तक इकराम घर पर ही मोजूद था। इकराम अविवाहित बताया जाता हे।  परिवार वालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। घटना का पता  चलते ही तुरंत नजीबाबाद सीओ गजेंद्र पाल सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे ओर किरतपुर थाना प्रभारी को शीघ्र ही मामले  का खुलासा करने के लिए कहा। किरतपुर थाना प्रभारी का कहना है कि घटना का शीघ्र खुलासा जांच कर किया जाएगा डिकराम के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल था और मोके पर काफी सख्या में ग्रामीण मौजूद थे समाचार लिखे जाने तक इकराम के शव को पोस्टमार्टम...

केदारनाथ सविता को प्रयागराज में मिला निराला स्मृति सम्मान

Image
 केदारनाथ सविता को प्रयागराज में मिला निराला स्मृति सम्मान    मिर्जापुर। जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार केदारनाथ सविता को प्रयागराज की साहित्यिक संस्था 'गुफ्तगू' का "निराला स्मृति सम्मान" मिला है। यह सम्मान उन्हें निराला जयंती के अवसर पर  प्रयागराज के बालभारती कान्वेंट स्कूल के सभागार में देश के 130 कवियों की कविताओं के शामिल संकलन 'कविता के प्रमुख हस्ताक्षर' के विमोचन के अवसर पर आयोजित एक समारोह मे प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें न्यायमूर्ति अशोक कुमार सिंह व वरिष्ठ साहित्यकार यश मालवीय ने प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार यश मालवीय ने महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के साथ उनके पिता उमाकांत मालवीय के कई संस्मरण सुनाये। विशिष्ट अतिथि व सरस्वती पत्रिका के संपादक रविनंदन सिंह ने कहा कि निराला जी बंगाल से इलाहाबाद आए थे।उन्हें बंगला भाषा आती थी। सरस्वती पत्रिका पढ़ कर उन्होंनें हिंदी सीखी। फिर उनकी कविता 'राम की शक्ति पूजा' और 'तुलसीदास' कालजयी रचना बन गयी। निराला जी की कविता 'वह तोड़ती पत्थर' की चर्चा  प्रकाशित क...

मोटिवेशनल स्ट्रिप्स मलय साहित्य और अनुवाद के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. राजा राजेश्वरी सीता रमन ने ग्रेनाडा, निकारागुआ 2022 के अंतर्राष्ट्रीय कविता उत्सव में भाग लिया

Image
 मोटिवेशनल स्ट्रिप्स मलय साहित्य और अनुवाद के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. राजा राजेश्वरी सीता रमन ने ग्रेनाडा, निकारागुआ 2022 के अंतर्राष्ट्रीय कविता उत्सव में भाग लिया मोटिवेशनल स्ट्रिप्स प्रशासन ने डॉ. राजा राजेश्वरी सीता रमन को ग्रेनाडा, निकारागुआ के अंतर्राष्ट्रीय कविता महोत्सव में भाग लेने के लिए बधाई दी। फोरम के संस्थापक शिजू एच पल्लीथाजेथ ने कहा कि यह मोटिवेशनल स्ट्रिप्स वैश्विक परिवार के लिए गर्व का क्षण है और वह दुनिया भर के साथी कवियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। निकारागुआ कविता उत्सव हर साल फरवरी के महीने में एक सप्ताह के लिए मनाया जाता है। ग्रेनेडा का पूरा शहर उत्सव में शामिल होता है। दुनिया भर के कवियों को भाग लेने और निकारागुआ बार्ड्स को श्रद्धांजलि देने के लिए आमंत्रित किया जाता है। वह 2018 में और अब 2022 में उत्सव में शामिल हुई थीं। इस साल यह ऑनलाइन आयोजित किया गया था। वीडियो इस साल उनकी राष्ट्रीय भाषा में स्पेनिश में अनुवाद के साथ भेजे गए थे। डॉ. राजा की कविता का अनुवाद मलेशिया में स्पेनिश व्याख्याता डॉ. शनीला मंसूर ने किया था। 2018 के कविता उत्सव के बाद, मलेशिया की सरकारी ...

