Posts

थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा अन्तर्प्रान्तीय वाहन चोर गिरोह के 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व उनके कब्जे से चोरी की 02 अदद चार पहिया वाहन एवं 10 अदद मोटरसाइकिल बरामद

Image
 थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा अन्तर्प्रान्तीय वाहन चोर गिरोह के 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व उनके कब्जे से चोरी की 02 अदद चार पहिया वाहन एवं 10 अदद मोटरसाइकिल बरामद    जनपद मीरजापुर भदोही, वाराणसी , प्रयागराज आदि जनपदो से वाहन /मोटरसाइकिल चोरी कर म0प्र0 में बेचने वाले गिरोह के 06 नफर अभियुक्त को गिरधर चौराहा थाना को0शहर मीरजापुर से गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर उनके घर ड्रमण्डगंज व हनुमना (म0प्र0) से चोरी की 02 अदद चार पहिया वाहन व 10 अदद मोटरसाइकिले बरामद की गयी। इनमे से बरामदशुदा एक चार पहिया वाहन मारुति 800 के चोरी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 08/22 धारा 379 भादवि एवं एक अदद अपाचे मोटरसाइकिल के चोरी के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 09/2022 धारा 379 भादवि थाना स्थानीय पर पूर्व से पंजीकृत है। पकड़े गये अभियुक्तगणो द्वारा पूछताछ मे बताया गया कि वे सभी गैंग बनाकर पिकप नं0 UP63AT7269 से रात्रि में जनपद मीरजापुर भदोही, वाराणसी ,प्रयागराज आदि जनपदो से वाहन /मोटरसाइकिल चोरी करके  ले जाकर अपने घरो पर छुपा कर रख देते है जिसे ग्राहक तय कर गाड़ियो के नम्बर बदलकर व फर्जी कागजा...

बड़ी खबर* *टीईटी परीक्षार्थी एडमिट कार्ड दिखाकर करेंगे रोडवेज में फ्री

Image
 *बड़ी खबर* *टीईटी परीक्षार्थी एडमिट कार्ड दिखाकर करेंगे रोडवेज में फ्री यात्रा,*          लखनऊ। 23 जनवरी रविवार को होने वाली टीईटी की परीक्षा के लिए परिवहन निगम प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एडमिट कार्ड दिखाकर परीक्षार्थी रोडवेज सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। शुक्रवार यानी 21 की देर रात 12 बजे से 23 की रात 12 बजे तक परीक्षार्थियों को यह सेवाएं निश्शुल्क उपलब्ध होंगी। प्रदेश के सभी बस स्टेशनों से यह व्यवस्था की गई है।

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर मीरजापुर तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया।

Image
 पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर मीरजापुर तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया।          मिर्जापुर।उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में आज दिनांक 21.01.2022 को शैलेन्द्र प्रकाश त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व मे उ0नि0 माधव सिंह थानाध्यक्ष पड़री, उ0नि0 रामेश्वर नाथ यादव, उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव, मय पुलिस टीम एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना पड़री क्षेत्रांतर्गत कस्बा पड़री, थानापुर, भरपुरा,हुरूआ,आमघाट,अघवार तथा उमाशंकर सिंह क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जिगना,उ0नि0 सच्चिदानंद राय उ0नि0 रामबचन यादव, उ0नि0 छोटू राम मय पुलिस टीम एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना जिगना क्षेत्रांतगर्त नरौइया बाजार, मनिकठा, गौरा,परमानपुर,छतरी का पुरा,विहसड़ा खुर्द,काशी सरपत्ती तथा हरगढ़ में फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन किया गया । फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन कर आम जनम...

थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा अन्तर्प्रान्तीय वाहन चोर गिरोह के 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व उनके कब्जे से चोरी की 02 अदद चार पहिया वाहन एवं 10 अदद मोटरसाइकिल बरामद

