पश्चिम बंगाल इकाई आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम संपन्न
पश्चिम बंगाल इकाई आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम संपन्न
ठिठुरती ठंड में भी आजादी के अमृत महोत्सव ने बढ़ाया कवियों का पारा, जोश और जुनून सातवें आसमान पर
साहित्य संगम संस्थान की पश्चिम बंगाल इकाई की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र व कार्यकारी अध्यक्ष कुमार रोहित रोज रहे व अध्यक्षता पश्चिम बंगाल इकाई की अध्यक्षा कलावती करवा द्वारा की गई। महोत्सव की शुरुआत अतिथियों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण से की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने व पूरे वर्ष विभिन्न साहित्य आयोजन करने की बात कही। उन्होंने प्रत्येक मनुष्य के लिए सामान्य जीवन के साथ साथ साहित्य का रस अवश्य होता है इसमें लेखन, संगीत, नृत्य अनेक रूप रहते है। इसके माध्यम से ही जीवन आनंदित रह सकता है। कार्यक्रम का संचालन स्वाति जैसलमेरिया व मधु भूतड़ा जयपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय टीम के सह अध्यक्ष मिथिलेश सिंह मिलिंद, प्रमाणन अधिकारी संगीता मिश्रा का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में स्वेता गुप्ता कोलकाता, अतुल अविरल भीलवाड़ा, सुनीता मुखर्जी कोलकाता, ऋतु गर्ग सिलीगुड़ी, दिग्विजय सिंह समस्तीपुर, अनुपमा तोषनीवाल, शशि लाहोटी, वीरेंद्र डोबरियाल, श्वेता धूत, कपिल करवा संगरिया, पवन पुरुषोत्तम नावंदर लातुर, सतीश लाखोटिया नागपुर, डॉ संगीता पाहुजा, नई दिल्ली, राजश्री राठी अकोला, गीताजंलि वार्ष्णेय बरेली, योगमाया शर्मा (मध्यप्रदेश), पूजा नबीरा नागपुर, नरेश चावला व कुसुम शर्मा जोधपुर, डाॅ.रामनिवास इंडिया आदि ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति से भरी प्रस्तुति दी। आयोजन में देश भर से साहित्यकारों ने सहभागिता करते हुए अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।(सुधीर श्रीवास्तव)
Comments
Post a Comment