सौंदर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने "कला वैभवम 2022" के लिए पर्दा उठाया

Image
 सौंदर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने "कला वैभवम 2022" के लिए पर्दा उठाया प्रतिष्ठित सांस्कृतिक कार्यक्रम कला वैभवम 2022 का आयोजन सिम्स आईक्यूएसी इनिशिएटिव्स, सौंदर्य कन्नड़ वेदिके, इटली कन्नड़ साहित्य संग, एनएसएस और एनसीसी द्वारा पुरंदरा इंटरनेशनल ट्रस्ट (करुणादा गुरुकुला) के सहयोग से किया गया था। 16/02/22 और 17/02/22 को सौंदर्या इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कैंपस में कलावैभवम, अंतर्राष्ट्रीय नृत्य और संगीत समारोह 2022 का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता श्री. सौंदर्या पी मंजप्पा, अध्यक्ष, सौंदर्या एजुकेशनल ट्रस्ट। बैंगलोर ब्रदर्स द्वारा मधुर कर्नाटक गायन प्रदर्शन को सुनने के लिए एक विशाल सभा इकट्ठी हुई थी। बंगलौर ब्रदर्स अपने मजबूत बंधन के लिए जाने जाते हैं, जो लंबे वर्षों के साहचर्य से बढ़े हैं। हरिहरन ने एस एन श्रीनिवास प्रसन्ना से गायन संगीत सीखा। अशोक ने आर रमेश, डी एस श्रीवत्स और वैदेही के अधीन गायन की शिक्षा ली। उन्होंने प्रसिद्ध तालवादक एच एस सुधींद्र से मृदंगम सीखा। उन्होंने अपनी विद्वत परीक्षा प्रथम रैंक के साथ उत्तीर्ण की। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और संगीत मे...

आज दिनांक 22.02.2022 को थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत बसंत लाल उर्फ अल्ली पुत्र स्व0 मिठाई लाल निवासी लालगंज थाना लालगंज मीरजापुर उम्र करीब 35 वर्ष का शव घर से दूर सिवान मे भूसा रखने के लिए बने कमरे में मिलने की सूचना प्राप्त हुई ।

Image
 आज दिनांक 22.02.2022 को थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत बसंत लाल उर्फ  अल्ली पुत्र स्व0 मिठाई लाल निवासी लालगंज थाना लालगंज मीरजापुर उम्र करीब 35 वर्ष का शव घर से दूर सिवान मे भूसा रखने के लिए बने कमरे में मिलने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर पुलिस उप महा निरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर तथा अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक लालगंज मय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं । मौके पर फील्डयूनिट/डॉग स्क्वॉड भी मौजूद है । पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा घटना के संबंध में छानबीन एवं पूछताछ की गयी, प्रथम दृष्टया सिर में आई चोट के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है । थाना लालगंज पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

हे मतदाता !, हे राष्ट्रनिर्माता !*

Image
 *हे मतदाता !, हे राष्ट्रनिर्माता !* हे मतदाता !, हे राष्ट्रनिर्माता ! दारू मुर्गे पर ना बिक जाना। प्रत्याशी को समझ परख कर, मतदान जरूर तुम कर आना।। लोकतंत्र के तुम हो आधार, वोट तुम्हारे विकास सूत्रधार। जाति धर्म से ऊपर उठ कर , मतदान जरूर तुम कर आना।। हे भाग्य विधाता !, हे मतदाता ! अबकी फिर चूक ना जाना। लोभ भय में ना फंस तुम, ईमानदार प्रत्याशी चुन लाना।। हे मतदाता तुम भी, अपनी ताकत को पहचानो। नेता तुम्हारा पढ़ा लिखा हो, अबकी ऐसा तुम चुन डालो।। हे मतदाता !, हे राष्ट्रनिर्माता ! तुम्हारा मत है बड़ा अनमोल। दारू, मुर्गे के लालच में, अबकी ना दो इसे फिर तोल।। *अंकुर सिंह* चंदवक, जौनपुर,  उत्तर प्रदेश- 222129 मोबाइल नंबर - 8367782654. व्हाट्सअप नंबर - 8792257267.