Image
 थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा अन्तर्प्रान्तीय वाहन चोर गिरोह के 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व उनके कब्जे से चोरी की 02 अदद चार पहिया वाहन एवं 10 अदद मोटरसाइकिल बरामद           मिर्जापुर।पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षकमहोदय जनपद मीरजापुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान, पुलिस अधीक्षक महोदय नगर के कुशलत नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी महोदय नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक के मार्ग दर्शन मे थाना को0शहर मीरजापुर पुलिस द्वारा जनपद एस0ओ0जी0/स्वाट टीम तथा सर्विलान्स सेल की मदद से दिनांक 21/01/22 को जनपद मीरजापुर भदोही, वाराणसी , प्रयागराज आदि जनपदो से वाहन /मोटरसाइकिल चोरी कर म0प्र0 में बेचने वाले गिरोह के 06 नफर अभियुक्त को गिरधर चौराहा थाना को0शहर मीरजापुर से गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर उनके घर ड्रमण्डगंज व हनुमना (म0प्र0) से चोरी की 02 अदद चार पहिया वाहन व 10 अदद मोटरसाइकिले बरामद की गयी। इनमे से बरामदशुदा एक चार पहिया वाहन मारुति 800 के चोरी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 08/22 धारा 379 भादवि ए...

अपर पुलिस महानिदेशक एडीजी बरेली जोन,

Image
 अपर पुलिस महानिदेशक एडीजी बरेली जोन, श्रीमान राजकुमार जी द्वारा जनपद बिजनौर के कलेक्ट्रेट परिसर में विधानसभा चुनाव-2022 हेतु नामांकन स्थल  का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। आज दिनांक 21-01-2022को उत्तर प्रदेश पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक एडीजी बरेली जोन,श्रीमान राजकुमार जी द्वारा जनपद बिजनौर के कलेक्ट्रेट परिसर में विधानसभा चुनाव-2022 हेतु नामांकन स्थल का भ्रमण एवं निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान जनपद बिजनौर के जिलाधिकारी श्रीमान उमेश मिश्रा जी एवं जनपद बिजनौर के पुलिस अधीक्षक श्रीमान डॉ धर्मवीर सिंह जी व अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमान डॉ प्रवीन रंजन सिंह जी मौजूद रहे।

अर्धविक्षिप्त मासूम से कर दुराचार,आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Image
 अर्धविक्षिप्त मासूम से कर दुराचार,आरोपी को पुलिस ने पकड़ा स्योहारा।गुरुवार की शाम नगर में उस समय सनसनी मच गई जब  नगर के एक मोहल्ले निवासी एक 10 वर्षीय अर्धविक्षिप्त मासूम को उसी के मोहल्ले के एक कामुक दरिंदे ने हवस का शिकार बना लिया। प्राप्त समाचार के अनुसार नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी 10 वर्षीय पुत्री जो कि दिमाग से कमज़ोर है और ठीक से बोल भी नही पाती को अलीशान पुत्र फरमान नामक युवक बच्ची को बिस्किट दिलाने के बहाने तालाब किनारे ले गया और बच्ची के साथ मारपीट करते हुए उसके साथ दुराचार कर डाला,बच्ची की चीख सुनकर बच्ची का पिता मौके पर पहुंचा तो आरोपी मौके से फरार हो गया घटना के बाद बच्ची की हालत गम्भीर है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है तथा तहरीर के आधार पर सम्बंधित धाराओं को आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

माननीय एसएसपी महोदय जिला गाजियाबाद

Image
 माननीय एसएसपी महोदय जिला गाजियाबाद विषय यूपी बॉर्डर ट्रांसपोर्ट नगर साहिबाबाद थाना के अंतर्गत  चोरों का आतंक आए दिन लगातार होने वाली चोरियों के संबंध में  मान्यवर  थाना साहिबाबाद क्षेत्र के यूपी बॉर्डर सीमा चौकी के एरिया में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं चोरों का आतंक लूट की घटनाएं धोखाधड़ी की घटनाएं आम बात हो गई ऐसा महसूस होने लगा चोरों को पुलिस का डर नहीं दुकानों के छत को तोड़कर नशेड़ी इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ऐसा माहौल बन गया कि सुबह जब किसी पड़ोसी का फोन आ जाए तो डर लगने लगा कहीं दुकान पर चोरी तो नहीं हो गई चोरी की घटना होने के बाद 112 नंबर पर फोन करने के बाद सीमा चौकी से जो पुलिस वाले आते हैं वही सब बोल देते हैं कि नशेड़ी यों का काम है तो इनकी रोकथाम की जाए  चोरियों की शिकायत देने के बाद भी कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा चोरियां लगातार हो रहे हैं मेट्रो के नीचे स्ट्रीट लाइट लगी है मगर बंद ही रहती हैं दूसरा बड़ा कारण रात 10: से 6:00 बजे का कर्फ्यू जिससे चाय की दुकान है जो 24 घंटे चलती थी ढाबे होटल जो 24 घंटे चलते थे वह सब बंद हो गए बॉर्डर की चहल-पहल ...

