204 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोना टीका
*204 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोना टीका आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार की पहल पर स्याऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जलीलपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दोसौ से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के टीके लगाए गए पहला टीका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर के पी सिंह को लगाया गया। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में बनी वैक्सीन से टीकाकरण का कार्य शुरु हो गया है। सरकार के निर्देश पर फ्रंटलाइन में रहे स्वास्थ्य कर्मियों को सबसे पहले टीके लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को स्याऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही जलीलपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बने टीकाकरण केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. केपी सिंह को पहला टीका लगाया गया। टीकाकरण ...