गांव में पहुँचा जंगली जानवर,दहशत

Image
 गांव में पहुँचा जंगली जानवर,दहशत मड़िहान स्थानीय क्षेत्र के पटेवर गांव में जंगली जानवर आने से ग्रामीणों में दहशत मच गया।शनिवार की रात जंगली जानवर तेज आवाज में शोर करते हुए गांव में घुसा तो लोग भय के कारण घरों में दुबक गये।ग्रामीणों ने सूचना वनविभाग के टीम को दिया।वनक्षेत्राधिकारी सूर्यभूषण दुबे द्वारा टीम भेजकर पता लगवाया गया तो लोगों द्वारा तेंदुआ जैसे जानकरी आने की बात बताई गयी हालांकि जानवर द्वारा किसी को नुकसान नहीं पहुँचाया गया।वनविभाग द्वारा जानवर की निगरानी हेतु टीम लगा दी गयी।बताया जाता है कि तेंदुए जैसे जानवर जो घायलावस्था में है व पानी के तलाश में रास्ता भटकर गांव में आ गया है।वनविभाग द्वारा बताया गया कि देखते ही उक्त जानवर को जंगल की ओर भगा दिया जायेगा व ग्रामीणों को सावधान रहने हेतु बताया गया है।इस सम्बंध में वनक्षेत्राधिकारी ने कहा कि जंगली जानवर आने की सूचना है देखते ही उसे पकड़कर चिड़िया घर भेज दिया जायेगा।

दो बाइकों आमने सामने भिड़ंत में 3 लोग घायल, रेफर

Image
 दो बाइकों आमने सामने भिड़ंत में 3 लोग घायल, रेफर । राजगढ़ -      मड़िहान थाना क्षेत्र के करौंदा गांव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। एंबुलेंस द्वारा तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।    धौरहा पुलिस चौकी क्षेत्र के करौंदा गांव निवासी जितेंद्र सिंह 36 वर्ष व अशोक शर्मा 52 वर्ष एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर करौंदा जा रहे थे। कि सामने से आ रहा पड़रवा गांव निवासी बाइक सवार सिकंदर 24 वर्ष पुत्र रामधनी से आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया। जहां तीनो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तीनो घायलों को चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर रेफर कर दिया। रविंद्र कुमार

विधानसभा चुनार विधायक अनुराग सिंह

Image
  रिपोर्ट सरिता देवी                                                            प्रणाम, मैं आपका विधायक अनुराग सिंह, वर्ष 2017 में आप सबके आशीर्वाद और प्यार के बदौलत जब मुझे चुनार विधानसभा के नेतृत्व की जिम्मेदारी आप सब ने सौंपी,  उसके उपरांत इस जिम्मेदारी का हरसंभव निर्वहन करते हुए मैंने चुनार विधानसभा क्षेत्र को सड़क, बिजली, पानी, पर्यटन, शिक्षा-स्वास्थ्य सहित सभी दिशाओं में अपने प्रयासों से आगे बढ़ाने का काम किया।  चुनार विधानसभा क्षेत्र के यह 5 वर्ष चुनार की तरक्की- उन्नति और प्रगति के 5 वर्षों के सबसे स्वर्णिम कार्यकालों में से एक हैं।   एक बार पुनः चुनावी रणभेरी मुहाने पर है पुनः आप सभी को चुनार विधानसभा के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपने का चुनाव करना है  मैं चाहता हूं कि विकास की इस गति को निरंतर इसी तरह अग्रसित रखने के लिए एक बार पुनः अपने इस भाई, अपने बेटे, अपने इस सेवक, अपने साथी को मौका दें । धन्...

ट्रेक्टर ट्राले की टक्कर से खम्बा गिरा, बिजली हुई गुल रिपोर्ट क़ामिल हसन टिंकू

Image
 ट्रेक्टर ट्राले की टक्कर से खम्बा गिरा, बिजली हुई गुल  स्योहारा।नगर से सटे शफियाबाद में तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बिजली का खम्बा धराशायी हो गया जिसके चलते गांव की बिजली 24 घण्टे से गुल है,जबकि ट्रेक्टर ट्राली को छोड़ दिया गया। बिजली भागने की शिकायत जब ग्रामीणों ने विभाग से की तो बताया गया कि खम्भा आकर लगेगा उसके बाद ही बिजली चालू होगी,जबकि ग्रामीण अंधरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। दानिश, शानू, नासिर आदि ने बताया कि ट्रेक्टर तेज़ रफ़्तार पर था जो अनियंत्रित होकर खम्बे सर टकरा गया पर अच्छा हुआ हादसे में किसी की जान माल का नुकसान नही हुआ