सभी दिव्यांग साथी पोस्टल बैलट का इस्तेमाल करें और फार्म 12 घ भरे और घर से ही अपना वोट डालें

Image
 सभी दिव्यांग साथी पोस्टल बैलट का इस्तेमाल करें और फार्म 12 घ भरे और घर से ही अपना वोट डालें राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और 2022 विधानसभा चुनाव बिजनौर के ब्रांड एंबेसडर श्री एमआर पाशा ने सभी दिव्यांग जनों से फॉर्म 12 घ भरकर अपने बीएलओ को जमा कराएं और अपना विकलांग सर्टिफिकेट भी लगाएं इस अवसर पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग बुजुर्गों कमजोर व्यक्तियों को मतदाताओ मतपत्र की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वार उसकी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय, बिजनौर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा डाक मतपत्र के लिए निर्धारित फार्म-12 घ भी अपने साथ लेकर जाएं ताकि इच्छुक दिव्यांग बुजुर्ग कमजोर मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग में उनका सदुपयोग कर सके।   उन्होंने बताया कि उपरोक्त दिव्यांग बुजुर्ग कमजोर यदि कोईजो पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान करना चाहता है तो वह फार्म-12 घ पूर्ण रूप से भरकर अपने विभाग के नामित नोडल अधिकारी प्रमाणित कराते हुए नामनिर्देशन के अंतिम दिनां...

शीर्षक- हमको है सिर्फ अपने वतन के लिए जीना

Image
 दिनांक - 21/01/022(शुक्रवार) ------------------------------------------- शीर्षक- हमको है सिर्फ अपने वतन के लिए जीना ----------------------------------------------- हमको है सिर्फ अपने वतन के लिए, जीना और मरना। सदा चले हम वतन की राह, यह मकसद हो अपना।। हमको है सिर्फ़ अपने ----------------।। पैदा हुए हैं इस माटी में, खेले और इसपे बड़े हुए। इसके ही साये में अपने सपने, सारे साकार हुए।। नमन करें इस धरती को , वादा इससे हमेशा निभाना। हमको है सिर्फ अपने--------------।। जीने का नहीं हक उनको, जो बांट रहे हैं अपना वतन। खून बहाकर मजहब के लिए,जो लूट रहे हैं यहाँ अमन।। करते हैं जो सौदा वतन का, उनको अब है मिटाना। हमको है सिर्फ अपने--------------।। मिट जाये हम इसके लिए, जिंदा रहे यह अपना वतन। शान नहीं हो इसकी कम, गुलज़ार रहे यह अपना चमन।। मिटे नहीं अरमां शहीदों के, साकार उनके सपनों को करना। हमको है सिर्फ अपने -----------------।। रचनाकार एवं लेखक-  गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान) मोबाईल नम्बर- 9571070847

रामललित सिंह पीजी कालेज कैलहट में आयोजित सम्मान समारोह में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के टाप टेन में शामिल रामललित सिंह पीजी कालेज के 16 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

Image
 कैलहट,मिर्जापुर रामललित सिंह पीजी कालेज   कैलहट में आयोजित सम्मान समारोह में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के टाप टेन में शामिल रामललित सिंह पीजी कालेज के  16 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया ।बीएससी एजी में निकिता सिंह प्रथम स्थान(गोल्ड मेडल),एम ए भूगोल में आयुषी पाण्डेय प्रथम स्थान(गोल्ड मेडल),एम एड में सीमा सिंह प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल),एम ए राजनीति विज्ञान में प्रियंबदा दूसरा स्थान,एम ए जन्तु विज्ञान में स्वाती गुप्ता दूसरा स्थान,एम ए हिन्दी में प्रतिमा पटेल तीसरा स्थान,एम ए समाजशास्त्र में प्रेमलता पाठक तीसरा स्थान,बीएससी कृषि में प्रतिष्ठा सिंह चौथा स्थान,बीएससी कृषि में अमीषा सिंह चौथा स्थान,एम ए राजनीति विज्ञान में विवेक कुमार चौथा स्थान,एम एड में सोनम केशरी पांचवां स्थान, बीएससी कृषि में ऐरम बाहिश्ति छठा स्थान,बीएससी कृषि में प्रियांशू उपाध्याय सातवां स्थान,बीएससी कृषि में संजू कुमारी आठवां स्थान,बीएससी कृषि में अंकित गुप्ता नौवां स्थान,एम एड में शिवांगी शुक्ला दशवां स्थान हासिल की हैं।वहीं खेलकूद प्रतियोगिता के 50 मीटर स्वीमिंग में अभिषेक निषाद प...

