रामललित सिंह पीजी कालेज कैलहट में आयोजित सम्मान समारोह में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के टाप टेन में शामिल रामललित सिंह पीजी कालेज के 16 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

 कैलहट,मिर्जापुर

रामललित सिंह पीजी कालेज   कैलहट में आयोजित सम्मान समारोह में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के टाप टेन में शामिल रामललित सिंह पीजी कालेज के  16 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया


।बीएससी एजी में निकिता सिंह प्रथम स्थान(गोल्ड मेडल),एम ए भूगोल में आयुषी पाण्डेय प्रथम स्थान(गोल्ड मेडल),एम एड में सीमा सिंह प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल),एम ए राजनीति विज्ञान में प्रियंबदा दूसरा स्थान,एम ए जन्तु विज्ञान में स्वाती गुप्ता दूसरा स्थान,एम ए हिन्दी में प्रतिमा पटेल तीसरा स्थान,एम ए समाजशास्त्र में प्रेमलता पाठक तीसरा स्थान,बीएससी कृषि में प्रतिष्ठा सिंह चौथा स्थान,बीएससी कृषि में अमीषा सिंह चौथा स्थान,एम ए राजनीति विज्ञान में विवेक कुमार चौथा स्थान,एम एड में सोनम केशरी पांचवां स्थान, बीएससी कृषि में ऐरम बाहिश्ति छठा स्थान,बीएससी कृषि में प्रियांशू उपाध्याय सातवां स्थान,बीएससी कृषि में संजू कुमारी आठवां स्थान,बीएससी कृषि में अंकित गुप्ता नौवां स्थान,एम एड में शिवांगी शुक्ला दशवां स्थान हासिल की हैं।वहीं खेलकूद प्रतियोगिता के 50 मीटर स्वीमिंग में अभिषेक निषाद प्रथम स्थान,200 मीटर स्वीमिंग बैक स्ट्रोक में सहदेव निषाद प्रथम स्थान,100 मीटर स्वीमिंग बैक स्ट्रोक में मनीष कुमार प्रथम,200 मीटर स्वीमिंग फ्री स्ट्राइक में जगदम्बा निषाद प्रथम स्थान,400 मीटर स्वीमिंग फ्री स्ट्राइक में लालचन्द साहनी प्रथम,1-3 मीटर हाई जम्प में सौरभ साहनी प्रथम ,52 केजी भार पावर लिफ्टिंग में रेनूका गौतम प्रथम, इण्टरनेशनल कराटे कप में महताब आलम प्रथम डिसकस थ्रो में राकेश यादव प्रथम स्थान पर रहे।टाप टेन में शामिल छात्र-छत्राओ को  सम्बोधित करते हुए प्रबन्धक अनमोल सिंह ने कहा कि जिन 16 छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के टाप टेन सूची में स्थान बनाया है मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद करता हूं कि आप सभी जहां भी जाएंगे वहां महाविद्याल के सम्मान को बढा़ने का काम करेंगे।महाविद्यालय के पाठन पाठन की समुचित व्यवस्था का बराबर ध्यान रखा जा रहा है।आगे हमारी कोशिश रहेगी कि बच्चे और बेहतर प्रदर्शन करें। अध्यक्षता महाविद्यालय के अध्यक्ष रामलाल सिंह तथा संचालन डा. सपना सिंह ने किया।इस दौरान प्रचार्य डा. एमपी सिंह,प्राचार्य डा. रमेश यादव,प्रो. डा कल्याण सिंह,एचओडी बीटीसी सुर्य प्रताप सिंह,पवन सिंह आदि रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*