अर्धविक्षिप्त मासूम से कर दुराचार,आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

 अर्धविक्षिप्त मासूम से कर दुराचार,आरोपी को पुलिस ने पकड़ा


स्योहारा।गुरुवार की शाम नगर में उस समय सनसनी मच गई जब  नगर के एक मोहल्ले निवासी एक 10 वर्षीय अर्धविक्षिप्त मासूम को उसी के मोहल्ले के एक कामुक दरिंदे ने हवस का शिकार बना लिया।

प्राप्त समाचार के अनुसार नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी 10 वर्षीय पुत्री जो कि दिमाग से कमज़ोर है और ठीक से बोल भी नही पाती को अलीशान पुत्र फरमान नामक युवक बच्ची को बिस्किट दिलाने के बहाने तालाब किनारे ले गया और बच्ची के साथ मारपीट करते हुए उसके साथ दुराचार कर डाला,बच्ची की चीख सुनकर बच्ची का पिता मौके पर पहुंचा तो आरोपी मौके से फरार हो गया घटना के बाद बच्ची की हालत गम्भीर है।

मामले को गम्भीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है तथा तहरीर के आधार पर सम्बंधित धाराओं को आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*