अंतराष्ट्रीय प्रेस परिषद की टीम ने किया एसपी पूर्वी को सम्मानित

Image
 अंतराष्ट्रीय प्रेस परिषद की टीम ने किया एसपी पूर्वी को सम्मानित धामपुर/स्योहाारा। अंतराष्ट्रीय प्रेस परिषद की टीम व अब तक  न्यूज चैनल ने  एसपी पुर्वी ओमवीर सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अब तक टीवी न्यूज चैनल के जिला प्रभारी एंव‌ अंतराष्टीय प्रेस परिषद के जिलाध्यक्ष मुनीश उपाध्याय, अशोक कुमार,राकेश‌ कुमार,सुशील रस्तौगी, नादिर त्यागी, अमीन अहमद, मो० युसूफ, कामिल हसन, सजंय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

अर्धविक्षिप्त मासूम से कर दुराचार,आरोपी हुआ फरार

Image
 अर्धविक्षिप्त मासूम से कर दुराचार,आरोपी हुआ फरार स्योहारा।आज नगर में उस समय सनसनी मच गई जब  नगर के एक मोहल्ले निवासी एक 10 वर्षीय अर्धविक्षिप्त मासूम को उसी के मोहल्ले के एक कामुक दरिंदे ने हवस का शिकार बना लिया। प्राप्त समाचार के अनुसार नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी 10 वर्षीय पुत्री जो कि दिमाग से कमज़ोर है और ठीक से बोल भी नही पाती को अलीशान पुत्र फरमान नामक युवक बच्ची को बिस्किट दिलाने के बहाने तालाब किनारे ले गया और बच्ची के साथ मारपीट करते हुए उसके साथ दुराचार कर डाला,बच्ची की चीख सुनकर बच्ची का पिता मौके पर पहुंचा तो आरोपी मौके से फरार हो गया घटना के बाद बच्ची की हालत गम्भीर है।

सराहनीय कार्य मीरजापुर पुलिस 20.01.2022*

Image
 *सराहनीय कार्य मीरजापुर पुलिस 20.01.2022* *1-थाना मड़िहान पुलिस द्वारा गैगेस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार-*              अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्र0नि0 शैलेश राय मय हमराह कां0 शैलेन्द्र शाहू ,कां0 यशवंत यादव थाना मड़िहान द्वारा गैगेस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 20.01.2022 को मूखबिर सूचना के आधार पर अभियुक्त जितेन्द्र यादव पुत्र घनश्याम यादव निवासी पतुलुखी थाना लालगंज मीरजापुर को रजौहा तिराहा से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । *2- थाना जमालपुर पुलिस द्वारा एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस 315 बोर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार-*                       अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जमालपुर पुलिस द्वारा एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस 315 बोर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया । दिनांकः 19.01....

आया लोकतंत्र पर्व

Image
 आया लोकतंत्र पर्व लोक तंत्र को है गर्व, आया निर्वाचन पर्व। निश्छल होकर इसे सभी जन मनाइए। पैसे का लालच छोड़ो, जाति धर्म भेद तोड़ो। हो प्रदेश का विकास ऐसी सत्ता बनाइये। रोजगार खूब मिले, नौजवान मन खिले। ऐसा नेता कुर्सी पर मिल कर बिठाइए। करें सब मतदान, यही चाहे संविधान। आज मिलकर यह शपथ सब खाइए।। ओमप्रकाश श्रीवास्तव ओम तिलसहरी, कानपुर नगर

