मेला स्थल की भूमि को प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त

 मेला स्थल की भूमि को प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त



नगीना। मेला स्थल की भूमि को एसडीएम और सीओ ने कब्जा मुक्त कराया। गांव के ही अमित पहलवान ने डीएम को शिकायत पत्र देकर भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी।

मेला स्थल पर कुछ ग्रामीणों द्वारा कब्जा करते हुए चारदीवारी कर ली। जिलाधिकारी को की गई शिकायत के आधार पर उप जिला अधिकारी और नगीना सीओ ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से उक्त मेले की जमीन को कब्जामुक्त कराके कमेटी को सौंप दिया। उप जिला अधिकारी नगीना घनश्याम वर्मा ने बताया कि तहसील क्षेत्र के ग्राम टांडा माई दास में रविदास मेले की जमीन है। इसमें रविदास मेला आदि लगता रहता है। बताया जाता है की उक्त भूमि को कुछ ग्राम वासियों ने पैसे लेकर कुछ लोगों को बेच दी थी उन लोगों ने अपनी चारदीवारी कर कुछ जमीन पर कब्जा कर लिया था। जिसकी शिकायत गांव के ही अमित कुमार ने कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी बिजनौर को एक शिकायत पत्र सौंपते हुए मेले की जमीन गाटा संख्या 219 रविदास मेले के नाम से दर्ज है। जेसीबी द्वारा कब्जा की गई भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए मेला कमेटी को सौंप दिया है, तथा कब्जा करने वाले लोगों को भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में कोई भी इसकी बेचे खरीदी नहीं कर सकता ।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*