सीएचसी पर लगाया गया 200 स्वास्थ्य कर्मियों को करोना का टीका

 सीएचसी पर लगाया गया 200 स्वास्थ्य कर्मियों को करोना का टीका



हल्दौर: करोना वैक्सीन टीकाकरण के दूसरे चरण में नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 200 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ मदनपाल सिंह ने भी अपने टीका लगवाया।निरीक्षण में पहुचे एसीएमओ डॉ शैलेश जैन ने सीएचसी पहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


केंद्र सरकार के करोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को टीकाकरण के द्वितीय चरण में सी एच् सी पर स्वास्थ्य कर्मियों को कोविडशील्ड वैक्सीन की पहली डोज दी गई। केंद्र पर कुल 200 स्वास्थ कर्मियों का टीकाकरण किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ मदनपाल सिंह के अनुसार 28 दिन के बाद अगले माह की 19 तारीख को इन सभी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी।


प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिन कर्मियों को वैक्सीन दी गई उन्हें भी करोना नियमों के पूरी तरह पालन की हिदायत दी गई। इस अवसर पर डॉ मदनपाल, कपिल शर्मा, डॉ अर्शी नाज, डॉ गौरव, यासमीन, उषा, छाया, सुमन आदि का टीकारण किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी के अनुसार सीएचसी की टीम द्वारा कृष्णा कालेज में भी कुल 100 छात्रों और अध्यापको का टीकाकरण किया गया। एसीएमओ डॉ शैलेश जैन ने केन्द्र पर पहुँच कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*