काव्य भूषण सम्मान 2021से नवाजी गयी शिक्षिका अंजना मिश्रा

Image
 काव्य भूषण सम्मान 2021से नवाजी गयी शिक्षिका अंजना मिश्रा  ------------ देवरिया संवाद (डा0पंकज-प्राणेश)- जनपद की प्रतिभाशाली गीतकार कवयित्री,स्वर साधिका व शिक्षिका अंजना मिश्रा को उनके शैक्षणिक एवं साहित्यिक योगदान के लिए साहित्य शक्ति संस्थान  रचनाकार मंच द्वारा वर्ष 2021 के काव्य भूषण सम्मान से नवाजा है।यह संस्थान प्रत्येक माह पूरे भारत के महिला/पुरूष रचनाकारो की रचनाएँ आमंत्रित करता है।उन रचनाओं की गहन समीक्षा और मूल्याकंन के बाद श्रेष्ठ रचनाकारो का चयन होता।इन्ही रचनाकारो के मध्य अंजना मिश्रा के रचना का चयन इस वर्ष संस्थान के निर्णायक मण्डल द्वारा किया गया है।यह संस्थान अहर्निश शिक्षा साहित्य और लोक कला को परिष्कृत परिमार्जित और परिवर्धित करने के लिए कृत संकल्पित है।कोरोना संकट के कारण एवं आदर्श आचार संहिता को देखते हुए यह सम्मान विगत दिनो साहित्य शक्ति संस्थान के संरक्षक मण्डल की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमति से एक भव्य अनलाइन साहित्यिक सम्मान समारोह मे शिक्षिका अंजना मिश्रा को यह सम्मान दिया गया।मंच की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अंजना मिश्रा को यह सम्मा...

भारत माता अभिनंदन संगठन द्वारा स्वतन्त्रता सैनानी अमर शहीद हुक्म चन्द जैन को किया गया याद

Image
 भारत माता अभिनंदन संगठन द्वारा स्वतन्त्रता सैनानी अमर शहीद हुक्म चन्द जैन को किया गया याद    भारत माता अभिनंदन सम्मान 2022       दिनांक 19 जनवरी 2022 को भारत माता संगठन के तत्वाधान में अर्चना श्रेया जी बेंगलूर द्वारा  प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी अमर शहीद हुक्म चन्द जैन की शहीदी दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कवि तुलसी विश्वाश द्वारा किया गया। सभी रचनाकारों ने बहुत सुंदर प्रस्तुति द्वारा अमर शहीद हुकम चंद जैन जी को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आदरणीय प्रतिष्ठित कवि  सुधीर श्री वास्तव, अशोक झाखड़, रामकेश यादव, रवि शुक्ला, सत्येंद्र पांडेय, प्रवीन, प्रदीप, निर्दोष, गुड़िया मिश्रा, ऋतु गर्ग, पी डी मित्तल सहित अनेक कवियों द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रिय अध्यक्ष अधिवक्ता पुरुषोत्तम दास मित्तल ने बताया कि हांसी (हिसार) के अमर शहीद हुक्म चन्द जैन ने प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में बढ़ चढ कर भाग लिया तथा अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का झण्डा बुलन्द किया था ...

पश्चिम बंगाल इकाई आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम संपन्न

Image
 पश्चिम बंगाल इकाई आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम संपन्न ठिठुरती ठंड में भी आजादी के अमृत महोत्सव ने बढ़ाया कवियों का पारा, जोश और जुनून सातवें आसमान पर साहित्य संगम संस्थान की पश्चिम बंगाल इकाई की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र व कार्यकारी अध्यक्ष कुमार रोहित रोज रहे व अध्यक्षता पश्चिम बंगाल इकाई की अध्यक्षा कलावती करवा द्वारा की गई। महोत्सव की शुरुआत अतिथियों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण से की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने व पूरे वर्ष विभिन्न साहित्य आयोजन करने की बात कही। उन्होंने प्रत्येक मनुष्य के लिए सामान्य जीवन के साथ साथ साहित्य का रस अवश्य होता है इसमें लेखन, संगीत, नृत्य अनेक रूप रहते है। इसके माध्यम से ही जीवन आनंदित रह सकता है। कार्यक्रम का संचालन स्वाति जैसलमेरिया व मधु भूतड़ा जयपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय टीम के सह अध्यक्ष मिथिलेश सिंह मिलिंद, प्रमाणन अधिकारी संगीता मिश्रा का सानिध्य ...

