सराहनीय कार्य मीरजापुर पुलिस 20.01.2022*

 *सराहनीय कार्य मीरजापुर पुलिस 20.01.2022*


*1-थाना मड़िहान पुलिस द्वारा गैगेस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार-*

             अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्र0नि0 शैलेश राय मय हमराह कां0 शैलेन्द्र शाहू ,कां0 यशवंत यादव थाना मड़िहान द्वारा गैगेस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 20.01.2022 को मूखबिर सूचना के आधार पर अभियुक्त जितेन्द्र यादव पुत्र घनश्याम यादव निवासी पतुलुखी थाना लालगंज मीरजापुर को रजौहा तिराहा से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


*2- थाना जमालपुर पुलिस द्वारा एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस 315 बोर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार-* 

                     अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जमालपुर पुलिस द्वारा एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस 315 बोर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया । दिनांकः 19.01.2022 को उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी शेरवां मय हमराह हे0कां0 संतोष यादव,हे0कां0कृष्णा कुमार सिंह क्षेत्र में गश्त/चेकिंग में मामूर थे कि इस दौरान सरैया मोड से अभियुक्त संतोष पुत्र राजेन्द्र निवासी चिलबिला थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*3-थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार-*

                   अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांक 20.01.2022 को उ0नि0 रामदुलार यादव मय हमराह  गश्त/चेकिंग में मामूर थे । इस दौरान वारण्टी कृष्ण मुरारी पुत्र रामकरन निवासी रैकरी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।


*4-जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 09 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116  में चालान किया गया ।*

थाना विन्ध्यांचल-02

थाना को0कटरा-05

थाना को0देहात -02 सुशील चौधरी पत्रकार प्रदेश प्रभारी

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*