ट्रेक्टर ट्राले की टक्कर से खम्बा गिरा, बिजली हुई गुल रिपोर्ट क़ामिल हसन टिंकू

 ट्रेक्टर ट्राले की टक्कर से खम्बा गिरा, बिजली हुई गुल 



स्योहारा।नगर से सटे शफियाबाद में तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बिजली का खम्बा धराशायी हो गया जिसके चलते गांव की बिजली 24 घण्टे से गुल है,जबकि ट्रेक्टर ट्राली को छोड़ दिया गया।


बिजली भागने की शिकायत जब ग्रामीणों ने विभाग से की तो बताया गया कि खम्भा आकर लगेगा उसके बाद ही बिजली चालू होगी,जबकि ग्रामीण अंधरे में रात गुजारने को मजबूर हैं।


दानिश, शानू, नासिर आदि ने बताया कि ट्रेक्टर तेज़ रफ़्तार पर था जो अनियंत्रित होकर खम्बे सर टकरा गया पर अच्छा हुआ हादसे में किसी की जान माल का नुकसान नही हुआ

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।

स्वास्थ शिविर में की जांच