शीर्षक- हमारा कोई बुरा करें तो करें

Image
 दिनांक - 20/01/022(गुरुवार) ---------------------------------------- शीर्षक-  हमारा कोई बुरा करें तो करें ---------------------------------------------- हमारा कोई बुरा करें तो करें, मगर हम बुरा क्यों उसका करें। बन जाये कल वह अपना साथी, हम काम ऐसा उसका करें।। हमारा कोई बुरा करें तो-----------।। हमसे रुसवां है वह क्यों इतना, पूछे जरा हम इसकी वजह। अच्छा है गर वह बता दे खता, मगर क्यों खता हम और करें।। हमारा कोई बुरा करें तो-----------।। हम जीये और जीने दो सबको, मुकम्मल हो यहाँ ख्वाब सभी के। दीपक हमारा चाहे कोई बुझाये, मगर उसके घर क्यों अंधेरा करें।। हमारा कोई बुरा करें तो----------।। हमको मिला है यह मानुष जन्म, मिलता नहीं यह फिर बार - बार। मिटाना चाहे कोई हस्ती हमारी, मगर उसकी हस्ती क्यों बर्बाद करें।। हमारा कोई बुरा करें तो------------।। बदलेगा एक दिन तो उसका भी दिल, होगी शर्म उसको अपने कर्म पर। चाहे हमको अपना वह दुश्मन माने, मगर हम क्यों उससे नफरत करें।। हमारा कोई बुरा करें तो ---------------।। रचनाकार एवं लेखक-  गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान) म...

काव्य भूशण सम्मान 2021से नवाजी गयी शिक्षिका अंजना मिश्रा

Image
काव्य भूशण सम्मान 2021से नवाजी गयी शिक्षिका अंजना मिश्रा  ------------ देवरिया संवाद(डा0पंकज-प्राणेश)- जनपद की प्रतिभाशाली गीतकार कवयित्री,स्वर साधिका व शिक्षिका अंजना मिश्रा को उनके शैक्षणिक एवं साहित्यिक योगदान के लिए साहित्य शक्ति संस्थान  रचनाकार मंच द्वारा वर्ष 2021 के काव्य भूषण सम्मान से नवाजा है।यह संस्थान प्रत्येक माह पूरे भारत के महिला/पुरूष रचनाकारो की रचनाएँ आमंत्रित करता है।उन रचनाओं की गहन समीक्षा और मूल्याकंन के बाद श्रेष्ठ रचनाकारो का चयन होता।इन्ही रचनाकारो के मध्य अंजना मिश्रा के रचना का चयन इस वर्ष संस्थान के निर्णायक मण्डल द्वारा किया गया है।यह संस्थान अहर्निश शिक्षा साहित्य और लोक कला को परिष्कृत परिमार्जित और परिवर्धित करने के लिए कृत संकल्पित है।कोरोना संकट के कारण एवं आदर्श आचार संहिता को देखते हुए यह सम्मान विगत दिनो साहित्य शक्ति संस्थान के संरक्षक मण्डल की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमति से एक भव्य अनलाइन साहित्यिक सम्मान समारोह मे शिक्षिका अंजना मिश्रा को यह सम्मान दिया गया।मंच की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अंजना मिश्रा को यह सम्मान साहित...

गैपुरा मंडल के ग्राम सभा विजयपुर के अंतर्गत विभिन्न ग्राम बरगाहीपुर, महुआडाड, राजापुर में डोर-टू-डोर जन संपर्क

Image
 आज गैपुरा मंडल के ग्राम सभा विजयपुर के अंतर्गत विभिन्न ग्राम  बरगाहीपुर, महुआडाड, राजापुर में डोर-टू-डोर जन संपर्क कर भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से स्थानीयों को अवगत कराते हुए मा. मोदी जी व मा. योगी जी के नेतृत्व में किए गए प्रदेश में विकास कार्यों का पत्रक वितरित किया साथ में सर्वेश शुक्ल (मंडल महामंत्री भाजपा गैपुरा मंडल) जी , राजन चौबे जी, सुनील अग्रहरी जी, संदीप अग्रहरी (जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो) जी, ओमप्रकाश सोनकर (मंडल महामंत्री अनुसूचित मोर्चा) जी, विवेक सिंह जी, रिंकू जी, विजय कुमार शर्मा (मंडल महामंत्री भाजपा पिछड़ा मोर्चा) जी, राम अनुज बिंद (बूथ अध्यक्ष ) जी, धीरज तिवारी (मंडल उपाध्यक्ष भाजयुमो) जी, कामद जी आदि लोग मौजूद रहे। पं० रत्नाकर मिश्र नगर विधायक विंध्यधाम मीरजापुर